
नए हीरो डेस्टिनी 125 को मिलेगा नया बेस वेरिएंट, जानिए कैसे होंगे फीचर
क्या है खबर?
हीरो मोटोकॉर्प ने अपने अपडेटेड डेस्टिनी 125 की कीमत जल्द घोषित कर सकती है। इस स्कूटर को सितंबर में पेश किया गया था।
सामने एक नए दस्तावेज से पता चला है कि इस स्कूटर के 3 वेरिएंट- VX, ZX और ZX प्लस के अलावा LX वेरिएंट भी शामिल होगा।
LX वेरिएंट सबसे किफायती मॉडल होने की संभावना है। मौजूदा मॉडल में भी LX वेरिएंट मिलता है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में डेस्टिनी की कीमत घोषित की जा सकती है।
बदलाव
बेस वेरिएंट में मिल सकते हैं ये बदलाव
हीरो डेस्टिनी 125 के LX वेरिएंट को किफायती बनाने के लिए हार्डवेयर में बदलाव किया जा सकता है। इसमें अलाॅय व्हील्स के बजाय स्टील के पहिये और दोनों सिरों पर ड्रम ब्रेक मिलने की संभावना है।
इसके अलावा LX वेरिएंट में एनालॉग सेटअप का उपयोग किया जाएगा और इसमें क्रोम एक्सेंट का भी अभाव होगा।
VX वेरिएंट में एक छोटे LCD इनसेट के साथ साधारण एनालॉग डैश मिलता है, जबकि अन्य वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल डैश मिलेगा।
पावरट्रेन
ऐसा होगा डेस्टिनी LX वेरिएंट का पावरट्रेन
नए बेस वेरिएंट को अन्य वेरिएंट के समान 125cc, सिंगल-सिलेंडर, इंजन मिलेगा, जो 9bhp की पावर और 10.4Nm का टॉर्क पैदा करता है।
ट्रांसमिशन के लिए इसे CVT गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक यूनिट मिलेगी।
इसकी कीमत मौजूदा मॉडल की शुरुआती 80,048 रुपये (एक्स-शोरूम) से कम रहने की उम्मीद है। लॉन्च होने के बाद यह स्कूटर TVS जुपिटर 125 और होंडा एक्टिवा 125 को टक्कर देगा।