Page Loader
महिंद्रा की गाड़ियों पर मिल रही लाखों की छूट, जानिए किस मॉडल पर कितनी 
महिंद्रा XUV400 पर इस महीने आप 4 लाख रुपये तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा की गाड़ियों पर मिल रही लाखों की छूट, जानिए किस मॉडल पर कितनी 

Mar 18, 2024
10:45 am

क्या है खबर?

कार निर्माता कंपनियां वित्त वर्ष के अंतिम महीने मार्च में स्टॉक खत्म करने के लिए अपनी गाड़ियों पर आकर्षक छूट की पेशकश कर रही हैं। आप भी महिंद्रा एंड महिंद्रा भी SUVs की खरीद पर इस महीने अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं। महिंद्रा XUV300 के 2023 मॉडल पर 1.43 लाख रुपये का फायदा उठा सकते हैं, जबकि 2024 मॉडल पर 1.18 लाख रुपये की छूट पाने का मौका है। इस गाड़ी की कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

महिंद्रा बोलेरो 

बोलेरो पर मिल रही करीब 1 लाख रुपये तक की छूट 

कंपनी ग्रामीण और शहरी इलाके में लोकप्रिय महिंद्रा बोलेरो की 2023 में बनी गाड़ियों पर 95,000 रुपये तक का फायदा दे रही है। हालांकि, गाड़ी के 2024 मॉडल पर यह छूट घटकर 90,000 रुपये तक रह जाती है। इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 9.89 लाख रुपये है। 2023 में निर्मित बोलेरो नियो पर 88,000 रुपये और 2024 मॉडल पर 70,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। इस SUV को 9.9 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

महिंद्रा XUV400

महिंद्रा EV पर मिल रही सबसे ज्यादा छूट 

इस महीने महिंद्रा मराजो को 40,000 रुपये की छूट के साथ घर ले जा सकते हैं और यह ऑफर 2023 और 2024 दोनों मॉडल्स पर समान है। मराजो की शुरुआती कीमत 14.39 लाख रुपये है। कंपनी की एकमात्र इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा XUV400 पर इस महीने जबरदस्त छूट है। 2023 मॉडल पर 4 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है, जबकि 2024 मॉडल पर कोई छूट नहीं है। इस EV की कीमत 15.49 लाख रुपये (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) है।