NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा BE.07 की पेटेंट तस्वीरें हुई लीक, जानिए इसमें क्या मिलेगा 
    अगली खबर
    महिंद्रा BE.07 की पेटेंट तस्वीरें हुई लीक, जानिए इसमें क्या मिलेगा 
    महिंद्रा BE.07 की पेटेंट तस्वीरें हुई लीक (तस्वीर: महिंद्रा)

    महिंद्रा BE.07 की पेटेंट तस्वीरें हुई लीक, जानिए इसमें क्या मिलेगा 

    लेखन अविनाश
    Jan 20, 2024
    02:34 pm

    क्या है खबर?

    देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कुछ नई गाड़ियां लॉन्च करने वाली है।

    इसमें महिंद्रा BE.07 भी शामिल है, जो इस सेगमेंट में टाटा नेक्सन EV से मुकाबला करेगी। अब इस गाड़ी की पेटेंट तस्वीरें लीक हो गई हैं।

    आइये जानते हैं कि इस आगामी इलेक्ट्रिक कार में क्या फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

    लुक

    INGLO EV स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बनी है ये इलेक्ट्रिक गाड़ी 

    महिंद्रा BE.07 इलेक्ट्रिक कार को INGLO EV स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। डायमेंशन की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 4,565mm, चौड़ाई 1,900mm, ऊंचाई 1,660mm और व्हीलबेस 2,775mm है।

    इसमें सी-आकार की हेडलाइट्स और टेललाइट्स मिलेंगी, जो कंपनी के BE.05 की तुलना में कम एंगुलर है। सामने की तरफ से यह कार महिंद्रा XUV300 से काफी मस्कुलर लगती है, वहीं इसके पीछे का डिजाइन XUV700 के समान है।

    पावरट्रेन

    450 किलोमीटर की रेंज देगी यह इलेक्ट्रिक SUV 

    महिंद्रा BE.07 में 60kWh से 80kWh तक की बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें 450 किलोमीटर प्रति चार्ज तक की रेंज मिलने की उम्मीद है।

    BE.07 रियर-व्हील-ड्राइव (231hp से 286hp के बीच पावर) और ऑल-व्हील-ड्राइव (340hp से 394hp के बीच पावर) के विकल्प में आ सकती है।

    कंपनी इस गाड़ी में फास्ट चार्जिंग तकनीक की भी पेशकश कर सकती है, जिसकी मदद से इसे कुछ ही मिनटों में फुल चार्ज किया जा सकेगा।

    फीचर्स

    केबिन में मिलेंगे ये फीचर्स 

    पेटेंट डिजाइन में महिंद्रा की इस आगामी SUV के केबिन की जानकारी तो नहीं मिली है, लेकिन अनुमान है कि इसमें पैनोरमिक सनरूफ के साथ 5-सीटर केबिन मिलेगा।

    साथ ही इसमें 2-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन दिए जा सकते हैं। इसमें सोनी 3D ऑडियो सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंड्रायड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।

    कंपनी इसमें ADAS तकनीक की भी पेशकश कर सकती है।

    जानकारी

    क्या होगी इस गाड़ी की कीमत? 

    भारतीय बाजार में महिंद्रा BE.07 की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। अनुमान है कि इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये हो सकती है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले साल अपनी 5 इलेक्ट्रिक SUVs को पेश किया था। ये पांचों इलेक्ट्रिक वाहन (EV) कंपनी के नए INGLO EV स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं।

    कंपनी इन गाड़ियों की बिक्री दो नए उप-ब्रांड XUV.e और BE (बोर्न इलेक्ट्रिक) के माध्यम से करेगी। महिंद्रा ने XUV.e के तहत 2 मॉडल XUV.e8 और XUV.e9, जबकि BE में तीन मॉडल BE.05, BE.07 और BE.09 पेश किए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा की कारें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    आगामी SUV

    ताज़ा खबरें

    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन
    इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर और गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बेंगलुरु भगदड़ पर कही ये बात गौतम गंभीर
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू, इन मुद्दों पर बन सकती है सहमति भारत-अमेरिका संबंध

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा XUV300 और XUV400 पर इस महीने जबरदस्त छूट, मिलेगा लाखों का फायदा  महिंद्रा XUV300
    महिंद्रा नए प्लेटफॉर्म पर करेगी ICE वाहनों का निर्माण, किया जाएगा 2,000 करोड़ रुपये का निवेश  महिंद्रा बोलेरो
    महिंद्रा की गाड़ियां जनवरी से हो जाएंगी महंगी, कमर्शियल वाहनों के भी बढ़ेंगे दाम  महिंद्रा XUV400
    महिंद्रा XUV400 नए फीचर के साथ देगी दस्तक, मिलेंगे ये बदलाव  महिंद्रा XUV400

    महिंद्रा की कारें

    महिंद्रा एंड महिंद्रा कैसे बनी भारत में दिग्गज ऑटो कंपनी, जानिए कंपनी का इतिहास  ऑटोमोबाइल
    आइकॉनिक कार: महिंद्रा कमांडर दमदार मैटल बॉडी के कारण हुई लोकप्रिय  आइकॉनिक कार
    महिंद्रा ने अप्रैल में SUV की बेची 34,694 यूनिट्स, 57 फीसदी बढ़ी बिक्री  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा ने XUV700 SUV बिक्री का बनाया कीर्तिमान, 2 साल में बेची एक लाख यूनिट  महिंद्रा XUV700

    इलेक्ट्रिक वाहन

    स्कोडा और फॉक्सवैगन भारत में अगले साल लाएंगी 6 नई गाड़ियां   फॉक्सवैगन की कारें
    #NewsBytesExpainer: देश में हाइब्रिड गाड़ियों की मांग बढ़ी, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आगे का रास्ता कैसा? #NewsBytesExplainer
    टाटा पंच EV समेत ये सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां अगले साल होंगी लॉन्च, मिलेंगे नए विकल्प  इलेक्ट्रिक कार
    इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर सब्सिडी जारी रहने की उम्मीद, बढ़ सकती है FAME-II योजना की अवधि दोपहिया वाहन

    आगामी SUV

    हुंडई क्रेटा समेत इन गाड़ियों में ADAS तकनीक शामिल करेंगी कंपनियां, मिलेगी बेहतर सुरक्षा ADAS तकनीक
    भारतीय बाजार में जल्द कदम रखेगी टेस्ला, पहले लॉन्च करेगी मॉडल Y टेस्ला
    मारुति सुजुकी eWX से टोयोटा तैसर तक, 10 लाख के अंदर लॉन्च होंगी ये गाड़ियां  कार न्यूज
    लेक्सस LM से ऑडी A3, अगले महीने देश में लॉन्च होंगी ये धांसू गाड़ियां कार न्यूज
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025