Page Loader
होंडा एक्टिवा और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू, जानिए कब होंगे लॉन्च 
होंडा एक्टिवा और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत इसी महीने घोषित होगी

होंडा एक्टिवा और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू, जानिए कब होंगे लॉन्च 

Jan 01, 2025
01:09 pm

क्या है खबर?

दोपहिया वाहन निर्माता होंडा ने आधिकारिक तौर पर एक्टिवा और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। एक्टिवा इलेक्ट्रिक को बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई में चुनिंदा डीलरशिप पर बुक किया जा सकता है, जबकि QC1 दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और चंडीगढ़ में बुकिंग के लिए उपलब्ध है। ग्राहक 1,000 रुपये की टोकन राशि पर इनकी बुकिंग करा सकते हैं। दोनों मॉडल्स की कीमत इस महीने ग्लोबल एक्सपो में घोषित होगी, जबकि डिलीवरी फरवरी में शुरू होगी।

एक्टिवा e 

इतनी रेंज देगा एक्टिवा इलेक्ट्रिक

होंडा एक्टिवा के इलेक्ट्रिक वर्जन की बात करें तो यह 5 आकर्षक रंगों- पर्ल शैलो ब्लू, पर्ल मिस्टी व्हाइट, पर्ल सेरेनिटी ब्लू, मैट फोगी सिल्वर मेटैलिक और पर्ल इग्नियस ब्लैक में उपलब्ध होगा। इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.5 kWh क्षमता की 2 स्वैपेबल बैटरी मिलेंगी, जो फुल चार्ज पर 102 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती हैं। इसमें होंडा रोडसिंक डुओ ऐप को सपोर्ट करने वाला 7.0-इंच का TFT डिस्प्ले मिलेगा। इसकी कीमत 1-1.2 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।

QC1

QC1 स्कूटर में मिलेंगी ये सुविधाएं 

होंडा QC1 शहरी यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया स्टाइलिश और कॉम्पैक्ट स्कूटर है, जिसमें एक्टिवा e के समान 5 रंग विकल्प मिलेंगे। यह 1.5kWh की फिक्स्ड बैटरी के साथ आएगा, जो 80 किलोमीटर की रेंज प्रदान करेगा और अधिकतम गति 50 किमी/घंटा होगी। बैटरी को 4 घंटे 30 मिनट में 80 फीसदी चार्ज किया जा सकता है। इसमें 5-इंच LCD डिस्प्ले, USB टाइप-C आउटलेट और 26-लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलेगा और कीमत 1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास होगी।