LOADING...
महिंद्रा XUV700 की बुकिंग में हुआ 40 फीसदी इजाफा, घटाई गई थी कीमत 
महिंद्रा XUV700 के कीमत इस महीने की शुरुआत में 2 लाख रुपये तक घटाई गई थी (तस्वीर: महिंद्रा एंड महिंद्रा)

महिंद्रा XUV700 की बुकिंग में हुआ 40 फीसदी इजाफा, घटाई गई थी कीमत 

Jul 31, 2024
07:19 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से पिछले दिनों XUV700 के चुनिंदा वेरिएंट की कीमत में कटौती के बाद इसकी बुकिंग में 40 फीसदी का इजाफा हो गया है। इस महीने की शुरुआत में महिंद्रा XUV700 के AX7 और AX7 L वेरिएंट की कीमत सीमित समय के लिए 2 लाख रुपये तक कम की गई थी। यह XUV 3XO और स्कॉर्पियो रेंज के बाद बुकिंग सूची में तीसरे पायदान पर है। 1 जुलाई तक इसकी 13,000 बुकिंग लंबित चल रही है।

ऑर्डर पेंडिंग 

ऑर्डर बैकलॉग में आई गिरावट 

कार निर्माता ने अप्रैल-जून के लंबित ऑर्डर की जानकारी देते हुए बताया कि ऑर्डर बैकलॉग 2.22 लाख से घटकर 1.78 लाख हो गया है। महिंद्रा थार, स्कॉर्पियो और स्कॉर्पियो-N के ऑर्डर बैकलॉग लगभग 30 प्रतिशत कम हो गया है। पिछली तिमाही के लंबित ऑर्डर 59,000 से घटकर 42,000 रह गए हैं। कंपनी को इसकी मांग को पूरा करने के लिए प्रति माह 4,000 थार का उत्पादन करना होगा। इसे जून में लगभग 5,000 नई बुकिंग मिलीं हैं।

महिंद्रा स्कॉर्पियो 

स्कॉर्पियो रेंज की 58,000 डिलीवरी पेंडिंग

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो-N के ऑर्डर बैकलॉग 86,000 से घटकर 58,000 हो गया है। जून में इन दोनों मॉडल्स के लिए लगभग 12,000 नई बुकिंग मिली हैं। इसी प्रकार हाल ही में लॉन्च हुई महिंद्रा XUV 3XO की मार्च के अंत में 50,000 ओपन बुकिंग थी और अब यह संख्या 55,000 है। पिछले महीने कंपनी को इस कॉम्पैक्ट SUV के लिए लगभग 20,000 नई बुकिंग मिली हैं। इसके अलावा बोलेरो और बोलेरो नियो की लगभग 8,000 बुकिंग पेंडिंग हैं।