NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा बोलेरो निओ का लिमिटेड एडिशन मॉडल हुआ लॉन्च, कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू 
    अगली खबर
    महिंद्रा बोलेरो निओ का लिमिटेड एडिशन मॉडल हुआ लॉन्च, कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू 
    महिंद्रा बोलेरो का लिमिटेड एडिशन मॉडल हुआ लॉन्च (तस्वीर: महिंद्रा)

    महिंद्रा बोलेरो निओ का लिमिटेड एडिशन मॉडल हुआ लॉन्च, कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू 

    लेखन अविनाश
    Jan 25, 2023
    02:34 pm

    क्या है खबर?

    देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपनी बोलेरो निओ का लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च कर दिया है।

    नया मॉडल रेंज टॉपिंग बोलेरो निओ N10 मॉडल पर आधारित है और सेगमेंट में इसे N10 और N10 (O) के बीच रखा जाएगा।

    नए फीचर्स के तौर पर इसमें नई LED फॉग-लाइट्स, रूफ रेल्स, LED DRLs जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस गाड़ी को खास सिल्वर पेंट स्किम में उतारा गया है।

    लुक

    कैसा है नई बोलेरो निओ का लुक?

    नई महिंद्रा बोलेरो निओ का डिजाइन महिंद्रा TUV00 के समान है। लिमिटेड एडिशन मॉडल में केवल कॉस्मेटिक अपडेट्स किये गए हैं। इसमें तराशा हुआ हुड, क्रोम के साथ ग्रिल, एक चौड़ा एयर डैम और एडजस्टेबल LED हेडलाइट्स दिए गए हैं।

    इसमें चौकोर खिड़कियां, साइड मिरर और डिजाइनर पहिये उपलब्ध हैं। पीछे की तरफ नए टेललाइट्स और टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील भी मौजूद है। वर्तमान में यह कार रॉकी बेज, हाईवे रेड, पर्ल व्हाइट, मैजेस्टिक सिल्वर और ब्लैक रंगों में आती है।

    इंजन 

    1498cc इंजन के साथ आती है बोलेरो निओ 

    महिंद्रा ने बोलेरो के मौजूदा निओ वर्जन SUV में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 1498cc का 1.5-लीटर एमहॉक डीजल इंजन दिया गया है, जो 100hp की पावर और 160Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है।

    यह कार 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज प्रदान करती है और इसकी टॉप स्पीड 125 किलोमीटर प्रति घंटे है। जल्द ही कंपनी इसके निओ प्लस वेरिएंट को पावरफुल 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ लॉन्च करने वाली है।

    केबिन 

    इन फीचर्स से लैस है नई बोलेरो निओ 

    महिंद्रा बोलेरो निओ में इटैलियन-थीम वाला 7-सीटर केबिन दिया गया है, जिसमें प्रीमियम फैब्रिक के साथ सीटें, आर्मरेस्ट, रिमोट लॉक, की-लेस एंट्री और एक मल्टीफंक्शनल पावर स्टीयरिंग-व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    कार में सिल्वर एक्सेंट के साथ एक सेंटर कंसोल, क्रूज कंट्रोल और 7.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इसमें ट्विन एयरबैग और क्रैश सेंसर भी मौजूद है।

    जानकारी

    क्या है नई बोलेरो निओ की कीमत?

    भारतीय बाजार में बोलेरो निओ के लिमिटेड एडिशन मॉडल को 11.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है। यह N10 मॉडल से 29,000 रुपये महंगा और N10 (O) मॉडल से 78,000 रुपये सस्ता है।

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    महिंद्रा बंद कर चुकी है अल्टुरस G4 का उत्पादन 

    महिंद्रा ने दिसंबर, 2022 में अपनी फुल साइज SUV महिंद्रा अल्टुरस G4 को आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया था।

    इसके लिए नई बुकिंग स्वीकार करना भी बंद कर दिया है। भारतीय बाजार में इस कार को 2018 में लॉन्च किया गया था।

    हालांकि, लगातार घटती मांग के कारण इसका उत्पादन बंद करना पड़ा है। बता दें कि महिंद्रा ने पिछले साल सितंबर में अल्टुरस G4 रेंज में एक नया 2WD वेरिएंट भी जोड़ा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा बोलेरो
    महिंद्रा की कारें
    लेटेस्ट कार

    ताज़ा खबरें

    क्यों सूर्य का रंग पृथ्वी से पीला आता है नजर?  सौरमंडल
    पानी में डूबी सड़कों पर कार चलाने के हैं कई नुकसान, बरतें ये सावधानियां  कार
    विराट कोहली ने RCB से खेलते हुए 9,000 रन पूरे किए, हासिल की ये उपलब्धि विराट कोहली
    IPL 2025: ऋषभ पंत ने RCB के खिलाफ लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े ऋषभ पंत

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा XUV700 पर आधारित होगी XUV.e8 इलेक्ट्रिक, टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक फॉक्सवैगन की कारें
    महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार XUV400 आई सामने, मिलेगी 456 किलोमीटर की रेंज इलेक्ट्रिक वाहन
    टाटा नेक्सन EV की तुलना में कितनी दमदार है महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक कार? इलेक्ट्रिक वाहन
    भारत में जल्द दस्तक देगी महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट, टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक महिंद्रा की कारें

    महिंद्रा बोलेरो

    महिंद्रा बोलेरो टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, नये लोगो के साथ होगी लॉन्च महिंद्रा एंड महिंद्रा
    10 लाख रुपये में नई कार खरीदने का है विचार? इन SUVs से बेहतर कुछ नहीं टाटा नेक्सन
    महिंद्रा बोलेरो का नया मॉडल आया सामने, जानिये क्यों है ये कंपनी की बेस्टसेलिंग कार महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा थार और बोलेरो खरीदना हुआ महंगा, कीमतों में हुई इतनी बढ़ोतरी महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा की कारें

    तकनीकी खराबी के कारण वापस बुलाई जा रही हैं महिंद्रा XUV700 वाहन रिकॉल
    बढ़ रहा है महिंद्रा मॉडल का वेटिंग पीरियड, 1.47 लाख गाड़ियों की डिलीवरी बाकी टाटा मोटर्स
    आनंद महिंद्रा का टाटा मोटर्स को लेकर दिया गया यह बयान बटोर रहा सुर्खियां टाटा मोटर्स
    देश में बढ़ रही SUVs की मांग, पिछले पांच सालों में लॉन्च हुए 36 नए मॉडल्स मारुति सुजुकी

    लेटेस्ट कार

    दो-सीटर BMW Z4 रोडस्टर को कंपनी ने किया फेसलिफ्ट, इन अपडेट्स के साथ हुई लॉन्च BMW कार
    भारत में असेंबल हुई मर्सिडीज-बेंज EQS 580 लॉन्च, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 857 किलोमीटर लग्जरी कार
    एस्टन मार्टिन की सबसे महंगी SUV DBX 707 भारत में लॉन्च लग्जरी कार
    भारत में जल्द दस्तक दे सकती है 5-डोर मारुति सुजुकी जिम्नी, टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक मारुति सुजुकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025