NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा थार ने बनाया नया कीर्तिमान, पार किया 1 लाख यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा
    महिंद्रा थार ने बनाया नया कीर्तिमान, पार किया 1 लाख यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा
    1/7
    ऑटो 1 मिनट में पढ़ें

    महिंद्रा थार ने बनाया नया कीर्तिमान, पार किया 1 लाख यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा

    लेखन अविनाश
    May 21, 2023
    06:04 pm
    महिंद्रा थार ने बनाया नया कीर्तिमान, पार किया 1 लाख यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा
    महिंद्रा थार की बिक्री का आंकड़ा 1 लाख के पार (तस्वीर: महिंद्रा)

    दिग्गज वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घरेलू बाजार में महिंद्रा थार की बिक्री का कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। कंपनी ने मात्र 29 महीने में ही इस गाड़ी की 1 लाख यूनिट्स की बिक्री कर ली है। महिंद्रा ने रविवार को यह जानकारी दी है। देश में इस कार को खूब पसंद किया जाता है। यही वजह है कि वर्तमान में थार पर 17 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

    2/7

    2010 पहली बार लॉन्च हुई थी महिंद्रा थार

    महिंद्रा थार 4X4 सेगमेंट में एक पावरफुल कार है। इसे 2010 में लॉन्च किया गया था। उस समय यह गाड़ी मारुति सुजुकी की जिप्सी 4X4 को टक्कर देती थी। देश में उपलब्ध थार के मौजूदा वेरिएंट को अक्टूबर, 2020 में उतारा गया था। इसमें पेट्रोल इंजन, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, बाहर की तरफ नए स्टाइलिंग अपडेट, अधिक कनेक्टेड और अपमार्केट केबिन जैसे अपडेट दिए गए थे। इसी साल जनवरी में कंपनी ने थार का किफायती RWD वेरिएंट भी लॉन्च किया है।

    3/7

    क्रैश टेस्ट में महिंद्रा थार को मिली है 4-स्टार रेटिंग 

    नवंबर, 2020 में ग्लोबल NCAP ने महिंद्रा थार का क्रैश टेस्ट किया गया था। इसमें कार को 4-स्टार रेटिंग मिली थी। यह देश की सबसे सुरक्षित ऑफ-रोड SUVs में से एक है। क्रैश टेस्ट में इस्तेमाल किए गए मॉडल में बुनियादी सुरक्षा फिटमेंट थे और साइड इफेक्ट UN95 नियमों का अनुपालन करते थे। इस कार को एडल्ट सेफ्टी में 17 में से 12.52 अंक और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 41.11 अंक प्राप्त हुए थे।

    4/7

    बॉक्सी लुक में आती है महिंद्रा थार 

    डिजाइन की बात करें तो महिंद्रा थार में ब्लैक ग्रिल और चौड़े एयर डैम के साथ बॉक्सी लुक मिलता है। इसके किनारों पर बॉडी-कलर B-पिलर्स, इंडिकेटर-माउंटेड ORVMs, अलॉय व्हील्स दिया गया है। इसमें लाइटिंग के लिए LED डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL), LED टेललाइट्स और हैलोजन हेडलैंप दिए गए हैं। डायमेंशन की बात करें तो इस कार की लंबाई 3985mm, चौड़ाई 1855mm और 2450mm का व्हीलबेस है। साथ ही इसकी ऊंचाई में 1844mm है।

    5/7

    दो इंजनों के विकल्प में आती है थार 

    महिंद्रा थार में BS6 फेज-II मानकों वाले 2 इंजनों के विकल्प में आती है। इसमें पहला 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 150bhp की पावर के साथ-साथ 320Nm का टॉर्क देने में सक्षम है। वहीं दूसरा इसमें 2.2 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 130bhp की पावर के साथ-साथ 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए दोनों इंजनों को 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के विकल्प से जोड़ा गया है।

    6/7

    महिंद्रा थार में मिलते हैं ये फीचर्स

    महिंद्रा थार SUV रियर विंडो डिफॉगर और फ्रंट पावर विंडो के साथ आती है। इस ऑफ-रोडिंग कार में एडजस्टेबल हेडलाइट्स और फ्रंट फॉग लाइट्स भी लगाई गई हैं। इसमें फैब्रिक अपहोल्स्ट्री सीटों के साथ पावर स्टीयरिंग व्हील भी लगा हुआ है। यह कार वॉइस कंट्रोल फीचर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है। इसमें कंपनी ने कई एयरबैग्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और क्रैश सेंसर दिया है।

    7/7

    क्या है महिंद्रा थार की कीमत? 

    वर्तमान में महिंद्रा थार के RWD की शुरूआती कीमत 10.54 लाख रुपये है। वहीं इसके टॉप 4X4 मॉडल के लिए आपको 16.48 लाख रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) देने होंगे। यह गाड़ी फोर्स गुरखा को टक्कर देती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा थार
    ऑटोमोबाइल
    कार न्यूज

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    टाटा अल्ट्रोज से लेकर किआ सॉनेट तक, देश में उपलब्ध हैं ये किफायती डीजल गाड़ियां ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N Z2 बेस वेरिएंट डीलरशिप पर पहुंचना शुरू, कई फीचर्स की दिखी झलक  महिंद्रा स्कॉर्पियो-N
    आइकॉनिक कार: महिंद्रा अरमाडा में मिली थी MUV और SUV की खासियत  आइकॉनिक कार
    महिंद्रा ने अप्रैल में बढ़ाया प्रोडक्शन, सबसे ज्यादा बनाई गई स्कॉर्पियो महिंद्रा की कारें

    महिंद्रा थार

    महिंद्रा की 5 दरवाजों वाली थार से 15 अगस्त को उठ सकता है पर्दा  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N से लेकर किआ कैरेंस तक, देश में इन गाड़ियों पर है लंबा वेटिंग पीरियड वेटिंग पीरियड
    महिंद्रा थार नए डिजाइन में होगी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    मारुति सुजुकी की नई जिम्नी SUV में मिलेगा महिंद्रा थार से ज्यादा बूट स्पेस  मारुति सुजुकी

    ऑटोमोबाइल

    #NewsBytesExpainer: 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली भारत में बनी पहली कार है टाटा नेक्सन, पढ़िए इसकी कहानी #NewsBytesExplainer
    वाहनों के टायर में क्यों भरी जाती है नाइट्रोजन और क्या हैं इसके फायदे?  यूटिलिटी स्टोरी
    टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट से पंच CNG तक, कंपनी ला रही है ये नए मॉडल टाटा मोटर्स
    BMW Z4 टूरिंग कूपे कॉन्सेप्ट कार से उठा पर्दा, जानिए क्या कुछ मिलेगा   BMW कार

    कार न्यूज

    जीप मेरिडियन की तुलना में कितनी बेहतर है नई फॉक्सवैगन टिगुआन? पढ़िए इनमें तुलना   कार की तुलना
    सिट्रॉन C3X सेडान पर काम कर रही कंपनी, अगले साल भारत में होगी लॉन्च सेडान कार
    मुनरो Mk1 पिकअप: जानिए इस बेहतरीन 4-व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक ट्रक के टॉप फीचर्स ऑटोमोबाइल
    रिमैक नेवेरा का नया रिकॉर्ड, मात्र 29.9 सेकेंड में 400 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ेगी यह हाइपरकार  इलेक्ट्रिक वाहन
    अगली खबर

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023