महिंद्रा XEV 9e सिनेलक्स एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें अलग
क्या है खबर?
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी XEV 9e फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक ओरिजिन SUV का विशेष और आकर्षक सिनेलक्स एडिशन लॉन्च किया है। यह अब तक का सबसे महंगा वेरिएंट है। इस स्पेशल एडिशन का उद्देश्य विशिष्ट स्टाइलिंग और बेहतर केबिन अनुभव के साथ XEV 9e की विलासिता को और भी बढ़ाना है। यह 2 विशेष एक्सटीरियर रंगों- सैटिन ब्लैक और सैटिन व्हाइट में उपलब्ध है, जिन्हें नए चेस्टनट ब्राउन और नॉक्टर्न ब्लैक स्मूथ-ग्रेन लेदरेट इंटीरियर के साथ पेश किया गया है।
फीचर
इन सुविधाओं से लैस है एडिशन
EV 9e सिनेलक्स एडिशन के केबिन को लाउंज जैसा माहौल देने के लिए डिजाइन किया है। इसे केवल कॉस्मेटिक अपडेट के बजाय थिएटर से प्रेरित अधिक शानदार अनुभव के रूप में प्रस्तुत किया है। इसमें एक ट्रिपल HD डिस्प्ले के साथ-साथ डॉल्बी एटमॉस से लैस 16 स्पीकर वाला हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम दिया है। इन्फिनिटी रूफ और एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम 160 लाख से अधिक रंगों के विकल्प प्रदान करते हैं, जिससे केबिन को मूड के अनुसार ढाल सकते हैं।
कीमत
कितनी है इस एडिशन की कीमत?
यह एडिशन टॉप-स्पेक पैक थ्री वेरिएंट पर आधारित है। इसमें 79kWh बैटरी पैक दिया है, जो 500 किलोमीटर से अधिक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है। इस एडिशन में कैंप, कीप और पॉपाल HVAC मोड, कस्टम ड्राइव मोड, डिजिटल की, सिक्योर 360 प्रो और व्यक्तिगत यूजर प्रोफाइल जैसी तकनीकी सुविधाएं भी शामिल हैं। इसकी कीमत 29.35 लाख रुपये है, जो पैक थ्री सेलेक्ट वेरिएंट से 70,000 रुपये महंगी है। इसकी बुकिंग 2 मार्च और डिलीवरी 10 मार्च से शुरू होगी।