NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / लेम्बोर्गिनी लाएगी इलेक्ट्रिक उरुस SUV, सिंगल चार्ज में चलेगी 1,000 किलोमीटर
    ऑटो

    लेम्बोर्गिनी लाएगी इलेक्ट्रिक उरुस SUV, सिंगल चार्ज में चलेगी 1,000 किलोमीटर

    लेम्बोर्गिनी लाएगी इलेक्ट्रिक उरुस SUV, सिंगल चार्ज में चलेगी 1,000 किलोमीटर
    लेखन अविनाश
    May 14, 2022, 02:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    लेम्बोर्गिनी लाएगी इलेक्ट्रिक उरुस SUV, सिंगल चार्ज में चलेगी 1,000 किलोमीटर
    लेम्बोर्गिनी लाएगी इलेक्ट्रिक उरुस SUV

    इटली की ऑटो कंपनी लेम्बोर्गिनी (Lemborgini) की उरुस (Urus) SUV को विश्वभर में खूब पसंद किया जाता है। कंपनी इसे अपडेट करने की योजना बना रही है और जल्द ही इसे दो नए वेरिएंट में पेश करेगी। वर्तमान में इनकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स मानें तो कंपनी इस कार की इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर भी काम कर रही है। इसे 2027 या 2028 में लॉन्च किया जा सकता है। आइए, जानते हैं इस कार के बारे में।

    2028 तक पूरी तरह इलेक्ट्रिक हो जाएगी लेम्बोर्गिनी

    लग्जरी कार निर्माता लेम्बोर्गिनी ने 2028 तक अपनी पूरी रेंज को इलेक्ट्रिक करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में कंपनी 2023 तक कुछ शानदार कारों को पेश करने वाली है और ये कारें वैश्विक स्तर के साथ-साथ भारत में भी लॉन्च हो सकती हैं। गौरतलब है कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कंपनी को 2025 तक रेंज के 50 प्रतिशत कारों को इलेक्ट्रिक वाहन (EV) में बदलना भी है।

    कैसा होगा कार का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो आने वाली लेम्बोर्गिनी उरुस इलेक्ट्रिक में एक ढलान वाली छत, तराशा हुआ बोनट, बड़ी काली ग्रिल, स्मूथ LED हेडलाइट्स और चौड़े एयर वेंट दिए जा सकते हैं। कार के किनारों पर ब्लैक-आउट ऐरो कट डिजाइन, ORVM, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और 21-इंच अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है। रूफ-माउंटेड एंटेना, रेक्ड विंडस्क्रीन और वाई-शेप के लाइटिंग पैटर्न के साथ रैप-अराउंड टेललाइट्स पीछे की तरफ उपलब्ध होंगे।डाइमेंशन के हिसाब से इसका व्हीलबेस 3,003mm होगा।

    सिंगल चार्ज में देगी 1,000 किलोमीटर की रेंज

    उरुस इलेक्ट्रिक के पॉवरट्रेन के बारे में अभी तक कोई भी जानकरी सामने नहीं आई है। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि सिंगल चार्ज में यह 1,000 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। वर्तमान में उरुस में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 4.0-लीटर का ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है जो 641hp की पावर और 850Nm का टार्क जनरेट करता है। यह कार 3.6 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

    केबिन में मिलेंगे ये फीचर्स

    लेम्बोर्गिनी उरुस इलेक्ट्रिक में 5-सीटर केबिन मिलेगा जिसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट, इलेक्ट्रिकली ऐडजेस्टेबल फ्रंट और बैक सीट, पार्किंग सेंसर और लेदर रैप पावर स्टेयरिंग व्हील जैसी सुविधाएं दी जा सकती हैं। इसके अलावा इसमें आधुनिक फीचर्स से लैस टचस्क्रीन इनफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित के लिए उरुस SUV में मल्टीपल एयरबैग्स, ADAS, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रैश सेंसर, इंजन इमोबिलाइजर, ABS, EBD और रियर व्यू कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    क्या होगी इसकी कीमत?

    नई लेम्बोर्गिनी उरुस इलेक्ट्रिक की कीमत मौजूदा वेरिएंट से थोड़ी प्रीमियम होगी। भारतीय ऑटो बाजार में लेम्बोर्गिनी उरुस SUV के स्टैंडर्ड मॉडल की शुरुआती कीमत 3.15 करोड़ रुपये है, जबकि इसके पर्ल कैप्सूल एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 3.43 करोड़ रुपये रखी गई है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    दुनियाभर में लेम्बोर्गिनी की गाड़ियों को काफी पसंद किया जाता है और भारत में भी इसकी बिक्री बढ़ रही है। हाल ही में लेम्बोर्गिनी इंडिया के प्रमुख ने बताया था कि भारत में इस कार की 300 से अधिक यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है, जिसमें से 100 से भी अधिक गाड़ियों की डिलीवरी हो चुकी है। बता दें कि 16,000 से भी अधिक यूनिट्स की बिक्री के साथ यह कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली कार बन चुकी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    ऑटोमोबाइल
    लेम्बोर्गिनी
    कार न्यूज

    ताज़ा खबरें

    खलील अहमद ने पूरे किए IPL में अपने 50 विकेट, हासिल की ये उपलब्धि खलील अहमद
    IPL 2023: LSG ने DC को दिया 194 रन का लक्ष्य, मेयर्स-पूरन का उम्दा प्रदर्शन   इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: रोहित शर्मा खेल पाएंगे सीजन का पहला मैच? हेड कोच ने दिया बड़ा अपडेट रोहित शर्मा
    IPL 2023: काइल मेयर्स ने डेब्यू IPL मैच में लगाया शानदार अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धि काइल मेयर्स

    इलेक्ट्रिक वाहन

    ओला ने मार्च में बेचे 27,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए कंपनी ने क्या कहा  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    रेनो ने नई 5 EV के बारे में किया खुलासा, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार  रेनो की कारें
    ओडिसी वाडर इलेक्ट्रिक बाइक 1.3 लाख रुपये की कीमत पर लाॅन्च, जानिए इसके खास फीचर इलेक्ट्रिक बाइक
    किआ EV9 बनाम वोल्वो EX90: जानिए कौन-सी इलेक्ट्रिक गाड़ी है बेहतर   कार की तुलना

    ऑटोमोबाइल

    टाटा नेक्सन के नए एडिशन पर चल रहा काम, इन फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च   टाटा मोटर्स
    नई पोर्शे केयेन SUV आई सामने, इन फीचर्स के साथ जल्द देगी दस्तक   लग्जरी कार
    नई एडवेंचर बाइक खरीदने की कर रहे प्लानिंग, देश में उपलब्ध इन मॉडलों पर करें विचार  बाइक सेल
    हीरो मोटोकॉर्प के नए CEO होंगे निरंजन गुप्ता, 1 मई से संभालेंगे कमान  हीरो मोटोकॉर्प

    लेम्बोर्गिनी

    लेम्बोर्गिनी रेव्यूल्टो के पेश होने से पहले लीक हुई तस्वीर, ये जानकारी आई सामने  लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर
    लेम्बोर्गिनी उरुस-S अगले महीने होगी लॉन्च, जानिए मौजूदा वेरिएंट से कितना बेहतर है यह मॉडल लेम्बोर्गिनी उरुस
    लेम्बोर्गिनी उरुस-S भारत में 13 अप्रैल को होगी लॉन्च, जानिए इसकी खासियत  लेम्बोर्गिनी उरुस
    लेम्बोर्गिनी करेगी पोर्टफोलियो का विस्तार, 2024 तक भारत में बेचेगी केवल हाइब्रिड गाड़ियां  लेम्बोर्गिनी उरुस

    कार न्यूज

    मर्सिडीज-बेंज E-क्लास ऑल-टेरेन की टेस्टिंग शुरू, इन फीचर्स के साथ जल्द लॉन्च होगी कार मर्सिडीज-बेंज
    महिंद्रा XUV700 न्यूजीलैंड में हुई लॉन्च, कीमत 19 लाख रुपये   महिंद्रा एंड महिंद्रा
    हुंडई ने MPV सेगमेंट में स्टारगेजर को नए अवतार में किया लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत  हुंडई की कारें
    रेनो की नई डस्टर होगी पहले से ज्यादा बड़ी, जानिए और क्या होंगे फीचर्स  रेनो डस्टर

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023