NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा XUV300 को मिले 2 नए एंट्री लेवल वेरिएंट्स, जानिए इनमें क्या है अंतर  
    अगली खबर
    महिंद्रा XUV300 को मिले 2 नए एंट्री लेवल वेरिएंट्स, जानिए इनमें क्या है अंतर  
    महिंद्रा XUV300 को मिले 2 नए एंट्री लेवल वेरिएंट (तस्वीर: महिंद्रा)

    महिंद्रा XUV300 को मिले 2 नए एंट्री लेवल वेरिएंट्स, जानिए इनमें क्या है अंतर  

    लेखन अविनाश
    Aug 10, 2023
    02:02 pm

    क्या है खबर?

    दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई महिंद्रा XUV300 रेंज में 2 नए एंट्री लेवल मॉडल जोड़ दिए हैं। कंपनी ने देश में इस गाड़ी को नए W2 और W4 टर्बोस्पोर्ट्स TM वेरिएंट में उतारा है।

    इन दोनों मॉडलों का लुक गाड़ी के स्टैंडर्ड मॉडल के समान है। हालांकि, कंपनी ने इनके पावरट्रेन में थोड़ा बदलाव किया है।

    आइये जानते हैं इन दोनों वेरिएंट्स के फीचर्स क्या हैं और इनमें क्या अंतर है।

    लुक

    एक जैसा है महिंद्रा XUV300 के दोनों नए वेरिएंट का लुक 

    महिंद्रा XUV300 के दोनों नए वेरिएंट के लुक में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इनमें नये "ट्विन पीक्स" लोगो के साथ मस्कुलर बोनट, क्रोम-स्टडेड ग्रिल, LED DRLs के साथ प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, सिल्वर स्किड प्लेट्स, एक रेक विंडस्क्रीन और फ्रंट में एक चौड़ा एयर डैम दिया गया है।

    SUV के किनारे पर रूफ रेल्स, ORVMs, फ्लेयर्ड व्हील आर्चेस और नए डिजाइन किए गए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। पीछे इनमें रैप-अराउंड LED टेललाइट्स भी हैं।

    इंजन

    महिंद्रा XUV300 के दोनों वेरिएंट में अलग-अलग इंजन

    लेटेस्ट कार महिंद्रा XUV300 के W2 वेरिएंट में 1.2-लीटर का नैचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 89bhp का पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

    महिंद्रा XUV300 के W4 वेरिएंट में 1.2-लीटर का mस्टैलियन TGDi पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो इस गाड़ी के टॉप W8 मॉडल में उपलब्ध है।

    नए इंजन के साथ XUV300 W4 मात्र 5 सेकेंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

    फीचर्स

    कुल 5 वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी अब यह गाड़ी

    नए वेरिएंट्स के साथ अब यह गाड़ी कुल 5 ट्रिम्स- W2, W4, W6, W8 और W8 ऑप्शनल वेरिएंट में उपलब्ध हो गई है। W2 इस गाड़ी का बेस मॉडल है और W8 इसका टॉप मॉडल है।

    कंपनी अब W4 मॉडल में भी सनरूफ फीचर दे रही है, जबकि यह फीचर W2 वेरिएंट में नहीं है। साथ ही इन दोनों गाड़ियों में मनोरंजन के लिए कोई भी टचस्क्रीन पैनल नहीं दिया गया है।

    केबिन

    महिंद्रा XUV300 के टॉप मॉडल में मिलते हैं ये फीचर्स

    फीचर्स की बात करें तो नई XUV300 में ड्यूल टोन 5-सीटर केबिन दिया गया है। इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, की-लेस एंट्री, पार्किंग सेंसर और क्रूज कंट्रोल के साथ एक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

    साथ ही इसमें एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट पैनल है। सुरक्षा के लिए इस गाड़ी में 7 एयरबैग, ABS, EBD, रियर-व्यू कैमरा, क्रैश सेंसर और इंजन इम्मोबिलाइजर दिए गए हैं।

    जानकारी

    क्या है इन दोनों मॉडलों की कीमत? 

    भारतीय बाजार में नई महिंद्रा XUV300 के W2 मॉडल को 7.99 लाख रुपये और W4 मॉडल को 9.29 लाख रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है। जल्द ही इसकी डिलीवरी शुरू होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा XUV300
    ऑटोमोबाइल
    कार न्यूज

    ताज़ा खबरें

    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 'ऑपरेशन शील्ड', एयर स्ट्राइक, विस्फोट जैसी स्थितियों की हुई मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर
    कार की सनरूफ में हो रही है लीकेज? जानिए ठीक करने के आसान तरीके  कार

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    #NewsBytesExplainer: महिंद्रा जीप कैसे बनी देश की सबसे पसंदीदा ऑफ-रोडिंग SUV थार? जानिए गाड़ी का सफर   #NewsBytesExplainer
    महिंद्रा XUV700 का घटा वेटिंग पीरियड, जानिए क्या रहा कारण   महिंद्रा XUV700
    महिंद्रा XUV700 पर आधारित होगी नई XUV.e8, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा  इलेक्ट्रिक वाहन
    महिंद्रा थार 5-डोर 15 अगस्त को नहीं होगी लॉन्च, कंपनी ने अटकलों पर लगाया विराम  महिंद्रा थार

    महिंद्रा XUV300

    महिंद्रा लाने वाली है नई XUV300, भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा ला रही है XUV300 फेसलिफ्ट, इन दमदार फीचर्स के साथ आएगी कार महिंद्रा की कारें
    जुलाई में महिंद्रा अपनी गाड़ियों पर दे रही है 61,500 रुपये तक की छूट ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा 15 अगस्त को पेश करेगी अपनी ये पांच इलेक्ट्रिक SUVs इलेक्ट्रिक वाहन

    ऑटोमोबाइल

    #NewsBytesExplainer: V8 इंजन के साथ आने वाली स्कोडा की पहली सुपर्ब सेडान की क्या है कहानी?  स्कोडा कार
    रॉयल एनफील्ड शॉटगन 350 बनाम जावा 42 बॉबर: तुलना से समझिये कौन-सी क्लासिक बाइक है बेहतर   बाइक्स की तुलना
    टेस्ला साइबरट्रक की 19 लाख यूनिट्स हुईं बुक, डिलीवरी के लिए करना पड़ेगा 5 साल इंतजार टेस्ला
    लेक्सस कर रही इलेक्ट्रिक सेगमेंट में आने की तैयारी, 2025 में भारत में लाएगी पहली गाड़ी इलेक्ट्रिक वाहन

    कार न्यूज

    किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट की शुरू हुई डिलीवरी, कीमत 10.89 लाख रुपये   किआ मोटर्स
    गर्मी के मौसम में कम हो जाती है इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रेंज, स्टडी में मिली जानकारी इलेक्ट्रिक वाहन
    नई निसान किक्स की पहली बार दिखी झलक, पूरी तरह नया होगा डिजाइन  निसान
    मर्सिडीज-बेंज GLC से टाटा पंच CNG, अगस्त में भारत में दस्तक देंगी ये दमदार गाड़ियां  आगामी SUV
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025