Page Loader
महिंद्रा XUV300 के कम होंगे वेरिएंट, स्टॉक खत्म करने की तैयारी 
महिंद्रा XUV300 से कई वेरिएंट हटाए जा सकते हैं (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा XUV300 के कम होंगे वेरिएंट, स्टॉक खत्म करने की तैयारी 

Feb 16, 2024
09:38 am

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने XUV300 फेसलिफ्ट को लॉन्च करने से पहले मौजूदा लाइनअप को 'रैंप डाउन' करने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि नई महिंद्रा XUV300 से पहले कंपनी इसके पुराने मॉडल का स्टॉक खत्म करना चाहती है। इसके लिए मांग के अनुरूप कई वेरिएंट को हटाया जा सकता है। वर्तमान में XUV300 और XUV400 EV की संयुक्त 9,000 से कम खुली बुकिंग हैं, जो अपडेटेड SUV के आने से पहले खत्म होने की उम्मीद है।

छूट ऑफर 

मौजूदा मॉडल पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर 

महिंद्रा XUV300 SUV के वर्तमान में कुल 16 पेट्रोल और 9 डीजल वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कार निर्माता का कहना है कि मौजूदा XUV300 की बिक्री में कमी होगी। ऐसे में केवल जिन वेरिएंट की मांग रहेगी, उनको छोड़कर बाकी लाइनअप से हटा दिए जाएंगे। स्टॉक खत्म करने के लिए कंपनी इस महीने गाड़ी पर 1.82 लाख रुपये तक की छूट भी दे रही है। इस SUV की कीमत 7.99 लाख रुपये है।

फेसलिफ्टेड XUV300

नए डिजाइन के साथ आएगी XUV300 फेसलिफ्ट 

आगामी महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट बिल्कुल नए फ्रंट और रियर फेसिया के साथ आएगी, जिसका डिजाइन XUV700 लाइनअप और आगामी बॉर्न-EV रेंज जैसे नए मॉडल से मिलता-जुलता है। नई अपहोल्स्ट्री और अधिक सुविधाओं के साथ इंटीरियर को भी सजाया जाएगा। केबिन में 2 10.25-इंच स्क्रीन को शामिल किया जाएगा, एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरी इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए है। पावरट्रेन विकल्पों में कोई बदलाव मिलने की उम्मीद नहीं है। इसकी कीमत 8 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) से ज्यादा रहेगी।