NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / मार्च में कम हुए वाहनों के पंजीकरण, दोपहिया समेत इन सेगमेंट्स में आई गिरावट
    अगली खबर
    मार्च में कम हुए वाहनों के पंजीकरण, दोपहिया समेत इन सेगमेंट्स में आई गिरावट

    मार्च में कम हुए वाहनों के पंजीकरण, दोपहिया समेत इन सेगमेंट्स में आई गिरावट

    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 09, 2021
    09:30 pm

    क्या है खबर?

    फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने मार्च, 2021 में पंजीकृत हुए नए वाहनों का डाटा जारी कर दिया है।

    इसमें विभिन्न सेगमेंट के वाहनों के पंजीकरण की संख्या आदि के बारे में बताया गया है।

    डाटा के अनुसार इस साल मार्च में पिछले साल मार्च की अपेक्षा कम दोपहिया वाहन और ऑटो का पंजीकरण हुआ है।

    पिछले साल मार्च के मुकाबले इस साल मार्च में केवल दो सेगमेंट्स में अधिक वाहनों का पंजीकरण हुआ है।

    जानकारी

    कम हुआ वाहनों का पंजीकरण

    FADA के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी के अनुसार पिछले साल कोरोना वायरस के कारण मार्च में लॉकडाउन लगाया गया था। इसके बावजूद इस साल मार्च में पिछले साल मार्च की अपेक्षा 28.64 प्रतिशत कम ऑटो का पंजीकरण हुआ है। केवल ट्रैक्टर और पैसेंजर वाहनों के सेगमेंट्स में पंजीकरण में इजाफा हुआ है।

    पिछले साल भी कम वाहनों का पंजीकरण हुआ था। BS4 से BS6 कंप्लायंट इंजन्स का आना, लॉकडाउन लगना, पुर्जों की आपूर्ति में देरी इसके कारण रहे।

    बढ़ोतरी

    पैसेंजर वाहन और ट्रैक्टरों के पंजीकरण संख्या में हुआ इजाफा

    पैसेंजर वाहन और ट्रैक्टरों की पंजीकरण की संख्या में पिछले साल मार्च के मुकाबले इस साल मार्च में क्रमश: 28.39 प्रतिशत और 29.21 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है।

    बता दें कि मार्च, 2021 में कुल 2,79,745 पैसेंजर वाहनों का पंजीकरण कराया गया है। मार्च, 2021 में 2,17,879 पैसेंजर वाहनों का पंजीकरण हुआ था।

    साथ ही इस साल पिछले महीने कुल 69,082 ट्रैक्टरों का पंजीकरण हुआ है। पिछले साल इसी महीने में पंजीकरण ट्रैक्टरों की कुल संख्या 53,463 थी।

    कमी

    दोपहिया वाहनों की पंजीकरण संख्या में भी आई गिरावट

    2021 में पिछले साल मार्च की अपेक्षा 35.26 प्रतिशत कम 11,95,445 दोपहिया वाहनों का पंजीकरण हुआ है।

    वहीं, तीन पहिया वाहनों की पंजीकरण संख्या में भी 50.72 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस साल मार्च में 38,034 और पिछले साल मार्च में 77,173 तीन पहिया वाहनों का पंजीकरण हुआ था।

    इसके अलावा कमर्शियल वाहनों की संख्या में 42.20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। मार्च, 2021 में 67,372 और मार्च, 2020 में 1,16,559 वाहनों का पंजीकरण हुआ था।

    कमी

    LCVs के पंजीकरण में आई 45.55 प्रतिशत की कमी

    पिछले महीने 38,450 लाइट कमर्शियल वाहनों (LCVs) का पंजीकरण कराया गया है, जो पिछले साल मार्च में हुए 70,611 वाहनों के पंजीकरण से 45.55 प्रतिशत कम है।

    मार्च, 2021 में मीडियम कमर्शियल पंजीकृत वाहनों (MCVs) की कुल संख्या 4,663 है। यह मार्च, 2020 में पंजीकृत कुल 8,324 से 44.10 प्रतिशत कम है।

    वहीं, पिछले महीने कुल 18,609 हेवी कमर्शियल वाहनों (HCVs) का पंजीकरण हुआ है, जो पिछले साल इसी महीने में हुए 33,397 पंजीकरणों से 44.28 प्रतिशत कम है।

    जानकारी

    अन्य वाहनों के पंजीकरण की संख्या बढ़ी

    ऊपर बताए गए सभी सेगमेंट्स के अलावा इस साल मार्च में अन्य 5,650 वाहनों का पंजीकरण हुआ है। पिछले साल मार्च में कुल 4,209 अन्य वाहन पंजीकृत हुए थे। इसका मतलब इस बार 34.24 प्रतिशत अधिक पंजीकरण हुए हैं।

    कारण

    क्यों हो रही वाहनों के पंजीकरण संख्या में कमी?

    बता दें फरवरी में भी कई सेगमेंट्स के वाहनों के पंजीकरण संख्या में कमी आई थी। निरंतर आ रही कमी के कई कारण हैं।

    BS6 कंप्लायंट इंजन के आने और धातुओं की कीमतों में इजाफा होने आदि से वाहनों की कीमतें बढ़ रही हैं। इसलिए वे कम बिक रहे हैं।

    साथ ही कम आय वर्ग वाले ग्राहकों की लॉकडाउन आदि की वजह से आय कम हो जाने के कारण वे मासिक किस्त का भी भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल
    दोपहिया वाहन

    ताज़ा खबरें

    टेस्ट क्रिकेट: इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले सक्रिय भारतीय गेंदबाज  टेस्ट क्रिकेट
    कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को सरेआम मारी गई गोलियां, हालत गंभीर अमेरिका
    सुंदर पिचई ने बताया कौन होगा गूगल का अगला CEO, जानिए क्या कहा  गूगल
    उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी मानसून

    ऑटोमोबाइल

    भारत में लॉन्च हुई 2021 फॉक्सवैगन T-Roc, जानिये फीचर्स और कीमत भारत की खबरें
    आज से महंगी मिलेंगी इन ऑटो कंपनियों की गाड़ियां, दोपहिया वाहनों की कीमतें भी बढ़ी भारत की खबरें
    पिछले महीने 20 से अधिक दोपहिया वाहन हुए लॉन्च, खरीदने से पहले डालें नजर भारत की खबरें
    पिछले महीने कई गाड़ियों ने भारत में दी दस्तक, लग्जरी कारों समेत ये नाम हैं शामिल भारत की खबरें

    दोपहिया वाहन

    ट्रायम्फ की एक और बाइक 2021 टाइगर 850 स्पोर्ट ने दी दस्तक, जानिये फीचर्स ऑटोमोबाइल
    यामाहा ने देश में उतारी दो नई बाइक्स 2021 FZ FI और FZS FI, जानिये फीचर्स ऑटोमोबाइल
    भारत में लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कोमाकी SE, टॉप स्पीड है 85kmph इलेक्ट्रिक वाहन
    भारत में कल होगी रॉयल एनफील्ड की नई हिमालयन की एंट्री, होंगे ये बदलाव रॉयल एनफील्ड बाइक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025