Page Loader
महिंद्रा XUV400 EV का वेटिंग पीरियड हुआ 4 महीने, जानिए कहां कितना 
महिंद्रा XUV400 EV का हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, चंडीगढ़ और कोयम्बटूर में वेटिंग पीरियड 2-3 महीने रह गया है (तस्वीर:ट्विटर@Mahindra_XUV400)

महिंद्रा XUV400 EV का वेटिंग पीरियड हुआ 4 महीने, जानिए कहां कितना 

Apr 17, 2023
04:49 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा XUV400 EV के वेटिंग पीरियड अप्रैल में 4 महीने तक रह गया है। यह केवल इस कार के EL ट्रिम पर लागू है। इसका सबसे कम वेटिंग पीरियड 2-3 महीने हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, चंडीगढ़ और कोयम्बटूर में है, जबकि दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत और फरीदाबाद में 3 महीने से ज्यादा है। वहीं मुंबई, गुरुग्राम, पटना और इंदौर में 3-4 महीने और बेंगलुरु, पुणे, जयपुर, लखनऊ, ठाणे, गाजियाबाद और नोएडा में इसकी डिलीवरी 4 महीने में मिलेगी।

क्षमता 

EL ट्रिम की बैटरी देती है 456 किलोमीटर की रेंज 

महिंद्रा एंड महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक कार का EL ट्रिम 39.4kWh बैटरी पैक के साथ आता है, जो 150ps की अधिकतम पावर 310Nm का टाॅर्क पैदा करने में सक्षम है। यह बैटरी 456 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 7-इंच टचस्क्रीन इंफॉर्मेशन डिस्प्ले, सिंगल-पैन सनरूफ, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ORVMs, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और एक रियर-व्यू कैमरा मिलता है। इसकी कीमत 15.99 लाख से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।