Page Loader
होंडा CRF300L और CRF300L रैली भारत में दे सकती है दस्तक, जानिए क्या होगा खास 
होंडा CRF300L और CRF300L रैली को भारत में लॉन्च किया जा सकता है (तस्वीर: होंडा)

होंडा CRF300L और CRF300L रैली भारत में दे सकती है दस्तक, जानिए क्या होगा खास 

Jun 12, 2024
02:26 pm

क्या है खबर?

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता होंडा भारतीय बाजार में CRF300L और CRF300L रैली लाने की तैयारी कर रही है। इन बाइक्स को हाल ही में बेंगलुरु में देखा गया है। हालांकि, कंपनी की ओर से इन दोपहिया वाहनों के भारत में लॉन्च की पुष्टि नहीं की गई है। पिछले महीने कावासाकी KLX230 S की टेस्टिंग को देखते हुए बाइक निर्माता अपनी सब-400cc एडवेंचर बाइक ला सकती है। दोनों मोटरसाइकिल्स को कंपलीट बिल्ट यूनिट (CBU) रूट से लाया जा सकता है।

अंतर 

दोनों बाइक्स में ये हैं अंतर 

होंडा CRF300L 300 रैली और CRF300L दोनों ही ऑफ-रोड मोटरसाइकिल हैं। इनमें ऑफरोडिंग टायर, चोंच जैसा फ्रंट मडगार्ड, बेंच सीट और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट दिया गया है। दोनों के बीच अंतर यह है कि CRF300 रैली में रैली बाइक की तरह ऊपर LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल सेटअप के साथ एक ऊंचा हैंडलबार, लंबी विंडस्क्रीन, ड्यूल-LED हेडलाइट सेटअप, सम्प गार्ड और टैंक एक्सटेंशन मिलता है। लेटेस्ट बाइक्स में सस्पेंशन के लिए आगे अप-साइड डाउन फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक यूनिट मिलती है।

पावरट्रेन 

दोनों बाइक्स में समान है पावरट्रेन 

होंडा CRF300L और CRF300L रैली दोनों बाइक्स में समान 286cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 27.3PS की पावर और 26.6Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। बाइक्स की कीमत क्रमशः 4.55 लाख रुपये और 5.18 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। इनके अलावा एक रिपोर्ट में होंडा सहारा 300 को भी लॉन्च किए जाने की जानकारी आई है। इसकी कीमत 3 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) के करीब रहने की उम्मीद है।