NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / #NewsBytesExplainer: महिंद्रा XUV500 ने एक दशक तक किया था सड़कों पर राज, पढ़िए इसकी कहानी
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: महिंद्रा XUV500 ने एक दशक तक किया था सड़कों पर राज, पढ़िए इसकी कहानी
    जानिए महिंद्रा XUV500 का सफर (तस्वीर: महिंद्रा)

    #NewsBytesExplainer: महिंद्रा XUV500 ने एक दशक तक किया था सड़कों पर राज, पढ़िए इसकी कहानी

    लेखन अविनाश
    Jul 11, 2023
    06:22 pm

    क्या है खबर?

    महिंद्रा XUV500 कंपनी की लाइनअप में उपलब्ध एक जबरदस्त गाड़ी रही है। यह कंपनी की सबसे पावरफुल गाड़ी हुआ करती थी। महिंद्रा ने करीब एक दशक तक इस गाड़ी की बिक्री भारतीय बाजार में की।

    इसके बाद साल 2021 में इसे बंद कर दिया गया। हालांकि, ग्राहकों के बीच आज भी इस गाड़ी का जबरदस्त क्रेज है और XUV500 लोगों की पसंदीदा गाड़ी बनी हुई है।

    आज हम आपके लिए इस दमदार गाड़ी की कहानी लेकर आए हैं।

    लॉन्च

    2011 में लॉन्च हुई थी महिंद्रा XUV500

    महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी XUV500 को साल 2011 में लॉन्च किया था, लेकिन इस SUV पर काम 2006 में ही शुरू हो गया था। XUV500 से पहले कंपनी देश में स्कॉर्पियो और बोलेरो जैसी कार लॉन्च कर चुकी थी।

    ऐसे में कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा एक ऐसी गाड़ी बनाने की योजना बना रहे थे, जिसे कंपनी के लाइनअप में स्कॉर्पियो से भी ऊपर रखा जा सके और इस तरह XUV500 प्रोजेक्ट शुरू हुआ।

    अपडेट

    कब-कब अपडेट हुई XUV500?

    देश में लॉन्च होने के बाद 2015 में इस SUV को पहला अपडेट मिला और इसमें अधिक पावरफुल BS4 इंजन को जोड़ा गया।

    इसके बाद 2015 में कंपनी ने इसे फेसलिफ्ट किया और इसके लुक को थोड़ा अपडेट किया गया। 2018 में कंपनी ने इसमें BS6 इंजन को जोड़कर XUV500 का अपडेटेड मॉडल लॉन्च किया।

    साल 2021 में कंपनी एक नई D-सेगमेंट की SUV लॉन्च करने वाली थी और इस वजह से XUV500 को बंद कर दिया।

    सफलता

    इस वजह से सफल हुई गाड़ी 

    महिंद्रा ने अपनी XUV500 को मस्कुलर लुक के साथ उतारा था। इस वजह से यह स्कॉर्पियो से भी प्रीमियम दिखती है।

    यही वजह है कि इस गाड़ी को लोग आज भी पसंद करते हैं। देश में इसकी करीब 4 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस गाड़ी को केवल 5-सीटर वेरिएंट में एक बार फिर लॉन्च कर सकती है। हालांकि, इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

    क्रैश टेस्ट

    क्रैश टेस्ट में महिंद्रा XUV500 को मिली है 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग 

    ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में महिंद्रा XUV500 को 4-स्टार मिले हैं। व्यस्क सुरक्षा श्रेणी में इसे 17 में से 11.84 अंक मिले।

    बच्चों के सुरक्षा के मामले में भी यह गाड़ी काफी बेहतर है। इसमें गाड़ी को 49 में से 36.89 अंक प्राप्त हुए हैं। बॉडीशेल की मजबूती के मामले में इस गाड़ी को अपनी क्षमता से अधिक भार सहन करने वाले वाहन के रूप में दर्जा मिला है।

    रिप्लेस

    2021 में XUV700 ने किया XUV500 को रिप्लेस

    साल 2021 महिंद्रा ने भारत में अपनी XUV500 को अपनी प्रीमियम कार महिंद्रा XUV700 से रिप्लेस कर दिया।

    गौरतलब है कि लॉन्च के बाद से ही XUV700 की जबरदस्त डिमांड चल रही है और इस वजह से कार का वेटिंग पीरियड भी अधिक है।

    भले ही कंपनी XUV500 को अब नहीं बेचती, लेकिन महिंद्रा की तरफ से अब भी डीलरशिप पर इस वाहन के पार्ट्स और सर्विस प्रदान किए जाते हैं।

    लुक

    कैसा है महिंद्रा XUV500 का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो महिंद्रा XUV500 में मस्कुलर बोनट, क्रोमेड ग्रिल, चौड़ा एयर डैम, LED DRLs के साथ स्लीक हेडलाइट्स और सिल्वर स्किड प्लेट दिए गए हैं।

    इसके किनारों पर रूफ रेल्स, ब्लैक-आउट डिजाइन, इंडिकेटर-माउंटेड ORVM और 18-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।

    वहीं पीछे की तरफ इस गाड़ी में विंडो वाइपर, रैप-अराउंड टेललैंप और ड्यूल एग्जॉस्ट टिप्स दिए गए हैं, जो कार के लुक को बेहद आकर्षक बनाते हैं।

    इंजन

    2 इंजनों के विकल्प में आती थी महिंद्रा XUV500

    महिंद्रा XUV500 दो इंजनों के विकल्प में आती था। पहला इसमें 2.2-लीटर का डीजल इंजन दिया गया था, जो 152.87hp की पावर और 360Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम था।

    वहीं दूसरा इसमें 2.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता था, जो 139hp/320Nm जनरेट करता था।

    ट्रांसमिशन का ध्यान रखते हुए इस गाड़ी में 6-स्पीड मैनुअल या टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता था। एक लीटर पेट्रोल में यह 10 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

    फीचर्स

    महिंद्रा XUV500 में मिलते हैं फीचर्स

    महिंद्रा XUV500 में सिंगल-पैन सनरूफ, 6-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, USB चार्जर, पार्किंग सेंसर और क्रूज कंट्रोल और मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील के साथ आरामदायक 7-सीटर केबिन दिया गया है।

    इसमें एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट पैनल भी उपलब्ध हैं।

    यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), 6 एयरबैग, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और रियर-व्यू कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    जानकारी

    इस कीमत पर आती थी महिंद्रा XUV500 

    भारत में बंद होने से पहले महिंद्रा XUV500 की शुरूआती कीमत 15.56 लाख रुपये थी। इसके टॉप मॉडल की कीमत 20.07 लाख रुपये थी। यह गाड़ी MG हेक्टर, टाटा हैरियर और जीप कंपास से मुकाबला करती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    #NewsBytesExplainer
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा की कारें
    यूटिलिटी स्टोरी

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: टमाटर की कीमत अचानक 100 रुपये के पार क्यों चली गई है? टमाटर की कीमतें
    #NewsBytesExplainer: पूरे भारत के विपरीत गोवा में UCC कैसे लागू है और इसमें क्या-क्या प्रावधान? गोवा
    #NewsBytesExplainer: असम में परिसीमन के मसौदे में क्या-क्या है और इसका विरोध क्यों हो रहा है? असम
    प्रधानमंत्री मोदी की मिस्र यात्रा के मायने और कैसे दोनों देशों के संबंध मजबूत हो रहे?   नरेंद्र मोदी

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    नई महिंद्रा थार 5-डोर इस साल नहीं होगी लॉन्च, कंपनी के अधिकारी ने दिए संकेत  महिंद्रा थार
    #NewsBytesExplainer: महिंद्रा बोलेरो की ग्रामीण इलाकों में जबरदस्त मांग, पढ़िए इस दमदार गाड़ी की कहानी #NewsBytesExplainer
    महिंद्रा थार के 5-डोर वेरिएंट के लिए करना होगा अभी और इंतजार, 2024 में होगी लॉन्च  महिंद्रा थार
    आइकॉनिक कार: महिंद्रा मार्शल मजबूत बॉडी के कारण उबड़-खाबड़ रास्तों के लिए बनी थी भरोसेमंद साथी  आइकॉनिक कार

    महिंद्रा की कारें

    मार्च में इन कारों पर मिल रहा शानदार ऑफर, जानिये किस पर कितनी छूट?  सिट्रॉन
    महिन्द्रा बना चुकी है 1.4 करोड़ से ज्यादा वाहन, जानिए कंपनी का इतिहास  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो के विस्तार के लिए जुटाएगी 10,747 करोड़ रुपये महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा करेगी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार, जल्द लॉन्च करेगी ये 5 बेहतरीन गाड़ियां   महिंद्रा एंड महिंद्रा

    यूटिलिटी स्टोरी

    खरीदना चाहते हैं किफायती ऑटोमैटिक कार, भारत में उपलब्ध हैं ये 5 बेहतरीन विकल्प ऑटोमैटिक कार
    वाहनों से क्यों निकलता है अलग-अलग रंग का धुआं और किस धुएं का क्या मतलब? काम की बात
    #NewsBytesExplainer: क्रूज कंट्रोल क्या है और यह कैसे काम करता है? जानिए इसके फायदे और नुकसान  ऑटोमोबाइल
    भारत में सड़कों पर बाईं और अमेरिका में दाईं तरफ से क्यों चलती हैं गाड़ियां? काम की बात
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025