साल 2022 में हुंडई-किआ ने साथ मिलकर बनाई 10 लाख से भी अधिक गाड़ियां
क्या है खबर?
हुंडई अपनी सब ब्रांड किआ मोटर्स के साथ मिलकर पिछले साल भारतीय बाजार में कुल 10 लाख गाड़ियों का उत्पादन करने में सफल रही।
देश में पैसेंजर वाहन सेगमेंट की कुल बिक्री में दोनों कंपनियों का योगदान लगभग 23 प्रतिशत था, जिसमें हुंडई की हिस्सेदारी 15.45 प्रतिशत और किआ की हिस्सेदारी 7.27 प्रतिशत थी।
वर्तमान में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार दोनों कंपनियों के लिए बड़ा बाजार है और यहां ये साथ मिलकर लाखों गाड़ियों की बिक्री करती हैं।
सेल्स
सालाना आधार पर बढ़ी हैं हुंडई-किआ सेल्स
साल 2022 में हुंडई-किआ ने साथ मिलकर लगभग 10.2 लाख से 10.4 लाख गाड़ियों का उत्पादन किया है, जो 2021 में बनाई गई लगभग आठ लाख गाड़ियों की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है।
दोनों कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल हुंडई ने देश में सात लाख और किआ ने 3.4 लाख पैसेंजर गाड़ियों की की बिक्री की है।
सालाना आधार पर किआ की बिक्री में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
कार सेल
बिक्री में हुंडई को मिला है दूसरा स्थान
बिक्री के मामले में हुंडई को मारुति के बाद दूसरा स्थान मिला है। पिछले साल हुंडई ने देश कुल 5,52,511 गाड़ियों की बिक्री की है।
सालाना आधार पर कंपनी को 9.4 प्रतिशत का फायदा हुआ है। 2021 में कंपनी ने देश में 5,05,033 गाड़ियों की बिक्री करने में सफल रही थी।
वर्तमान में कंपनी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना भी बना रही है और जल्द ही कुछ नई गाड़ियां पेश कर सकती हैं।
SUVs
सबसे ज्यादा है दोनों कंपनियों के SUVs
भारतीय बाजार में ये दोनों कंपनियां अपनी दमदार SUVs के लिए जानी जाती हैं। क्रेटा SUV हुंडई की बेस्ट सेलिंग कार है। वहीं, किआ की सेल्टोस भारत में सबसे अधिक बिकती है।
पिछले साल हुंडई ने क्रेटा SUV की कुल 1,40,895 यूनिट्स की बिक्री की थी।
देश में इन दोनों गाड़ियों की मांग के कारण कंपनियां इनकी फेसलिफ्ट वेरिएंट भी लॉन्च करने वाली है। क्रेटा और सेल्टोस फेसलिफ्ट ADAS तकनीक से लैस होंगी।
जानकारी
ऑटो एक्सपो में दोनों कंपनियां पेश करेंगी ये गाड़ियां
हुंडई इस समय अपनी इलेक्ट्रिक कार आयोनिक-5 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, इसे 12 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। वहीं कंपनी वरना सेडान कार और क्रेटा के फेसलिफ्ट वेरिएंट पर काम कर रही है।
दूसरी तरफ किआ मोटर्स अपनी सेल्टोस SUV को ऑटो एक्सपो में पेश करने वाली है। जानकारी के अनुसार, किआ कार्निवल के फेसलिफ्ट मॉडल को भी शोकेस कर सकती है।