Page Loader
नई हीरो करिज्मा बाइक का ऐसा होगा लुक, डिजाइन पेटेंट हुआ लीक 
हीरो अपनी करिज्मा बाइक का नया वर्जन पेश करेगी (तस्वीर: एक्स/@AarizRizvi)

नई हीरो करिज्मा बाइक का ऐसा होगा लुक, डिजाइन पेटेंट हुआ लीक 

Oct 19, 2024
07:39 pm

क्या है खबर?

हीरो मोटोकॉर्प नई करिज्मा XMR 210 लॉन्च करने के बाद अब इसका नया मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, बाइक निर्माता अब करिज्मा 250 ला रही है। अब इसका एक डिजाइन पेटेंट लीक हो गया है, जिसमें पुष्टि होती है कि यह मौजूदा करिज्मा का एक नया एडिशन होगा और इसमें बेहतर कंपोनेंट और बेहतर वायुगतिकीय डिजाइन मिलेगा। इस दोपहिया वाहन में कुछ कंपोनेंट पिछले साल पेश हुए एक्सटेंट कॉन्सेप्ट से उधार लिए नजर आते हैं।

डिजाइन 

ऐसा होगा बाइक का लुक 

आगामी हीरो करिज्मा बाइक का फ्यूल टैंक अधिक आक्रामक है, जो 2.5R एक्सटंट कॉन्सेप्ट से मिलता-जुलता नजर आता है। इसकी फेयरिंग में थोड़ा बदलाव दिखता है। साथ ही सामने की ओर एयरोडायनामिक विंगलेट मिलते हैं, जो अतिरिक्त गतिशील क्षमता के लिए डाउनफोर्स जोड़ सकते हैं। इसके अलावा करिज्मा में पहली बार आगे USD टेलीस्कोपिक फोर्क्स जोड़ा है, जो हैंडलिंग में सुधार करता है। बाइक का मुख्य फ्रेम और सबफ्रेम, पहिए, सीट और ORVMs मौजूदा करिज्मा के समान हैं।

पावरट्रेन 

ऐसा हो सकता है बाइक का पावरट्रेन 

लेटेस्ट बाइक में मौजूदा करिज्मा के समान 210cc, DOHC 4V सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है, जो 25.15bhp की पावर और 20.4Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 250cc का इंजन (30bhp/25Nm) भी मिलने की संभावना है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। ब्रेकिंग के लिए ड्यूल-चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक की सुविधा होगी। यह करिज्मा XMR 210 का प्रो वर्जन भी हो सकता है और कीमत 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास होगी।