Page Loader
महिंद्रा XUV300 EV अगले साल जून में हो सकती है लॉन्च, इन खासियतों के साथ आएगी 
महिंद्रा XUV300 EV को XUV300 फेसलिफ्ट के बाद अलगे जून में लॉन्च किया जा सकता है (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा XUV300 EV अगले साल जून में हो सकती है लॉन्च, इन खासियतों के साथ आएगी 

Dec 11, 2023
11:54 am

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा अगले साल अपनी अपडेटेड XUV300 को लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, इस गाड़ी को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन भी मिलेगा। XUV300 EV में XUV300 फेसलिफ्ट के समान डिजाइन अपडेट होंगे, लेकिन इसमें कुछ EV-विशिष्ट स्टाइलिंग बदलाव भी देखने को मिलेंगे। वर्तमान में टाटा नेक्सन EV को टक्कर देने वाली महिंद्रा XUV400 EV की बिक्री कमजोर है। इसी को देखते हुए कंपनी EV SUV सेगमेंट में दबदबा बढ़ाने के लिए XUV300 EV ला रही है।

एक्सटीरियर 

XUV300 EV में ऐसा होगा एक्सटीरियर 

आगामी महिंद्रा XUV300 EV में कंपनी के BE SUV लाइनअप के समान नए-लुक वाले ड्रॉप-डाउन LED DRLs के साथ नए डिजाइन के बंपर और हेडलैंप असेंबली मिलेगी। गाड़ी में बड़े सेंट्रल एयर इनटेक के साथ नई 2-भाग वाली ग्रिल, पीछे की तरफ फुल-चौड़ाई वाली LED लाइट बार के साथ नए डिजाइन का टेलगेट भी होगा। इलेक्ट्रिक कार में C-आकार के टेललैंप और नंबर प्लेट टेलगेट की बजाय बंपर पर दी जाएगी और वेरिएंट के आधार पर नए अलॉय व्हील होंगे।

बैटरी 

ऐसी बैटरी के साथ आएगी XUV300 EV 

XUV300 EV के डैशबोर्ड में बहुत बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन को समायोजित करने के लिए हल्के बदलाव होंगे। इसके लिए AC वेंट और सेंटर कंसोल के साथ स्विचगियर में मामूली बदलाव हो सकते हैं। यह 4-मीटर से कम लंबी महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट पर आधारित होगी, लिहाजा इसमें करीब 257 लीटर का बूट स्पेस होगगा। इसमें 35kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया जा सकता है। यह XUV300 फेसलिफ्ट (फरवरी, 2024) के बाद 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में लॉन्च हो सकती है।