Page Loader
हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 बनाम ट्रायम्फ स्क्रैम्ब्लर 400X: जानिए कौन-सी स्क्रैम्ब्लर बाइक है बेहतर 
हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 बनाम ट्रायम्फ स्क्रैम्ब्लर 400X

हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 बनाम ट्रायम्फ स्क्रैम्ब्लर 400X: जानिए कौन-सी स्क्रैम्ब्लर बाइक है बेहतर 

लेखन अविनाश
Jan 20, 2024
11:32 am

क्या है खबर?

दोपहिया वाहन निर्माता हस्कवरना ने भारतीय बाजार में अपनी नई हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 बाइक लॉन्च कर दी है। यह बाइक KTM की ड्यूक 390 बाइक पर आधारित है और इसे स्क्रैम्ब्लर लुक मिला है। कंपनी जल्द ही इसकी डिलीवरी शुरू करने की योजना बना रही है। देश में इस बाइक का मुकाबला ट्रायम्फ स्क्रैम्ब्लर 400X से होगा। आइये बाइक्स की तुलना से समझते हैं कि इनमें से कौन-सी बाइक आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है।

लुक

दोनों बाइक्स को मिला है रेट्रो लुक? 

ट्रायम्फ स्क्रैम्ब्लर 400X को पेरिमीटर फ्रेम पर बनाया गया है। इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक के साथ LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स उपलब्ध हैं। इसमें USB चार्जिंग पोर्ट और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच अलॉय व्हील उपलब्ध हैं। हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 में एक गोल LED हेडलाइट, फ्लैट-टॉप मस्कुलर फ्यूल टैंक और एक सिंगल-पीस सीट दी गई है। बाइक में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला 5-इंच का TFT डिस्प्ले और टाइप-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

इंजन

किस बाइक में है पावरफुल इंजन? 

ट्रायम्फ स्क्रैम्ब्लर 400X में TR-सीरीज का सिंगल-सिलेंडर इंजन जोड़ा है। यह 398cc का एक लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन है। यह इंजन 8000rpm पर 40hp की पावर और 6500rpm पर 37.5Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। स्वार्टपिलेन 401 बाइक में 399cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो करीब 45bhp की पावर और 39Nm टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए इन दोनों बाइक्स में 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

फीचर्स

दोनों बाइक्स में दिए गए हैं ये फीचर्स 

हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 और ट्रायम्फ स्क्रैम्ब्लर 400X के फ्रंट और रियर दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक लगे हैं। इसी तरह दोनों बाइक्स में डुअल-चैनल एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं। दोनों दोपहिया वाहन के सस्पेंशन का ध्यान रखते हुए आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स मिलते हैं। साथ ही इनमें पीछे मोनो शॉक यूनिट जोड़ा गया है। इन दोनों बाइक्स से लंबी दूरी की यात्रा की जा सकती है।

कीमत

कौन-सी बाइक है बेहतर? 

भारत में हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 की कीमत 2.92 लाख रुपये है। दूसरी तरफ स्क्रैम्बलर 400X को 2.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया है। ये दोनों ही रेट्रो सेगमेंट की बाइक्स हैं। स्वार्टपिलेन 401 भारत में कंपनी की एक दमदार पेशकश है, लेकिन इसकी कीमत अधिक है, वहीं अधिक पावरफुल इंजन और बेहतर लुक के कारण हमारा वोट स्क्रैम्बलर 400X को जाता है। यह बाइक आपके लिए बेहतर विकल्प है।

पोल

आपको इनमें से कौन-सी बाइक पसंद है?