Page Loader
हमेशा चमकते रहेंगे कार के अलॉय व्हील, बस अपना लें सफाई का यह तरीका 
कार के अलॉय व्हील की सफाई नहीं करने पर ये जल्द ही खराब हो सकते हैं (तस्वीर: फ्रीपिक)

हमेशा चमकते रहेंगे कार के अलॉय व्हील, बस अपना लें सफाई का यह तरीका 

May 30, 2024
10:02 am

क्या है खबर?

वर्तमान में ज्यादातर गाड़ियां अलॉय व्हील के साथ आती हैं, जो दिखने में आकर्षक होते हैं। इन्हें बाहर से भी लगवा सकते हैं। अक्सर देखा जाता है कि कार की सफाई करते समय व्हील्स को नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि सड़क के संपर्क में होने के कारण सबसे ज्यादा गंदगी इन्हीं पर लगती है। यह धीरे-धीरे जंग का कारण बन जाती है। आइये जानते हैं कुछ टिप्स जिनसे आप अलॉय व्हील्स की सही से सफाई कर सकते हैं।

क्लीनर

अच्छे क्लीनर का करें चयन 

घर पर कार की धुलाई करते समय अलॉय व्हील की सफाई के लिए सबसे पहली जरूरत होती है एक सही क्लीनर का चयन करना। यह ऐसा होना चाहिए, जो अलॉय व्हील्स पर खरोंच या नुकसान पहुंचाए बिना जिद्दी दाग-धब्बों और ग्रीस जैसी गंदगी को आसानी से साफ कर सके। अब पानी के प्रेशर से अतिरिक्त गंदगी और ब्रेक डस्ट को हटा दें। अब क्लीनर को व्हील के सभी हिस्सों पर अच्छी तरह लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।

सीलेंट 

सफाई के बाद जरूर लगाएं सीलेंट 

अलॉय व्हील पर खरोंच ना पड़े, इसके लिए फोम स्पंज या नरम ब्रश का उपयोग करें। इससे पहियों की अच्छी तरह से सफाई करें। साथ ही स्पोक या स्क्रू जैसे घुमावदार या तंग क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि सबसे ज्यादा गंदगी इन्हीं में जमा होती है। एक बार गंदगी पूरी तरह से हट जाए, तो पहियों को साफ पानी से तब तक धाेएं। अब कपड़े से व्हील्स पर जमा पानी को साफ करें और सीलेंट की एक परत लगाएं।