NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / होंडा लेकर आ रही नई बाइक ट्रांसलैप 750, जानिए फीचर्स
    अगली खबर
    होंडा लेकर आ रही नई बाइक ट्रांसलैप 750, जानिए फीचर्स
    होंडा लेकर आ रही नई बाइक ट्रांसलैप 750 (तस्वीर: होंडा)

    होंडा लेकर आ रही नई बाइक ट्रांसलैप 750, जानिए फीचर्स

    लेखन अविनाश
    Oct 29, 2023
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    जापान की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा भारतीय बाजार में एक नई बाइक लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही होंडा ट्रांसलैप बाइक के लिए पेटेंट फाइल किया था।

    कंपनी इसे आने वाले कुछ हफ्तों में देश में उतार सकती है। कंपनी इसे कम्पलीट बिल्ट यूनिट (CBU) रूट से देश में बिक्री के लिए उतार सकती है। इसमें 755cc का इंजन दिया जा सकता है।

    आइये इस बाइक के फीचर्स जानते हैं।

    लुक

    डिजाइन के मामले में कैसी होगी यह बाइक? 

    होंडा ट्रांसलैप 750 काफी हद तक अफ्रीका ट्विन के जैसी ही दिखती है। इसमें ढलान वाला फ्यूल टैंक, सिंगल पीस सीट, एग्जॉस्ट और ट्रांसपेरेंट विंडस्क्रीन लगाए गए हैं।

    बाइक LED इंस्ट्रूमेंट कंसोल और बेहतर लाइटिंग के लिए LED सेटअप जैसे फीचर्स से लैस है। साथ ही इसमें ब्लैक आउट एलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।

    इसे सेमी-डबल क्रैडल स्टील फ्रेम पर बनाया गया है। इसमें एडजस्टेबल सीट और रैली स्टाइल LCD डिस्प्ले भी दिया गया है।

    इंजन

    755cc इंजन के साथ आएगी बाइक 

    ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, होंडा ट्रांसलैप में कंपनी 755cc का पैरलल ट्विन इंजन मिलेगा। यह इंजन करीब 92hp की पावर और 75Nm का प्रक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा।

    ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन को करीब 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। यह बाइक करीब 180 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने में सक्षम होगी। एक लीटर पेट्रोल में यह करीब 30 किलोमीटर चलेगी।

    फीचर्स

    बाइक में मिलेंगे ये फीचर्स 

    राइडर की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए आगामी बाइक में एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

    इसमें होंडा के सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC), व्हीली कंट्रोल, 4 डिफॉल्ट राइडिंग मोड्स (अर्बन, रेन, ग्रेवल और टूर) के साथ-साथ 2 कस्टमाइजेबल राइडिंग मोड्स दिए गए हैं।

    बाइक में मिलने वाला डिस्प्ले ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसमें नए डिजाइन का 24.5 लीटर का फ्यूल टैंक भी दिया गया है।

    जानकारी

    क्या होगी इस बाइक की कीमत? 

    भारतीय बाजार में होंडा ट्रांसलैप 750 की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 10 से 11 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    होंडा ने मोटोकॉम्पैक्टो के नाम से फोल्डेबल स्कूटर पेश किया है। अजीब दिखने वाला सूटकेस के आकार का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर घर के छोटे-मोटे कामों के लिए बिल्कुल सही है।

    इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप कहीं भी आसानी से ले जा सकते हैं। यह 1980 के दशक के मोटोकॉम्पो फोल्डेबल स्कूटर से प्रेरित है।

    यह 24 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है और 7 सेकेंड में अधिकतम गति पहुंचने में सक्षम है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    होंडा मोटर कंपनी
    होंडा
    दोपहिया वाहन
    आगामी बाइक्स

    ताज़ा खबरें

    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025

    होंडा मोटर कंपनी

    आइकॉनिक कार: होंडा ब्रियो रही थी देश में कंपनी की सबसे किफायती प्रीमियम हैचबैक  होंडा की कारें
    होंडा एलिवेट बनाम किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट, तुलना से समझिये कौन-सी SUV है आपके लिए बेहतर  कार की तुलना
    होंडा एलिवेट SUV के माइलेज का हुआ खुलासा, जानिए कितना होगा  होंडा एलिवेट
    होंडा एलिवेट के लॉन्च डेट की जानकारी आई सामने, जानिए भारत में कब देगी दस्तक   ऑटोमोबाइल

    होंडा

    होंडा SP160 भारत में हुई लॉन्च, बजाज पल्सर N160 से करेगी मुकाबला  दोपहिया वाहन
    होंडा SP160 बनाम बजाज पल्सर N160: तुलना से समझिये कौन-सी बाइक है बेहतर   बाइक्स की तुलना
    होंडा सिटी फेसिलफ्ट नए RS वेरिएंट के साथ हुई पेश, जानिए क्या भारत में भी आएगी  होंडा सिटी
    2023 होंडा लिवो भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 78,500 रुपये  दोपहिया वाहन

    दोपहिया वाहन

    दूसरी तिमाही में शानदार रही कारों की बिक्री, उच्चतम स्तर पर पहुंची  कार सेल
    आइकॉनिक बाइक: हीरो होंडा करिज्मा की रफ्तार और लुक युवाओं को करता था आकर्षित  हीरो मोटोकॉर्प
    आइकॉनिक बाइक: मस्कुलर लुक के कारण हीरो होंडा हंक के दीवाने थे युवा  हीरो मोटोकॉर्प
    नया TVS जुपिटर 125 स्कूटर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 97,000 रुपये    TVS मोटर

    आगामी बाइक्स

    नई KTM 390 एडवेंचर बाइक आई सामने, इन फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च    KTM मोटरसाइकिल
    ओला लेकर आ रही है पांच इलेक्ट्रिक बाइक्स, टीजर इमेज जारी   ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    बजाज के साथ मिलकर कई बाइक्स लाएगी KTM, दो नए इंजनों पर चल रहा काम   KTM मोटरसाइकिल
    होंडा लेकर आ रही नई 350cc बाइक, रॉयल एनफील्ड मिटीयोर 350 को देगी टक्कर   होंडा मोटर कंपनी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025