Page Loader
महिंद्रा XUV.e8 के बेस मॉडल में मिलेगी ड्यूल-स्क्रीन, टेस्टिंग में दिखी झलक 
महिंद्रा XUV.e8 को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है

महिंद्रा XUV.e8 के बेस मॉडल में मिलेगी ड्यूल-स्क्रीन, टेस्टिंग में दिखी झलक 

Jan 10, 2024
10:45 am

क्या है खबर?

दिग्गज वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा इस साल के अंत तक XUV.e8 को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। यह इलेक्ट्रिक कार कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV महिंद्रा XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन है। इस गाड़ी को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, लेकिन पहली बार यह बिना किसी आवरण के नजर आई है, जिसमें यह उत्पादन के करीब दिखती है। ताजा तस्वीरों में ड्यूल-स्क्रीन डैशबोर्ड दिखाया है, जो इसका बेस मॉडल हो सकता है।

खासियत 

 XUV.e8 में मिलेंगे XUV700 से अलग ये फीचर 

आगामी महिंद्रा XUV.e8 में त्रिकोणीय हेडलैंप हाउसिंग के साथ ही पूरी चौड़ाई में LED लाइट बार मिलेगी। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक कार एक क्लोज्ड ग्रिल, रग्ड फ्रंट बंपर, नए अलॉय व्हील, ट्विन-पीक्स महिंद्रा लोगो और गोलाकार व्हील आर्च दिया जाएगा। लेटेस्ट कार का बोनट, डोर पैनल और रियर सेक्शन काफी हद तक XUV700 जैसे ही हैं। केबिन में ट्रिपल स्क्रीन मिलेगी, जो डैश की पूरी चौड़ाई में फैली होगी, जिसमें से तीसरी स्क्रीन सामने वाले यात्री के लिए मिलेगी।

रेंज 

500 किलोमीटर तक दे सकती है रेंज

XUV.e8 में एक नया कैपेसिटिव क्लाइमेट कंट्रोल पैनल के साथ 2-स्पोक, फ्लैट-बॉटम वाला स्टीयरिंग व्हील भी होगा, जबकि स्विचगियर, सीट्स और दरवाजे के पैनल XUV700 से उधार लिए जाएंगे। यह गाड़ी INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो 80kWh तक के बैटरी पैक से लैस होगी। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम होगा और रेंज लगभग 450 से 500 किलोमीटर होने की संभावना है। यह गाड़ी इस साल दिसंबर में शुरुआती कीमत 35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास लॉन्च हो सकती है।