Page Loader
आइकॉनिक बाइक: राजदूत की टक्कर में उतारी गई थी रॉयल एनफील्ड शेरपा 
रॉयल एनफील्ड शेरपा 175 को 1963 में पेश किया गया था (तस्वीर: X/@MyMotoringWorld)

आइकॉनिक बाइक: राजदूत की टक्कर में उतारी गई थी रॉयल एनफील्ड शेरपा 

Sep 04, 2023
09:39 am

क्या है खबर?

दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता रॉयल एनफील्ड की आइकॉनिक बाइक शेरपा 175 कंपनी के पोर्टफोलियो की शानदार पेशकश रही है। इसने स्टाइल, आराम के साथ रफ्तार के मामले में भारतियों की जरूरतों को पूरा किया था। इस कम्यूटर बाइक को 1963 में राजदूत 175 की टक्कर में उतारा गया था। उस समय राजदूत बाइक भी काफी लोकप्रिय हुई थी, लेकिन रॉयल एनफील्ड की इस रेट्रो बाइक का युवाओं के दिलों में खास स्थान था।

खासियत 

राजदूत बाइक जैसा है फ्रंट डिजाइन 

रॉयल एनफील्ड शेरपा का फ्रंट लुक कंपनी की अन्य बाइक्स से थोड़ा अलग और राजदूत बाइक से मिलता-जुलता था। इसकी हेडलाइट भी कुछ-कुछ उसके जैसी लगती थी। इसके अलावा, सीट भी उसके जैसी ही लंबी और आरामदायक थी। हालांकि फ्यूल टैंक का डिजाइन और बैजिंग अन्य रॉयल एनफील्ड बाइक्स के समान ही थी। इसमें दांये की जगह बांयी तरफ सिंगल एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया था और इसका साउंड भी कंपनी की अन्य बाइक्स से अलग राजदूत जैसा लगता था।

पावरट्रेन 

ऐसा था इस बाइक का पावरट्रेन 

रॉयल एनफील्ड शेरपा को 173cc, 2-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड विलियर्स इंजन के साथ उतारा गया था। ट्रांसमिशन के लिए इसे जो 4-स्पीड गियरबॉक्स और मल्टी-प्लेट क्लच से जोड़ा गया था। यह सेटअप बाइक को 90 से 95 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ाने में सक्षम थी। 1970 में इस बाइक को क्रूसेडर नाम दिया गया था। 1980 में बंद हुए इस दोपहिया वाहन को यूज्ड बाइक बाजार में आज भी करीब 1-1.5 लाख रुपये के कीमत पर खरीदा जा सकता है।