मांगों को लेकर हुंडई के श्रमिकों ने की हड़ताल, कारों की आपूर्ति पर पड़ेगा असर
ऑटो
हुंडई के दक्षिण कोरियाई श्रमिकों ने कंपनी के साथ बातचीत विफल होने के बाद 3 दिन की आंशिक हड़ताल शुरू कर दी है।
श्रमिकों की मुख्य मांगों में उनके मासिक वेतन का 800 फीसदी बोनस, मूल वेतन में 100 डॉलर (करीब 9,000 रुपये) की बढ़ोतरी शामिल है।
साथ ही, वे अपनी नौकरी की सुरक्षा भी चाहते हैं क्योंकि कार निर्माता 2028 तक एटलस ह्यूमनॉइड रोबोट लाने की योजना बना रही है।
यूनियन ने हुंडई के प्रस्ताव को बताया नाकाफी
हुंडई ने इसके जवाब में मामूली वेतन वृद्धि, एकमुश्त परफॉरमेंस बोनस और कंपनी के कुछ शेयर देने की पेशकश की, लेकिन यूनियन ने इसे नाकाफी बताया।
श्रमिकों की एक मांग यह भी है कि सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 65 साल कर दी जाए। अगर, यह हड़ताल लंबी खिंचती है तो कंपनी को हर घंटे लाखों का नुकसान हो सकता है और इससे दुनियाभर में कारों की आपूर्ति भी बिगड़ सकती है।