NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / हस्कवरना भारत में लाएगी नई स्वार्टपिलेन 401 बाइक, जानिए इसकी खासियत 
    अगली खबर
    हस्कवरना भारत में लाएगी नई स्वार्टपिलेन 401 बाइक, जानिए इसकी खासियत 
    हस्कवरना भारत में लाएगी नई स्वार्टपिलेन 401 बाइक (तस्वीर: हस्कवरना)

    हस्कवरना भारत में लाएगी नई स्वार्टपिलेन 401 बाइक, जानिए इसकी खासियत 

    लेखन अविनाश
    Jun 03, 2023
    06:03 pm

    क्या है खबर?

    स्वीडिश दोपहिया वाहन निर्माता हस्कवरना ने भारत में नई स्वार्टपिलेन 401 की टेस्टिंग शुरू कर दी है और इसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

    बाइक को स्टाइलिश लुक, लेटेस्ट फीचर्स और LED लाइटिंग सेटअप के साथ उतारा जा सकता है। इसमें 373cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है।

    नए फीचर्स के तौर पर इसमें 390 ड्यूक जैसा एक ऑफसेट मोनोशॉक और एक गलविंग स्विंगआर्म दिया जा सकता है।

    आइये इस बाइक के फीचर्स के बारे में जानते हैं।

    लुक

    कैसा होगा नई हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 का डिजाइन? 

    हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 को रोडस्टर लुक मिला है। यह बाइक काफी हद तक अपने मौजूदा मॉडल के समान ही होगी।

    इसमें एक फ्लैट-टॉप फ्यूल टैंक, एक स्प्लिट-स्टाइल सीट, अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट सिस्टम, एक ऑल-LED लाइटिंग सेटअप, ब्लूटूथ को सपोर्ट करने वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, हाई-सेट हैंडलबार और 17 इंच के स्पोक रिम्स दिए गए हैं।

    बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 145mm, सीट की ऊंचाई 835mm और फ्यूल स्टोरेज कैपेसिटी 9.5 लीटर है।

    इंजन

    बाइक में 373cc का इंजन 

    अपकमिंग बाइक हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 पावरफुल इंजन के साथ आती है। इसमें 373cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 43hp की पावर और 37Nm का टार्क जनरेट करने में सक्षम है।

    ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस बाइक की टॉप स्पीड करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। साथ ही एक लीटर पेट्रोल में यह करीब 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है।

    फीचर्स

    इन फीचर्स से लैस होगी 2023 हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401

    राइडर की सुरक्षा के लिए 2023 हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 में आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए जा सकते है। साथ ही इसमें कॉर्नरिंग फंक्शन और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ डुअल-चैनल ABS भी मिलेगा।

    इस नियो-रेट्रो स्क्रैम्बलर बाइक के सस्पेंशन को आरामदायक बनाने के लिए सामने की ओर इसमें 43mm इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे की तरफ एक ऑफसेट प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनो-शॉक यूनिट दिया जा सकता है।

    इस बाइक को खास लंबी दूरी की यात्रा के लिए बनाया जा रहा।

    जानकारी

    इस कीमत पर लॉन्च हो सकती है बाइक?

    भारतीय बाजार में 2023 हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 बाइक की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे करीब 3 लाख रुपये के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    हस्कवरना कंपनी पर है KTM का मालिकाना हक 

    हस्कवर्ना मोटरसाइकल के पास रेसिंग बाइक्स बनाने का 90 से अधिक वर्षों अनुभव है। ऑटोमेकर ने वर्ल्ड एंड्यूरो चैंपियनशिप और डकार रैली जैसे मोटरस्पोर्ट इवेंट्स में कई खिताब जीते हैं।

    वर्तमान में इस कंपनी पर KTM मोटरसाइकिल का मालिकाना हक है। कंपनी ने भारत में विटपिलेन और स्वार्टपिलेन रेंज के तहत अधिक स्ट्रीट-फोकस बाइक के साथ अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करना शुरू किया। अब कंपनी भारत में स्वार्टपिलेन 401 पेश करने की योजना बना रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट बाइक
    बाइक न्यूज
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार: सेंसेक्स 77 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला शेयर बाजार समाचार
    जहीर इकबाल ने पत्नी सोनाक्षी सिन्हा पर लुटाया प्यार, लिखा- मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा  सोनाक्षी सिन्हा
    ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ बढ़ाया, भारत पर क्या पड़ेगा इससे असर? डोनाल्ड ट्रंप
    सरकार ने इलेक्ट्रिक कार निर्माण योजना के जारी किए दिशा-निर्देश, जानें खास बातें इलेक्ट्रिक कार

    दोपहिया वाहन

    हीरो पैशन प्लस भारतीय बाजार में करेगी वापसी, इन फीचर्स से होगी लैस   हीरो मोटोकॉर्प
    #NewsBytesExplainer: कितने प्रकार के होते हैं बाइक के चेसिस और ये कैसे बनते हैं? काम की बात
    हार्ले डेविडसन X-500 बनाम रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650, जानिए कौन-सी बाइक है आपके लिए बेस्ट  बाइक्स की तुलना
    TVS अपाचे RR 310 से लेकर डुकाटी मॉन्स्टर तक, मई में लॉन्च होंगे ये दोपहिया वाहन  बाइक्स की तुलना

    लेटेस्ट बाइक

    2024 KTM 390 ड्यूक नई कलर थीम के साथ आई नजर, मिलेगा पहले से दमदार इंजन  KTM ड्यूक 390
    बजाज ट्रायम्फ की आगामी बाइक हो सकती है स्ट्रीट ट्रैकर  ट्रायम्फ
    रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 की रेट्रो लुक में दिखी झलक, जानिए और खासियत  रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650
    KTM ने सुपरमोटो बाइक 890 SMT से उठाया पर्दा, जानिए खासियत  KTM मोटरसाइकिल

    बाइक न्यूज

    हस्कवरना स्वार्टपिलेन 401 बनाम BMW G310R: जानिए कौन-सी बाइक है आपके लिए बेहतर  बाइक्स की तुलना
    बजाज पल्सर N160 बाइक OBD-2 इंजन के साथ हुई अपडेट, कीमत 1.30 लाख रुपये   ऑटोमोबाइल
    जंप कंट्रोल सिस्टम क्या है, जिसके लिए होंडा ने फाइल किया पेटेंट? होंडा मोटर कंपनी
    नई डुकाटी मॉन्स्टर SP बाइक पर चल रहा है काम, 2 मई को देगी दस्तक ऑटोमोबाइल

    ऑटोमोबाइल

    मुनरो Mk1 पिकअप: जानिए इस बेहतरीन 4-व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक ट्रक के टॉप फीचर्स कार न्यूज
    टाटा अल्ट्रोज से लेकर किआ सॉनेट तक, देश में उपलब्ध हैं ये किफायती डीजल गाड़ियां डीजल वाहन
    BMW Z4 टूरिंग कूपे कॉन्सेप्ट कार से उठा पर्दा, जानिए क्या कुछ मिलेगा   BMW कार
    टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट से पंच CNG तक, कंपनी ला रही है ये नए मॉडल टाटा मोटर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025