NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / भारत में लेम्बोर्गिनी की 300 कारें बिकीं, उरुस SUV की है सबसे ज्यादा डिमांड
    अगली खबर
    भारत में लेम्बोर्गिनी की 300 कारें बिकीं, उरुस SUV की है सबसे ज्यादा डिमांड
    उरुस SUV की है सबसे ज्यादा डिमांड

    भारत में लेम्बोर्गिनी की 300 कारें बिकीं, उरुस SUV की है सबसे ज्यादा डिमांड

    लेखन अविनाश
    Sep 24, 2021
    07:30 am

    क्या है खबर?

    दुनियाभर में लेम्बोर्गिनी की गाड़ियों को काफी पसंद किया जाता है और भारत में भी इसकी बिक्री बढ़ रही है।

    लेम्बोर्गिनी इंडिया के प्रमुख शरद अग्रवाल ने बताया कि कंपनी भारत में कुल 300 गाड़ियां बेच चुकी है।

    वर्तमान में लेम्बोर्गिनी की हुराकैन EVO स्पाइडर, उरुस पर्ल कैप्सूल, उरुस ग्रेफाइट कैप्सूल के साथ-साथ हुराकैन STO जैसी प्रसिद्ध गाड़ियां भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

    उरुस SUV को भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

    उरुस

    सबसे ज्यादा बिकी उरुस SUV

    उरुस SUV 15,000 यूनिट्स के उत्पादन के साथ कंपनी के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक उत्पादन की जाने वाली कार है।

    लेम्बोर्गिनी ने इस कार का उत्पादन साल 2019 में शुरु किया था।

    लेम्बोर्गिनी उरुस को SUV श्रेणी में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और भारत में अब तक इस वाहन की 100 यूनिट्स की डिलीवरी हो चुकी है।

    आपको बता दें, इसमें 4.0 लीटर, ट्विन टर्बो V8 इंजन दिया गया है।

    बयान

    क्या कहा कंपनी के प्रमुख ने?

    उरुस SUV की बढ़ती मांग पर लेम्बोर्गिनी इंडिया के प्रमुख शरद अग्रवाल ने कहा कि भारत में सुपर लग्जरी कारों का बाजार विकसित हो रहा है। जिन लोगों को स्टार्ट-अप या बिजनेस की दुनिया में सफलता मिली है, वह लग्जरी कारों को खरीद हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि कंपनी को देश के छोटे शहरों से भी उरुस SUV की मांग में वृद्धि दिख रही है। इस SUV ने भारत में काफी लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा किया है।

    फीचर्स

    इन फीचर्स के साथ आती है कार

    लेम्बोर्गिनी ने अपनी इस SUV कार को स्लोपिंग रूफलाइन, मस्कुलर हुड, चौड़े एयर डैम और स्लीक LED हेडलाइट के जरिए बेहद आकर्षक डिजाइनर लुक प्रदान किया है।

    कार के पिछले हिस्से को ब्लैक ट्रिम और क्वाड एग्जॉस्ट से जुड़ी रैप अराउंड टेललैंप दिए गए हैं।

    उरुस में 5-सीटर केबिन दिया गया है जिसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट, इलेक्ट्रिकली अडजेस्टेबल अगली और पिछली सीट, पार्किंग सेंसर और लेदर रैप पावर स्टेयरिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

    जानकारी

    क्या है इस कार की कीमत?

    भारतीय बाजार में लेम्बोर्गिनी उरुस SUV के स्टैंडर्ड मॉडल की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3.15 करोड़ रुपये है, जबकि इसके पर्ल कैप्सूल एडिशन की कीमत 3.43 करोड़ रुपये तय की गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    लेम्बोर्गिनी

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    भारत की खबरें

    21 सितंबर को लॉन्च होगी यामाहा R15M V4, मिलेंगे ये फीचर्स ऑटोमोबाइल
    IPL के दौरान पेश होगी नई टाटा सफारी गोल्ड एडिशन, मिलेंगे ये फीचर्स टाटा मोटर्स
    भारतीय बाजार में 34 ट्रिम के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगी XUV700 ऑटोमोबाइल
    लोगों की पसंद आ रही किआ सोनेट, एक साल में बिक्री का आंकड़ा एक लाख पार कार सेल

    लेम्बोर्गिनी

    लैंबॉर्गिनी उरुस ने बनाया रिकॉर्ड, बर्फीली सड़क पर 298kmph की रफ्तार से दौड़ी भारत की खबरें
    भारत में लॉन्च हुआ लैंबॉर्गिनी यूरस SUV का ग्रेफाइट कैप्सूल एडिशन, जानिए कार के फीचर्स भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025