हुंडई बंद कर रही है सेंट्रो के पेट्रोल वेरिएंट के साथ ये कारें
क्या है खबर?
बाजार में घटती-बढ़ती मांग के आधार पर ऑटो मेकर तय करते हैं कि किस कार के किस वेरिएंट को कब लाना है और कब बंद करना है।
इस आधार पर हुंडई (Hyundai) ने अपनी वेरिएंट लिस्ट को अपडेट किया है। इसमें हुंडई ने कुल मिलाकर 10 कार वेरिएंट्स को बंद कर दिया है।
नई लिस्ट के अनुसार बंद किए गए यह 10 वेरिएंट सेंट्रो (Hyundai Santro), ग्रैंड i10 (Grand i10 Nios) और ऑरा (Hyundai Aura) के हैं।
पेट्रोल वेरिएंट बंद
सेंट्रो का सिर्फ स्पोर्ट्ज CNG वेरिएंट ही होगा उपलब्ध
हुंडई की भारत में सबसे सस्ती कार सेंट्रो है। इस किफायती हैचबैक के वेरिएंट्स को लेकर कंपनी ने बड़ा बदलाव किया है।
कंपनी ने इसके इरा एग्जीक्यूटिव, मैग्ना, स्पोर्ट्ज, स्पोर्ट्ज AMT, स्पोर्ट्ज एग्जीक्यूटिव CNG और एस्टा जैसे सभी वेरिएंट्स को बंद कर दिया है।
इसका मतलब यह है कि अब बाजार में हुंडई सेंट्रो का सिर्फ स्पोर्ट्ज CNG वेरिएंट ही उपलब्ध होगा।
ऑटोमोबाइल क्षेत्र में यह पहली बार होगा की किसी कार को सिर्फ CNG वेरिएंट में ही बेचा जाएगा।
जानकारी
CNG वेरिएंट में सिर्फ मैन्युअल गियरबॉक्स
सेंट्रो में 1,1 लीटर का पेट्रोल इंजन है जो 69 PS की पॉवर और 99 nm का टॉर्क जनरेट करता है। यही इंजन CNG पर चलते वक्त 60 PS की पॉवर और 85.3 nm का टॉर्क बनाता है।
इस कार का पेट्रोल वेरिएंट AMT में भी मिलता था, लेकिन CNG वेरिएंट सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
हुंडई सेंट्रो स्पोर्ट्ज CNG की एक्सशोरूम कीमत 6.42 लाख रुपए है।
डीजल वेरिएंट बंद
ग्रैंड i10 NIOS और ऑरा
हुंडई भारत में अपनी ग्रैंड i10 NIOS के इरा, मैग्ना, स्पोर्ट्ज, टर्बो और एस्टा की बिक्री करती है।
अब कंपनी ने इसके सभी डीजल वेरिएंट (स्पोर्ट्ज और स्पोर्ट्ज AMT) का उत्पादन बंद कर दिया है। आगे यह कार केवल पेट्रोल और CNG वेरिएंट में ही बाजार में आएगी।
इसी तरह हुंडई ने ऑरा के भी सभी डीजल वेरिएंट (S और SX+ AMT) को भी बंद कर दिया है। इसे भी अब सिर्फ पेट्रोल और CNG वेरिएंट में ही लाया जाएगा।
जानकारी
एंट्री सेगमेंट डीजल कारों की कम हो रही मांग
हुंडई ने ग्रैंड i10 NIOS और ऑरा के डीजल वेरिएंट्स को बंद करने का निर्णय एंट्री सेगमेंट डीजल कारों की गिरती मांग के कारण लिया है।
इन दोनों ही कारों में 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल है जो 83 PS की पॉवर और 114 nm का टॉर्क देता है।
हुंडई ने ग्रैंड i10 NIOS की एक्सशोरूम कीमत 5.39 लाख रुपए से 8.01 लाख रुपए तक है।
हुंडई ऑरा की एक्सशोरूम कीमत 6.08 लाख से 8.87 लाख रुपए है।