होंडा SP 125 स्पोर्ट्स एडिशन भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत?
क्या है खबर?
जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने को भारतीय बाजार में SP 125 स्पोर्ट्स एडिशन लॉन्च किया।
यह लेटेस्ट बाइक सीमित अवधि के लिए देश भर में सभी होंडा रेड विंग डीलरशिप पर उपलब्ध होगी और इसके लिए बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।
त्योहारी सीजन को देखते हुए होंडा SP 125 के इस मॉडल को युवाओं को आकर्षित करने के लिए आक्रामक और बोल्ड डिजाइन के साथ एक स्पोर्टी लुक दिया गया है।
खासियत
2 नए रंगों में उपलब्ध होगी यह बाइक
होंडा SP 125 के इस एडिशन में आक्रामक फ्यूल टैंक डिजाइन, मैट मफलर कवर और काफी एडवांस ग्राफिक्स के साथ बॉडी पैनल और अलॉय व्हील पर नई स्ट्रिप के साथ आकर्षक लुक दिया गया है।
दोपहिया वाहन में डिसेंट ब्लू मेटैलिक और हेवी ग्रे मेटैलिक रंगों का विकल्प उपलब्ध होगा।
इसमें एक चमकदार LED हेडलैंप, गियर पोजिशन इंडिकेटर और अन्य माइलेज जानकारी के साथ एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है।
कीमत
होंडा SP 125 स्पोर्ट्स एडिशन की कीमत: 90,567 रुपये
होंडा SP 125 स्पोर्ट्स एडिशन में BS6 फेज-2 और OBD2 अनुरूप अपडेटेड 123.94cc, सिंगल-सिलेंडर PGM-FI इंजन दिया गया है, जो 8kW का पावर और 10.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
ट्रांसमिशन के लिए इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस बाइक को कंपनी ने 90,567 रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर उतारा है।
इस दोपहिया वाहन के साथ बाइक निर्माता 10 साल का विशेष वारंटी पैकेज (3 साल मानक + 7 साल वैकल्पिक) भी दिया जा रहा है।