NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा थार के 5-डोर वेरिएंट के लिए करना होगा अभी और इंतजार, 2024 में होगी लॉन्च 
    महिंद्रा थार के 5-डोर वेरिएंट के लिए करना होगा अभी और इंतजार, 2024 में होगी लॉन्च 
    ऑटो

    महिंद्रा थार के 5-डोर वेरिएंट के लिए करना होगा अभी और इंतजार, 2024 में होगी लॉन्च 

    लेखन अविनाश
    May 27, 2023 | 06:33 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महिंद्रा थार के 5-डोर वेरिएंट के लिए करना होगा अभी और इंतजार, 2024 में होगी लॉन्च 
    आ रही है पांच दरवाजों वाली महिंद्रा थार (तस्वीर: ट्विटर@bmdesignsin)

    दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अगले साल अपनी महिंद्रा थार 5-डोर को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। महिंद्रा के कार्यकारी निदेशक राजेश जेजुरिकर ने यह जानकारी दी है। कंपनी इस कार को पांच दरवाजों और 7-सीटर केबिन के साथ लॉन्च करने वाली है। इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। इसमें कई अपडेट्स भी किए गए हैं। आइये जानते हैं इस गाड़ी में क्या कुछ मिलेगा।

    डायमेंशन में बड़ी होगी अपकमिंग महिंद्रा थार 5-डोर 

    डिजाइन की बात करें तो महिंद्रा थार 5-डोर वेरिएंट के व्हीलबेस को बढ़ाया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस वजह से इसकी ऑफ-रोडिंग कैपबिलिटी में भी थोड़ी कमी आ सकती है। हालांकि, इसके अलावा कार के सभी डिजाइन फीचर्स इसके मौजूदा मॉडल के ही समान होंगे। इसमें स्कल्प्टेड बोनट, वर्टिकल स्लैट्स के साथ फ्रंट ग्रिल और सर्कुलर हैलोजन हेडलैम्प्स दिए जाएंगे। इसके किनारों पर स्क्वैरिश विंडो, ORVM, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और 18 इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे।

    पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प में आएगी थार 5-डोर

    नई महिंद्रा थार को पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प में उतारा जाएगा। पहला इसमें 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 150bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं दूसरा इसमें 2.2 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जो 130bhp की अधिकतम पावर के साथ-साथ 320Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए दोनों ही इंजनों को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प से जोड़ा जा सकता है।

    महिंद्रा थार 5-डोर में मिलेंगे ये फीचर्स

    अपकमिंग SUV कई बेहतरीन फीचर्स से लैस होगी। साथ ही दूसरी पंक्ति में सीटें होने से यह काफी बड़ी हो जाएगी। इसमें रियर विंडो डिफॉगर, फ्रंट पावर विंडो, LED टेललाइट्स, हलोजन हेडलैंप्स, एडजस्टेबल हेडलाइट्स और फ्रंट फॉग लाइट्स आदि शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा इसके केबिन में फैब्रिक अपहोल्स्ट्री सीटों के साथ पावर स्टीयरिंग व्हील, कार वॉइस कंट्रोल और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। इसमें बच्चों की सुरक्षा के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट भी मिलेगा।

    क्या होगी नई थार की कीमत? 

    भारतीय बाजार में नई थार की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान है कि इसे मौजूदा मॉडल से थोड़ा प्रीमियम रखा जाएगा, जिसकी शुरुआती कीमत 10.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    महिंद्रा की इन गाड़ियों पर है लंबा वेटिंग पीरियड

    महिंद्रा की SUVs की डिलीवरी के लिए ग्राहकाें को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। महिंद्रा स्कॉर्पियो-N पर 85 सप्ताह का वेटिंग पीरियड है। स्कॉर्पियो क्लासिक का वेटिंग पीरियड 28-30 सप्ताह है। XUV700 की डिलीवरी के लिए 22-38 सप्ताह तक इंतजार करना पड़ेगा। महिंद्रा थार RWD के लिए ग्राहकों को 72 सप्ताह तक इंतजार करना होगा। बोलेरो नियो के लिए 3 से 4 सप्ताह, जबकि XUV300 के लिए वेटिंग पीरियड 3-40 सप्ताह के बीच है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा थार
    आगामी SUV
    कार न्यूज
    लेटेस्ट कार

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    #NewsBytesExplainer: महिंद्रा बोलेरो की ग्रामीण इलाकों में जबरदस्त मांग, पढ़िए इस दमदार गाड़ी की कहानी #NewsBytesExplainer
    नई महिंद्रा थार 5-डोर इस साल नहीं होगी लॉन्च, कंपनी के अधिकारी ने दिए संकेत  महिंद्रा थार
    महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट की दिखी पहली झलक, मिलेगा नया डिजाइन  महिंद्रा XUV300
    महिंद्रा ला रही नई छोटी SUV, टेस्टिंग के दौरान पहली बार दिखी झलक  महिंद्रा की कारें

    महिंद्रा थार

    महिंद्रा थार ने बनाया नया कीर्तिमान, पार किया 1 लाख यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा की 5 दरवाजों वाली थार से 15 अगस्त को उठ सकता है पर्दा  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N से लेकर किआ कैरेंस तक, देश में इन गाड़ियों पर है लंबा वेटिंग पीरियड वेटिंग पीरियड
    महिंद्रा थार नए डिजाइन में होगी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    आगामी SUV

    MG ग्लॉस्टर SUV के ब्लैक स्टॉर्म एडिशन पर चल रहा काम, 29 मई को होगी लॉन्च MG की कारें
    फोर्ड मिनी ब्रोंको पर चल रहा काम, मारुति जिम्नी को टक्कर देने जल्द आएगी यह गाड़ी   फोर्ड मोटर्स
    टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट से पंच CNG तक, कंपनी ला रही है ये नए मॉडल ऑटोमोबाइल
    2024 रेंज रोवर SV आई सामने, जानिए इस गाड़ी के टॉप फीचर्स  रेंज रोवर

    कार न्यूज

    वोल्वो EX30 होगी पर्यावरण के लिए कंपनी की सबसे सुरक्षित कार, जल्द देगी दस्तक वोल्वो
    एस्टन मार्टिन DB12 बनाम फेरारी 296 GTS, तुलना से समझिए कौन-सी स्पोर्ट्स कार है बेहतर? कार की तुलना
    मैकलारेन अर्टुरा सुपरकार भारत में हुई लॉन्च, 330 किमी/घंटे है टॉप स्पीड  सुपरकार
    फॉक्सवैगन टॉरेग फेसलिफ्ट नए डिजाइन में होगी पेश, कंपनी ने किया खुलासा  फॉक्सवैगन की कारें

    लेटेस्ट कार

    MG ला रही ब्लैक थीम पर ग्लॉस्टर ब्लैक स्टॉर्म एडिशन, जारी किया टीजर  MG मोटर्स
    निसान मैग्नाइट गेजा एडिशन इंफोटेनमेंट अपग्रेड के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 7.39 लाख रुपये  निसान
    किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट जुलाई में होगी भारत में लॉन्च, मिलेंगे कई सेफ्टी फीचर्स  किआ मोटर्स
    नई हुंडई टक्सन की पहली बार दिखी झलक, मिल सकता है नया लुक  हुंडई
    अगली खबर

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023