नई होंडा NX500 E-क्लच तकनीक के साथ लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत
क्या है खबर?
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर ने भारत में अपनी खास E-क्लच तकनीक के साथ नई NX500 को लॉन्च किया है। इसका मतलब है कि अब NX500 में क्लच लीवर का इस्तेमाल किए बिना ही गियर बदले जा सकते हैं, हालांकि गियर पैडल को मैनुअल रूप से दबाना होगा। इसके साथ ही, होंडा ने मिडिलवेट एडवेंचर सेगमेंट में क्लच ऑटोमेशन तकनीक पेश की है। कुछ समय पहले BMW मोटरराड ने इसी तरह के सेटअप वाली नई F 450 GS लॉन्च की थी।
तकनीक
क्या है E-क्लच तकनीक?
होंडा की E-क्लच में 2 इलेक्ट्रॉनिक एक्चुएटर लगे होते हैं, जो गियर बदलते समय, बाइक रोकते समय और फिर से चलने पर क्लच को ऑटोमैटिक रूप से संचालित करते हैं। राइडर चाहें तो इसे मैनुअल रूप से भी नियंत्रित कर सकते हैं और बाइक में एक पारंपरिक क्लच लीवर और गियर पैडल दिया गया है। E-क्लच एक काफी कॉम्पैक्ट सिस्टम है और इस सिस्टम के साथ NX500 का वजन सिर्फ 3 किलोग्राम बढ़कर 199 किलोग्राम हो गया है।
कीमत
कितनी है बाइक की कीमत?
नई NX500 के बाकी मैकेनिकल पार्ट्स पहले जैसे ही हैं। इसमें 471cc का ट्विन-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है, जो 8,500rpm पर 47hp की पावर और 6,500rpm पर 43Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए 6 गियर, सस्पेंशन के लिए आगे USD फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जबकि ब्रेकिंग के लिए आगे ड्यूल और सिंगल डिस्क ब्रेक के साथ ड्यूल-चैनल ABS सिस्टम दिया है। इस मोटरसाइकिल की कीमत 7.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।