NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा थार 5-डोर 15 अगस्त को आधिकारिक तौर पर होगी पेश, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा  
    अगली खबर
    महिंद्रा थार 5-डोर 15 अगस्त को आधिकारिक तौर पर होगी पेश, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा  
    महिंद्रा थार 5-डोर 15-अगस्त को आधिकारिक तौर पर होगी पेश (तस्वीर: महिंद्रा)

    महिंद्रा थार 5-डोर 15 अगस्त को आधिकारिक तौर पर होगी पेश, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा  

    लेखन अविनाश
    Jun 24, 2023
    12:33 pm

    क्या है खबर?

    देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा पिछले कुछ महीनों से महिंद्रा थार के 5-डोर वेरिएंट की टेस्टिंग कर रही है।

    रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस ऑफ-रोडिंग SUV को 15 अगस्त को आधिकारिक तौर पर पेश करने की योजना बना रही है।

    वहीं इसे अगले साल भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी को पांच दरवाजों और 7-सीटर केबिन के साथ लाया जाएगा।

    आइये जानते हैं कि इस मॉडल में क्या कुछ मिल सकता है।

    डायमेंशन

    डायमेंशन में बड़ी होगी अपकमिंग महिंद्रा थार 5-डोर 

    डिजाइन की बात करें तो महिंद्रा थार 5-डोर वेरिएंट के व्हीलबेस को बढ़ाया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस वजह से इसकी ऑफ-रोडिंग कैपबिलिटी में भी थोड़ी कमी आ सकती है।

    हालांकि, इसके अलावा कार के सभी डिजाइन फीचर्स इसके मौजूदा मॉडल के ही समान होंगे। इसमें स्कल्प्टेड बोनट, वर्टिकल स्लैट्स के साथ फ्रंट ग्रिल और सर्कुलर हैलोजन हेडलैम्प्स दिए जाएंगे।

    इसके किनारों पर स्क्वैरिश विंडो, ORVM, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और 18 इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे।

    इंजन

    पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प में आएगी थार 5-डोर

    जानकारी के अनुसार, नई महिंद्रा थार को पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प में उतारा जाएगा। पहला इसमें 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 150bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    वहीं दूसरा इसमें 2.2 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जो 130bhp की अधिकतम पावर के साथ-साथ 320Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

    ट्रांसमिशन के लिए दोनों ही इंजनों को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प से जोड़ा जा सकता है।

    फीचर्स

    महिंद्रा थार में मिलेंगे ये फीचर्स

    अपकमिंग SUV कई बेहतरीन फीचर्स से लैस होगी। साथ ही दूसरी पंक्ति में सीटें होने से यह काफी बड़ी हो जाएगी। इसमें रियर विंडो डिफॉगर, फ्रंट पावर विंडो, LED टेललाइट्स, हलोजन हेडलैंप्स, एडजस्टेबल हेडलाइट्स और फ्रंट फॉग लाइट्स आदि शामिल किए जा सकते हैं।

    इसके अलावा इसके केबिन में फैब्रिक अपहोल्स्ट्री सीटों के साथ पावर स्टीयरिंग व्हील, कार वॉइस कंट्रोल और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। इसमें बच्चों की सुरक्षा के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट भी मिलेगा।

    जानकारी

    क्या होगी नई थार की कीमत? 

    भारतीय बाजार में नई थार की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। अनुमान है कि इसे मौजूदा मॉडल से थोड़ा प्रीमियम रखा जाएगा, जिसकी शुरुआती कीमत 10.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    महिंद्रा लाएगी अपनी नई इलेक्ट्रिक गाड़ी BE.05

    महिंद्रा एक नई इलेक्ट्रिक कार पर भी काम कर रही है। यह नई महिंद्रा BE.05 इलेक्ट्रिक SUV है। इसे कंपनी 2024 के अंत तक लॉन्च कर सकती है।

    पिछले हफ्ते ही इस गाड़ी के टेस्ट म्यूल को चेन्नई में स्पाॅट किया गया है। इसे स्मूथ पैनलिंग और तराशे हुए शार्प कर्व के साथ C-शेप्ड LED DRLs, स्कल्प्टेड टेपरिंग बोनट और नए एलॉय व्हील के साथ स्पोर्टी लुक दिया गया है।

    सिंगल चार्ज में यह इलेक्ट्रिक गाड़ी 500 किलोमीटर चलेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा थार
    कार न्यूज

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    आइकॉनिक कार: महिंद्रा कमांडर दमदार मैटल बॉडी के कारण हुई लोकप्रिय  आइकॉनिक कार
    महिंद्रा ने अप्रैल में SUV की बेची 34,694 यूनिट्स, 57 फीसदी बढ़ी बिक्री  सेल्स रिपोर्ट
    जावा और यज्दी बाइक रेंज को किया अपडेट, कीमतों में हुआ इजाफा  जावा बाइक
    महिंद्रा ने XUV700 SUV बिक्री का बनाया कीर्तिमान, 2 साल में बेची एक लाख यूनिट  महिंद्रा XUV700

    महिंद्रा की कारें

    महिंद्रा स्कार्पियो-N में शामिल हुए पांच नए ट्रिम्स, जानिए इनकी खासियत महिंद्रा स्कॉर्पियो-N
    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक भारत में हुई लॉन्च, टाटा नेक्सन EV को देगी टक्कर महिंद्रा XUV400
    महिंद्रा बोलेरो निओ का लिमिटेड एडिशन मॉडल हुआ लॉन्च, कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा XUV400 की बुकिंग शुरू, टाटा नेक्सन को टक्कर देने लॉन्च हुई है यह इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा थार

    महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा में कौन है ज्यादा दमदार ऑफ-रोड SUV? महिंद्रा एंड महिंद्रा
    थार के 5-डोर और स्पेशल एडिशन मॉडल पर काम कर रही महिंद्रा, अगले साल होंगे लॉन्च महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टेस्टिंग के दौरान नजर आई पांच दरवाजों वाली 9-सीटर फोर्स गुरखा, जल्द देगी दस्तक ऑटोमोबाइल
    पहली बार टेस्टिंग के दौरान नजर आई पांच दरवाजों वाली महिंद्रा थार, जल्द होगी लॉन्च ऑटोमोबाइल

    कार न्यूज

    #NewsBytesExplainer: मारुति सुजुकी स्विफ्ट कैसे बनी सफल हैचबैक कार? जानिए गाड़ी का सफर #NewsBytesExplainer
    निसान ने मैग्नाइट की 1 लाख यूनिट्स प्रोडक्शन का बनाया कीर्तिमान, जानिए इसकी खासियत  निसान
    मारुति सुजुकी एंगेज की लीक तस्वीरें आई सामने, ग्रैंड विटारा जैसा होगा फ्रंट लुक   मारुति सुजुकी
    मारुति सुजुकी जिम्नी की कीमत का 7 जून को होगा खुलासा, महिंद्रा थार को देगी टक्कर  मारुति सुजुकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025