NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / फरवरी में नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन में आई गिरावट, यह रहा कारण
    अगली खबर
    फरवरी में नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन में आई गिरावट, यह रहा कारण

    फरवरी में नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन में आई गिरावट, यह रहा कारण

    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 10, 2021
    12:05 pm

    क्या है खबर?

    फरवरी का महीना भारत में ऑटो सेक्टर के लिए काफी अच्छा रहा है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल फरवरी में कई ऑटो कंपनियों ने अपनी बिक्री में इजाफा किया है।

    हालांकि, पिछले महीने भारत में वाहनों के रजिस्ट्रेशन की संख्या में कमी आई है। पिछले साल इसी माह से तुलना की जाए तो इस साल फरवरी में रजिस्टर्ड वाहनों की संख्या में 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज हुई है।

    आइये, इसका कारण जानते हैं।

    जानकारी

    संख्या में आई कुल इतने प्रतिशत की कमी

    फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के अनुसार इस साल फरवरी में भारत में पिछले साल की अपेक्षा कम वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।

    इस साल वाहनों के रजिस्ट्रेशन की संख्या में कुल 13.47 प्रतिशत की कमी आई है।

    जहां पिछले साल फरवरी में कुल 17,31,628 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। वहीं, इस साल फरवरी में कुल 14,99,036 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।

    यह जानकारी एक प्रेस रिलीज जारी कर FADA ने दी है।

    कारण

    क्यों आई संख्या में गिरावट?

    पिछले महीने वाहनों के रजिस्ट्रेशन की संख्या में कमी आने का मुख्य कारण तीन प्रकार के वाहनों की बिक्री में अधिक गिरावट आना है।

    फरवरी, 2021 में दोपहिया, तीन पहिया और वाणिज्यिक वाहनों की मांग में अधिक कमी आने से कुल रजिस्टर्ड वाहनों की संख्या में कमी आई है।

    FADA के अनुसार, फरवरी, 2021 में रजिस्टर्ड दोपहिया वाहनों की संख्या में पिछले साल फरवरी की अपेक्षा 16.08 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    वजह

    इन वाहनों की बिक्री में आई गिरावट

    बता दें कि फरवरी, 2021 में कुल 10,91,288 दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। वहीं, पिछले साल इसी महीने में 13,00,364 दोपहिया वहानों का रजिस्ट्रेशन हुआ था।

    इसी तरह तिपहिया और वाणिज्यिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन की संख्या में भारी कमी आई है।

    तीन पहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 49.65 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं, वाणिज्यिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन की संख्या में कुल 29.52 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

    एंट्री लेवल

    एंट्री लेवल सेगमेंट में हुई कम बिक्री

    FADA के मुताबिक, एंट्री लेवल सेगमेंट में मांग और पूछताछ में गिरावट की वजह से दोपहिया वाहनों की बिक्री में फरवरी में कमी दर्ज की गई है।

    ईँधन की कीमतें बढ़ने के कारण एंट्री लेवल की बाइक्स की बिक्री में कमी आई है।

    साथ ही कुछ राज्यों में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की अधिक संख्या के कारण भी बिक्री में कमी आई है क्योंकि लोगों ने महत्वपूर्ण कार्यों के लिए वाहनों की खरीदारी नहीं की है।

    पैसेंजर वाहन

    पैसेंजर वाहनों और ट्रैक्टरों की बिक्री में हुआ इजाफा

    फरवरी में पैसेंजर वाहन की बिक्री में 10.59 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। FADA के अनुसार, फरवरी 2020 में 2,29,734 कारों की तुलना में पिछले महीने भारत में कुल 2,54,058 नई कारें बिकी हैं।

    इसके साथ ही ट्रैक्टरों के रजिस्ट्रेशन में पिछले महीने काफी बढ़ोतरी हुई है।

    फरवरी, 2020 में कुल 51,602 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी। यह पिछले साल इसी महीने में बिके 61,351 ट्रैक्टरों से 18.89 प्रतिशत अधिक है।

    जानकारी

    क्या है FADA?

    बता दें कि FADA की स्थापना 1964 में हुई थी। यह ऑटोमोबाइल रिटेल उद्योग का सर्वोच्च राष्ट्रीय निकाय है, जो दोपहिया, पैसेंजर, वाणिज्यिक वाहनों और ट्रैक्टरों आदि की बिक्री और सर्विस आदि के लिए कार्यरत है और ऑटोमोबाइल डीलरों का प्रतिनिधित्व करता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    ऑटोमोबाइल
    बिक्री
    वाहनों की सेल

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    भारत की खबरें

    हिमाचल प्रदेश: धर्मशाला के ग्युतो मठ में 154 बौद्ध भिक्षु मिले कोरोना वायरस संक्रमित हिमाचल प्रदेश
    लिंगभेद के कारण 85 प्रतिशत महिलाओं को नहीं मिली वेतन वृद्धि और पदोन्नति- लिंक्डइन सर्वे लिंक्डइन
    भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होगी 2021 सुजुकी हायाबुसा, मिलेंगे ये फीचर्स ऑटोमोबाइल
    CFMoto ने भारत में नए अवतार में उतारी 300NK, जानिये फीचर्स और कीमत ऑटोमोबाइल

    ऑटोमोबाइल

    इसी महीने भारत में दस्तक देगा फोर्ड इकोस्पोर्ट्स का SE वेरिएंट फोर्ड मोटर्स
    पिछले महीने बजाज ऑटो ने बेचे 3.32 लाख दोपहिया वाहन, बिक्री में हुआ इजाफा भारत की खबरें
    फरवरी में मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री में हुई 11.8 प्रतिशत बढ़ोतरी, बिकी इतनी कारें मारुति सुजुकी
    टाटा अल्ट्रोज बनाम महिंद्रा XUV300: दोनों को सुरक्षा के लिए मिली पांच स्टार रेटिंग महिंद्रा की कारें

    बिक्री

    मारुति सुजुकी की ब्रिकी में 33 प्रतिशत गिरावट, बड़े संकट से जूझ रहा है ऑटो सेक्टर मारुति सुजुकी
    13 करोड़ में बिकी 276 किलो की मछली, जानें क्या है खासियत जापान
    कमजोर बिक्री के कारण भारत से कारोबार समेटने पर विचार कर रही हार्ले-डेविडसन भारत की खबरें
    हार्ले-डेविडसन ने भारत से समेटा अपना कारोबार, कारखाना बंद करने का किया निर्णय भारत की खबरें

    वाहनों की सेल

    जनवरी में सबसे ज्यादा बिकीं ये कारें, टॉप 10 में सात मारुति सुजुकी की ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025