Loading...
नई होंडा CBR650R स्पोर्ट बाइक जल्द देगी दस्तक, जानिए क्या होगा नया 
नई होंडा CBR650R स्पोर्ट बाइक भारत में जल्द लॉन्च होगी (तस्वीर: एक्स/@rafiquemuzhaffa)

नई होंडा CBR650R स्पोर्ट बाइक जल्द देगी दस्तक, जानिए क्या होगा नया 

Jan 14, 2025
02:30 pm

क्या है खबर?

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता होंडा जल्द भारत में अपनी लोकप्रिय CBR650R स्पोर्ट बाइक को फिर से लॉन्च करने की योजना बना रही है। सूत्रों के अनुसार, यह फुल फेयर, मिडिलवेट, इनलाइन-4 स्पोर्टबाइक आने वाले हफ्तों में दस्तक देगी। होंडा CBR650R भारत में हमेशा से एक लोकप्रिय मॉडल रहा है, जिसे अब कंपनी की E-क्लच तकनीक मिली है। इससे राइडर को गियर शिफ्ट करते समय और रुकते समय क्लच लीवर का उपयोग करने की आवश्यकता खत्म करती है।

फीचर 

नई CBR650R में मिलेगा नया TFT डैश

आगामी होंडा CBR650R में शार्प लुक और LED लाइटिंग के साथ 2 रंगों- रेड और स्टील्थियर मैट ब्लैक में उपलब्ध हाेगी।

लेटेस्ट बाइक में 5-इंच का TFT डैश दिया गया, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कॉल/नोटिफिकेशन अलर्ट और म्यूजिक प्लेबैक जैसी सुविधाएं देता है।

ई-क्लच की सुविधा एक अलग वेरिएंट पर उपलब्ध होगी। मानक मॉडल का वजन 208 किलोग्राम है, जबकि ई-क्लच वाले वेरिएंट का 211 किलोग्राम है। संभावना है कि इसके साथ नेकेड CB650R को भी लॉन्च किया जाएगा।

इंजन 

शक्तिशाली है बाइक का इंजन 

CBR650R को पावर देने के लिए 648cc, 4-सिलेंडर, इनलाइन-फोर इंजन मिलेगा, जो 12,000rpm पर 95hp की पावर और 9,500rpm पर 63Nm का टॉर्क देता है।

इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें 3 किलोमग्राम वजन का ई-क्लच सिस्टम भी मिलेगा और सीट की ऊंचाई 810mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 130mm है।

इसकी कीमत पिछले मॉड की 9.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से अधिक रहने की उम्मीद है। लॉन्च होने के बाद यह ट्रायम्फ डेटोना 660 और सुजुकी GSX-8R से मुकाबला करेगी।

ADVERTISEMENT