Page Loader
MBP M502N और C1002V ऑटो एक्सपो में हुईं पेश, इसी साल देश में होंगी लॉन्च
MBP C1002V एक क्रूजर बाइक है (तस्वीर: twitter @bharat_vision2)

MBP M502N और C1002V ऑटो एक्सपो में हुईं पेश, इसी साल देश में होंगी लॉन्च

लेखन अविनाश
Jan 17, 2023
11:10 am

क्या है खबर?

कीवे के स्वामित्व वाली बाइक निर्माता मोटो बोलोग्ना पैसिओन (MPB) भारतीय बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने 2023 ऑटो एक्सपो में अपनी दो बाइक्स M502N और C1002V पेश की हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो MPB आदिश्वर ऑटो राइड इंडिया (AARI) के साथ मिलकर इन बाइक्स को लॉन्च करेगी। वर्तमान में AARI पांच अलग-अलग निर्माताओं के माध्यम से 26 मॉडलों की बिक्री करती है। आइये इन दोनों बाइक्स के बारे में जानते हैं।

#1

MBP M502N बाइक

MBP M502N एक नेकेड स्पोर्स्ट बाइक है। बाइक को ट्विन-स्पर फ्रेम पर बनाया गया है और इसे बेहद आकर्षक लुक मिला है। इसमें एक्सटेंशन के साथ एक मस्कुलर 17-लीटर का फ्यूल टैंक, एक एंगुलर प्रोजेक्टर LED हेडलाइट, बड़े हैंडलबार, ऐरो शेप के साइड मिरर, एक सिंगल-पीस स्टेप-अप सीट, एक अपवेप्ट एग्जॉस्ट, स्लिम टेल सेक्शन और एक स्लीक LED टेललाइट दिया गया है। इस बाइक का वजन 198 किलोग्राम है और इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील्स हैं।

फीचर्स

MBP M502N बाइक के फीचर्स

नई MBP M502N बाइक में 486cc का लिक्विड-कूल्ड, 8-वाल्व, DOHC, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 47.6hp की अधिकतम पावर और 45Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन को सरल बनाने के लिए इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस लेटेस्ट बाइक के सस्पेंशन का ध्यान रखते गए इसमें आगे की तरफ गोल्डन कलर के KYB इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे की तरफ एक प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनो-शॉक यूनिट दिया गया है।

#2

MBP C1002V

MBP C1002V एक क्रूजर बाइक है। इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट-स्टाइल सीट्स, हाई-सेट हैंडलबार्स, डुअल-साइड माउंटेड एग्जॉस्ट, 18-इंच व्हील्स और लेटेस्ट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला 5.0-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इस बाइक का वजन 262 किलोग्राम है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 150mm है। राइडर की सुरक्षा के लिए बाइक में डुअल-चैनल ABS के साथ आगे और पीछे के पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

फीचर्स

MBP C1002V बाइक के फीचर्स

दोपहिया वाहन C1002V में 997cc का पावरफुल लिक्विड-कूल्ड V-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 94hp की अधिकतम पावर और 102Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह बाइक 230 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने में सक्षम होगी। वहीं एक लीटर पेट्रोल में यह 12 से 15 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकेगी।

जानकारी

क्या होगी इन बाइक्स की कीमत?

इन दोनों बाइक्स की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इनके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि MBP M502N बाइक की कीमत करीब पांच लाख रुपये और C10002 की कीमत 12 लाख रुपये के आस-पास होगी।