NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा अल्टुरस G4 SUV का उत्पादन हुआ बंद, कंपनी ने वेबसाइट से हटाया
    ऑटो

    महिंद्रा अल्टुरस G4 SUV का उत्पादन हुआ बंद, कंपनी ने वेबसाइट से हटाया

    महिंद्रा अल्टुरस G4 SUV का उत्पादन हुआ बंद, कंपनी ने वेबसाइट से हटाया
    लेखन अविनाश
    Dec 02, 2022, 11:30 am 1 मिनट में पढ़ें
    महिंद्रा अल्टुरस G4 SUV का उत्पादन हुआ बंद, कंपनी ने वेबसाइट से हटाया
    महिंद्रा अल्टुरस G4 SUV का उत्पादन हुआ बंद (तस्वीर: महिंद्रा)

    देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी फुल साइज SUV अल्टुरस G4 को आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है और इसके लिए नई बुकिंग स्वीकार करना भी बंद कर दिया है। भारतीय बाजार में इस कार को 2018 में लॉन्च किया गया था। हालांकि, लगातार घटती मांग के कारण इसका उत्पादन बंद करना पड़ा है। बता दें कि महिंद्रा ने इसी साल सितंबर में अल्टुरस G4 रेंज में एक नया 2WD वेरिएंट भी जोड़ा था।

    क्यों बंद हुई अल्टुरस G4 SUV?

    अल्टुरस G4 असल में वैश्विक बाजार में मौजूद सेकेंड जनरेशन सैंगयोंग रेक्सटन का रीबैज वर्जन है। भले ही कंपनी के लाइनअप में यह सबसे दमदार SUV थी, लेकिन यह ग्राहकों को आकर्षित करने में नाकामयाब रही। पिछले कुछ महीनों से इस SUV की मांग लगातार कम हो रही थी और इसकी बिक्री में भी गिरावट देखी जा रही थी। यही वजह है कि कंपनी को इस गाड़ी का उत्पादन बंद करना पड़ा।

    कैसा है महिंद्रा अल्टुरस G4 का लुक?

    महिंद्रा अल्टुरस G4 एक दमदार दिखने वाली SUV है, जिसमें एक लंबा और तराशा हुआ बोनट, क्रोम-फिनिश्ड ग्रिल, स्वेप्ट-बैक प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, स्किड प्लेट्स, एक रेक्ड विंडस्क्रीन और एक चौड़ा एयर डैम दिया जाता है। इसके किनारों पर रूफ रेल्स, ऑटो फोल्ड ORVM, दरवाजों पर ब्लैक क्लैडिंग के साथ फ्लेयर्ड व्हील आर्च और डिजाइनर अलॉय व्हील मिलते हैं। इसके रियर एंड पर रैप-अराउंड LED टेललाइट्स और रूफ-माउंटेड स्पॉइलर लगे हैं।

    इस SUV में मिलता है 2.2-लीटर का इंजन

    महिंद्रा अल्टुरस G4 में 2.2-लीटर इनलाइन चार सिलेंडर डीजल इंजन दिया जाता है, जो अधिकतम 178hp की पावर और 420Nm का पीक टॉर्क बनाने की क्षमता रखता है। इसमें मर्सिडीज-बेंज से लिया गया 7-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जोड़ा गया है।

    महिंद्रा अल्टुरस में मिलते हैं नौ एयरबैग्स

    अल्टुरस G4 के इंटीरियर में एक बड़ा सात-सीटर केबिन मिलता है। इसमें वेंटिलेटेड सामने की सीटें, लेदर अपहोल्स्ट्री, एक सनरूफ, रियर AC वेंट के साथ ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और एक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलता है। इस SUV में एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपोर्ट के साथ 8.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट कंसोल दिया जाता है। यात्रियों की सुरक्षा के लिये इस कार में नौ एयरबैग, ABS के साथ EBD जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।

    इस कीमत पर आती थी महिंद्रा अल्टुरस G4

    भारत में महिंद्रा अल्टुरस G4 दो वेरिएंट में उपलब्ध थी। बेस 2WD हाई AT की कीमत 28.88 लाख रुपये थी। जबकि रेंज-टॉपिंग 4WD AT को 31.88 लाख रुपये (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) में पेश किया गया था।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    महिंद्रा अल्टुरस G4 SUV का उत्पादन बंद होने के बाद अब महिंद्रा XUV700 को लाइनअप में सबसे ऊपर रखा जाएगा। यह एक सात सीटर SUV है, जिसकी कीमत 13.45 लाख से 24.95 लाख रुपये (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) के बीच है। SUV को MX और AX वेरिएंट में पेट्रोल के साथ-साथ डीजल इंजन विकल्पों के साथ कई ट्रिम में पेश किया जाता है। बता दें कि यह गाड़ी ADAS तकनीक से भी लैस है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा XUV700

    ताज़ा खबरें

    बाटला हाउस एनकाउंटर: दोषी आतंकी शहजाद अहमद की हुई मौत, पिछले काफी समय से था बीमार दिल्ली
    असम के मुख्यमंत्री सरमा बोले- मां बनने की सही आयु 22 से 30 वर्ष के बीच असम
    ईशान की असफलता से मजबूत होता जितेश का दावा, जानिए टी-20 क्रिकेट में दोनों के आंकड़े ईशान किशन
    ट्विटर के को-फाउंडर ने कहा- कंपनी चलाने के लिए एलन मस्क सही आदमी नहीं ट्विटर

    ऑटोमोबाइल

    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    भारत इन देशों को पीछे कर बना तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार मारुति सुजुकी
    BMW लेकर आ रही है नई 3-सीरीज ग्रैन लिमोसिन कार, 10 जनवरी को होगी लॉन्च BMW कार
    मर्सिडीज-बेंज ने शुरू की अपनी GLB फेसलिफ्ट SUV की टेस्टिंग, अगले साल होगी लॉन्च मर्सिडीज

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा XUV400 की बुकिंग शुरू, टाटा नेक्सन को टक्कर देने लॉन्च हुई है यह इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा बोलेरो निओ का लिमिटेड एडिशन मॉडल हुआ लॉन्च, कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू  महिंद्रा बोलेरो
    टाटा नेक्सन EV की तुलना में कितनी दमदार है महिंद्रा XUV400? तुलना से समझिये टाटा नेक्सन
    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक भारत में हुई लॉन्च, टाटा नेक्सन EV को देगी टक्कर महिंद्रा XUV400

    महिंद्रा की कारें

    महिंद्रा स्कार्पियो-N में शामिल हुए पांच नए ट्रिम्स, जानिए इनकी खासियत महिंद्रा स्कॉर्पियो-N
    महिंद्रा थार का 5-डोर वेरिएंट जनवरी 2023 में होगा लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा M9इलेक्ट्रो जेन3 फॉर्मूला वन रेसिंग कार से उठा पर्दा, जानिए इसकी खासियत इलेक्ट्रिक वाहन
    महिंद्रा लेकर आई डिस्काउंट ऑफर, चुनिंदा गाड़ियों पर दे रही एक लाख रुपये तक की छूट महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा XUV700

    महिंद्रा XUV700 के मुकाबले कितनी दमदार है टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस? तुलना से समझिये टोयोटा
    पैसेंजर वाहनों का वेटिंग पीरियड बढ़ रहा, 7.4 लाख गाड़ियों की डिलीवरी बाकी वेटिंग पीरियड
    महिंद्रा स्कार्पियो-N और XUV700 के लिए रिकॉल जारी, इस कारण वापस बुलाई जा रहीं 19,000 गाड़ियां महिंद्रा एंड महिंद्रा
    XUV700 को एक बार फिर वापस बुला रही महिंद्रा, सस्पेंशन में आई खराबी महिंद्रा एंड महिंद्रा

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023