NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा XUV400 की बुकिंग शुरू, टाटा नेक्सन को टक्कर देने लॉन्च हुई है यह इलेक्ट्रिक कार
    अगली खबर
    महिंद्रा XUV400 की बुकिंग शुरू, टाटा नेक्सन को टक्कर देने लॉन्च हुई है यह इलेक्ट्रिक कार
    महिंद्रा XUV400 की बुकिंग शुरू (तस्वीर: महिंद्रा)

    महिंद्रा XUV400 की बुकिंग शुरू, टाटा नेक्सन को टक्कर देने लॉन्च हुई है यह इलेक्ट्रिक कार

    लेखन अविनाश
    Jan 26, 2023
    03:07 pm

    क्या है खबर?

    देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इसी महीने भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी महिंद्रा XUV400 लॉन्च की है। ग्राहक इसे कंपनी की वेबसाइट या नजदीकी शोरूम पर जाकर 21,000 रुपये देकर बुक करवा सकते हैं।

    यह 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' लाइन-अप के तहत कंपनी की बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक SUV है। यह XUV300 पर आधारित है। देश में इस गाड़ी का मुकाबला टाटा नेक्सन EV से होगा। आइये इस गाड़ी के बारे में जानते हैं।

    लुक

    कैसा है महिंद्रा XUV400 का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो महिंद्रा XUV400 में मस्कुलर बोनट, स्वेप्ट-बैकLED हेडलाइट्स, बूमरैंग-शेप्ड DRLs, वाइड एयर डैम्स, एक रेक्ड विंडस्क्रीन, कॉपर-फिनिश्ड इन्सर्ट्स के साथ एक क्लोज्ड ग्रिल और 'ट्विन पीक्स' लोगो दिया गया है।

    इस EV के किनारों पर रूफ रेल्स, ORVMs, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और 16-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। साथ ही इस SUV के पिछले हिस्से में रैप-अराउंड LED टेल लाइट्स और रूफ माउंटेड स्पॉइलर भी हैं।

    पावरट्रेन

    दो वेरिएंट्स में आती है यह इलेक्ट्रिक कार

    भारतीय बाजार में महिंद्रा XUV400 को दो वेरिएंट EC और EL में लॉन्च किया गया है। EC मॉडल में 34.5kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 375 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है।

    इसके EL मॉडल में 39.4kWh की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 456 किलोमीटर की रेंज देने की क्षमता रखती है।

    इस कार की मोटर को 150bhp की पावर और 310Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

    फीचर्स

    महिंद्रा XUV400 के केबिन में दिए गए हैं ये फीचर्स

    महिंद्रा XUV400 में बड़ा 5-सीटर केबिन दिया गया है। इसमें कॉपर रंग के ट्रिम्स के साथ एक ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री, एक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार तकनीक, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और लेदर रैप्ड मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

    इस SUV में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और लेटेस्ट कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट पैनल है। यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इसमें छह एयरबैग, ABS और EBD जैसे फीचर्स भी हैं।

    कीमत

    क्या है महिंद्रा XUV400 की कीमत?

    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक कार के EC मॉडल को 15.99 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे टॉप मॉडल EL को 18.99 लाख रुपये में उतारा गया है। यह कीमत शुरूआती 5,000 बुकिंग के लिए मान्य है।

    इसकी बुकिंग 26 जनवरी, 2023 से शुरू होगी और इस साल इस गाड़ी की केवल 20,000 यूनिट्स की डिलीवरी होगी।

    कंपनी मार्च में इसके EC मॉडल की डिलीवरी शुरू करेगी। EL मॉडल की डिलीवरी दिवाली के आस-पास शुरू होने की उम्मीद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा XUV400
    इलेक्ट्रिक वाहन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार XUV400 आई सामने, मिलेगी 456 किलोमीटर की रेंज इलेक्ट्रिक वाहन
    टाटा नेक्सन EV की तुलना में कितनी दमदार है महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक कार? इलेक्ट्रिक वाहन
    भारत में जल्द दस्तक देगी महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट, टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक महिंद्रा की कारें
    भारत में महिंद्रा XUV700 हुई महंगी, जानें नई कीमतें कार न्यूज

    महिंद्रा की कारें

    बढ़ रहा है महिंद्रा मॉडल का वेटिंग पीरियड, 1.47 लाख गाड़ियों की डिलीवरी बाकी टाटा मोटर्स
    आनंद महिंद्रा का टाटा मोटर्स को लेकर दिया गया यह बयान बटोर रहा सुर्खियां टाटा मोटर्स
    देश में बढ़ रही SUVs की मांग, पिछले पांच सालों में लॉन्च हुए 36 नए मॉडल्स मारुति सुजुकी
    थार के 5-डोर और स्पेशल एडिशन मॉडल पर काम कर रही महिंद्रा, अगले साल होंगे लॉन्च महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा XUV400

    टेस्टिंग के दौरान दिखी महिंद्रा XUV400, 15 अगस्त को होगी पेश इलेक्ट्रिक वाहन
    भारतीय बाजार में अगले महीने लॉन्च हो सकती है महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक वाहन
    महिंद्रा XUV400 से लेकर मारुति ग्रैंड विटारा तक, सितंबर में लॉन्च होंगी ये पांच बेहतरीन गाड़ियां मारुति सुजुकी
    MG हेक्टर फेसलिफ्ट और महिंद्रा XUV400 के साथ सितंबर में लॉन्च होंगी ये SUVs महिंद्रा एंड महिंद्रा

    इलेक्ट्रिक वाहन

    टाटा मोटर्स बढ़ाने वाली है टियागो इलेक्ट्रिक कार के दाम, जनवरी के लागू होंगी नई कीमतें टाटा टियागो
    अलविदा 2022: इस साल इन पांच बेहतरीन कांसेप्ट गाड़ियों से उठा पर्दा मर्सिडीज
    अलविदा 2022: भारतीय बाजार में इस साल लॉन्च हुई है ये पांच बेहतरीन बाइक्स दोपहिया वाहन
    महिंद्रा XUV400 की वर्चुअल टेस्ट ड्राइव शुरू, मेटावर्स में ऐसे चला सकते हैं यह इलेक्ट्रिक SUV महिंद्रा XUV400
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025