NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / जीप ने शुरू की 2022 ग्रैंड चेरोकी SUV की टेस्टिंग, जल्द हो सकती है लॉन्च
    ऑटो

    जीप ने शुरू की 2022 ग्रैंड चेरोकी SUV की टेस्टिंग, जल्द हो सकती है लॉन्च

    जीप ने शुरू की 2022 ग्रैंड चेरोकी SUV की टेस्टिंग, जल्द हो सकती है लॉन्च
    लेखन सोनाली सिंह
    Mar 14, 2022, 09:22 pm 1 मिनट में पढ़ें
    जीप ने शुरू की 2022 ग्रैंड चेरोकी SUV की टेस्टिंग, जल्द हो सकती है लॉन्च
    2022 ग्रैंड चेरोकी SUV की टेस्टिंग हुई शुरू

    जीप ने भारत में बिल्कुल-नई 2022 ग्रैंड चेरोकी SUV का रोड-टेस्ट करना शुरू कर दिया है। इसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। मॉडल को स्थानीय रूप से असेंबल किया जाएगा और कंपास आधारित जीप मेरिडियन SUV के लॉन्चिंग के बाद इस साल के अंत तक बिक्री किया जाएगा। नई दो-रॉ वाली जीप ग्रैंड चेरोकी इस लाइन-अप का दूसरा मॉडल है जिसमें पहले से ही तीन-रॉ ग्रैंड चेरोकी L शामिल है।

    छोटे साइज में आएगी चेरोकी

    नई ग्रैंड चेरोकी SUV के लुक और डिजाइन की बात की जाए तो यह ग्रैंड चेरोकी L से 294mm छोटी है और कुछ बॉडी पैनल और सीटों की एक पंक्ति कम होने के अलावा लगभग सब कुछ समान है। इसके पीछे की तरफ एक तीखा डिजाइन, 7-बॉक्स ग्रिल-शटर, एयर कर्टन और रिडिजाइन किए गए रियर पिलर देखने को मिलते हैं। इसमें रूफ रेल्स, ब्लैक-आउट बी-पिलर्स, ORVMs और 17/20-इंच व्हील्स भी शामिल किए गए हैं।

    10.1 इंच का सेंट्रल इंफोटेनमेंट सिस्टम है खास

    नई ग्रैंड चेरोकी के इंटीरियर को भी ग्रैंड चेरोकी L के समान रखा गया है, हालांकि इसके डैशबोर्ड में एक नई 10.1 इंच की स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा इसमें 10.1 इंच का सेंट्रल इंफोटेनमेंट सिस्टम और समान आकार का एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है। जीप ग्रैंड चेरोकी में पांच सीटों के साथ एक शानदार दो पंक्ति वाला केबिन, एक मैकिन्टोश ऑडियो सिस्टम, लेदर अपहोल्स्ट्री और एक तीन स्पोक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील है।

    दो इंजन के साथ आएगी चेरोकी

    2022 जीप ग्रैंड चेरोकी 3.6 लीटर V6 इंजन पर चलती है जो 293hp की पावर और 352.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। एक अन्य विकल्प के रूप में इसमें 5.7 लीटर वाला V8 इंजन भी है जो 357hp की पावर और 528.7Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। ट्रांसमिशन के लिए 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। इसमें एक प्लग-इन-हाइब्रिड पावरट्रेन भी है जो दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन को जोड़ता है।

    इस कीमत पर आ सकती है चेरोकी

    अमेरिका में 2022 ग्रैंड चेरोकी SUV की शुरुआती कीमत 35,000 डॉलर (लगभग 26 लाख रुपये) होने की उम्मीद है, जबकि भारत में यह अगले साल के अंत तक आने की उम्मीद है। भारतीय बाजार के लिए जीप का एक और नया मॉडल मेरिडियन SUV लाइन-अप में है, जो कंपास के तीन-पंक्ति वेरिएंट का भारतीय वर्जन है। वहीं, रेनेगेड SUV को 2022 में ब्राजील में लॉन्च करने के बाद इसे भारत में लॉन्च करने की बात भी की जा रही है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल
    जीप
    लेटेस्ट कार
    अपकमिंग SUV

    ताज़ा खबरें

    273 महिलाओं सहित नौसेना में शामिल हुआ अग्निवीरों का पहला बैच, नौसेना प्रमुख ने ली सलामी  भारतीय नौसेना
    महिंद्रा थार ने की नए एंट्री-लेवल वेरिएंट AX AC को उतारने की तैयारी, ये होगी खासियत   महिंद्रा थार
    IPL: रोहित ने धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- यह उनका आखिरी सीजन नहीं होगा महेंद्र सिंह धोनी
    खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी पर दागे सवाल, पूछा- क्या आप भ्रष्टाचारियों के गठबंधन के संयोजक हैं? मल्लिकार्जुन खड़गे

    ऑटोमोबाइल

    जेनेसिस लेकर आ रही कई लग्जरी गाड़ियां, भारत में असेम्बल होंगे आगामी मॉडल   हुंडई मोटर कंपनी
    महिंद्रा XUV400 से लेकर MG ZS तक, 25 लाख रुपये में खरीदें ये इलेक्ट्रिक कारें  इलेक्ट्रिक वाहन
    महिंद्रा थार और XUV300 को अपडेट करेगी कंपनी, नए इंजन के साथ टेस्टिंग शुरू   महिंद्रा एंड महिंद्रा
    शाहरुख खान ने खरीदी 10 करोड़ रुपये कीमत की रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज, जानिए खासियत लग्जरी कार

    जीप

    जीप कम्पास और मेरिडियन का क्लब एडिशन हुआ लॉन्च, जानिए इनके फीचर्स जीप कम्पास
    2023 जीप चेरोकी लाइन-अप में कटौती, अब केवल दो वेरिएंट में आएगी यह SUV ADAS तकनीक
    जीप की अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV का नाम बताने वाले को मिलेगा लाखों का ईनाम, जानिए कैसे इलेक्ट्रिक कार
    लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट्स की तुलना में कितनी दमदार है जीप ग्रैंड चेरोकी? यहां जानिए कार की तुलना

    लेटेस्ट कार

    हुंडई लेकर आ रही नई मुफासा SUV, जानिए इसकी खासियत  हुंडई मोटर कंपनी
    स्कोडा स्लाविया और कुशाक का नया 1.5L एम्बिशन मॉडल हुआ लॉन्च, जानिए इनके फीचर्स  स्कोडा कार
    स्कोडा कुशाक SUV का Onyx एडिशन हुआ लॉन्च, कीमत 12.39 लाख रुपये   स्कोडा कार
    मारुति सुजुकी फ्रोंक्स को पसंद कर रहे लोग, बुकिंग का आंकड़ा 15,000 के पार  मारुति सुजुकी

    अपकमिंग SUV

    किआ EV9 इलेक्ट्रिक कार ADAS तकनीक से होगी लैस, जल्द लॉन्च होने की उम्मीद   इलेक्ट्रिक वाहन
    टाटा हैरियर का इलेक्ट्रिक मॉडल जल्द देगा दस्तक, टेस्टिंग के दौरान हुआ स्पॉट  टाटा मोटर्स
    टोयोटा करेगी अपने लाइनअप का विस्तार, भारत में लॉन्च करेगी तीन नई SUVs  टोयोटा
    अप्रैल में आ रही हैं ये पांच बेहतरीन गाड़ियां, जानिए इनके बारे में कार न्यूज

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023