LOADING...
महिंद्रा BE 6 बैटमैन एडिशन दूसरा बैच 7 मिनट में बिका, जानिए कब होगी डिलीवरी
महिंद्रा BE 6 बैटमैन एडिशन के दूसरे बैच की डिलीवरी अगले महीने से शुरू होगी

महिंद्रा BE 6 बैटमैन एडिशन दूसरा बैच 7 मिनट में बिका, जानिए कब होगी डिलीवरी

Mar 11, 2026
07:48 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा के BE 6 बैटमैन एडिशन ने भारतीय बाजार में धूम मचा दी है। बुकिंग खुलने के कुछ मिनटों में ही इसका दूसरा बैच पूरा बिक गया। कंपनी के अनुसार, बुकिंग खुलने के 7 मिनट के भीतर सभी 999 गाड़ियाें बुक हो गईं और डिलीवरी 10 अप्रैल से शुरू होगी। तेजी बिक्री से स्पेशल इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग का पता चलता है। पिछले साल महिंद्रा BE 6 बैटमैन एडिशन की 300 गाड़ियां उपलब्ध थीं।

लुक 

ऐसा है स्पेशल एडिशन का लुक

बैटमैन एडिशन BE 6 के फुली लोडेड पैक थ्री वेरिएंट पर आधारित है, जिसमें सैटिन ब्लैक फिनिश के साथ बैटमैन ग्राफिक्स और थीम वाले बैजिंग दिए गए हैं। सस्पेंशन कंपोनेंट्स और ब्रेक कैलिपर्स जैसे सुनहरे रंग के एलिमेंट्स इसके आक्रामक लुक को और बढ़ाते हैं। 20-इंच के अलॉय व्हील्स इसे पूरा लुक देते हैं, जबकि अंदर की तरफ ऑल-ब्लैक थीम, स्पेशल एडिशन डिटेल्स और कंट्रास्ट एक्सेंट इसे प्रीमियम अनुभव प्रदान करते हैं।

कीमत 

कितनी है इसकी कीमत?

BE 6 बैटमैन एडिशन में 79kWh की बैटरी पैक और एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है, जो लगभग 286hp की पावर और 380Nm का टॉर्क प्रदान करती है। रियर-व्हील ड्राइव सिस्टम एक बार फुल चार्ज करने पर 682 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देता है। इसमें ड्यूल 12.3-इंच स्क्रीन, एक ऑगमेंटेड-रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले, 16-स्पीकर वाला हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, लेवल-2 ADAS, 7 एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा मिलता है। इस स्पेशल एडिशन की कीमत 28.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Advertisement