Page Loader
जगुआर F-पेस के 2 स्पेशल एडिशन जल्द होंगे लॉन्च, जानिए क्या होगा इनमें खास 
जगुआर F-पेस को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की तैयारी है (तस्वीर: जगुआर)

जगुआर F-पेस के 2 स्पेशल एडिशन जल्द होंगे लॉन्च, जानिए क्या होगा इनमें खास 

May 26, 2024
11:09 am

क्या है खबर?

टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (JLR) अपनी SUV F-पेस को चरणबद्ध तरीके से बंद करने जा रही है। इससे पहले कार निर्माता ने इसके 2 स्पेशल एडिशन पेश किए हैं, जिन्हें 90वीं वर्षगांठ एडिशन और SVR 575 नाम दिया गया है। ये विशेष एडिशन आंतरिक दहन इंजन (ICE) के साथ आने वाले इस लग्जरी SUV के अंतिम मॉडल होंगे, जिन्हें जल्द लॉन्च किया जाएगा। आइये जानते हैं इस गाड़ी के दोनों स्पेशल एडिशन में क्या खास होगा।

एनिवर्सरी एडिशन

एनिवर्सरी एडिशन में मिलेगा यह बदलाव 

जगुआर F-पेस के 90वीं वर्षगांठ एडिशन को विशिष्ट बैजिंग और R-डायनामिक बाहरी स्टाइलिंग एलिमेंट्स के साथ आकर्षक लुक दिया गया है। इस लग्जरी कार में वैकल्पिक सुविधाओं की सीरीज मिलेगी, जिसमें डॉयमंड कट अलॉय व्हील, प्राइवेसी ग्लास, पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरे के लिए 3D सराउंड कैमरा शामिल हैं। इंटीरियर में कंट्रास्ट स्टिचिंग, एबोनी हेडलाइनिंग वाली स्पोर्ट्स सीट्स के साथ ही स्लीक एल्युमीनियम इंटीरियर ट्रिम्स हैं। यह एडिशन प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल सहित S, SE और HSE ट्रिम्स में उपलब्ध होगा।

SVR 575 एडिशन 

SVR 575 एडिशन होगी सबसे शक्तिशाली F-पेस 

F-पेस के SVR 575 एडिशन में आक्रामक बंपर और बोनट वेंट के साथ-साथ ब्लैक एक्सटीरियर पैक मिलेगा, जो एक्सटीरियर में ग्लॉस ब्लैक ट्रिम फिनिश जोड़ता है। इसमें 22-इंच के फोर्ज अलॉय व्हील डायमंड फिनिश और कंट्रास्ट साटन तकनीकी में ग्रे एक्सेंट दिया है। इसके अलावा कार में अपडेटेड 5.0-लीटर सुपरचार्ज्ड V8 इंजन (567bhp/700Nm) मिलेगा। दावा किया गया है कि यह अब तक की सबसे शक्तिशाली F-पेस है, जो 3.8 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेगी।