NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / #NewsBytesExplainer: 125cc सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग बाइक है होंडा शाइन, जानिए इसका सफर  
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: 125cc सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग बाइक है होंडा शाइन, जानिए इसका सफर  
    जानिए होंडा शाइन की कहानी (तस्वीर: होंडा)

    #NewsBytesExplainer: 125cc सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग बाइक है होंडा शाइन, जानिए इसका सफर  

    लेखन अविनाश
    Oct 29, 2023
    08:56 pm

    क्या है खबर?

    जापान की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा देश में अपनी किफायती और दमदार परफॉरमेंस वाली बाइक्स की बिक्री करने के लिए जानी जाती है।

    वर्तमान में देश में कंपनी की कई बाइक्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, होंडा शाइन बाइक की देश में जबरदस्त मांग है। इसकी बिक्री करीब 17 वर्षों से हो रही है। यह 125cc सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग बाइक है।

    आइये आज इस दोपहिया वाहन की कहानी जानते हैं।

    लॉन्च

    2006 में लॉन्च हुई थी यह बाइक

    होंडा शाइन को पहली बार 2006 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसमें 125cc इंजन का इस्तेमाल किया था।

    लॉन्च होने के 2 साल बाद ही यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 125cc मोटरसाइकिल बन गई थी।

    बेहतर माइलेज और दमदार इंजन के कारण यह बाइक लोगों को काफी पसंद आई और धीरे-धीरे इसकी बिक्री बढ़ने लगी। देश में इस बाइक का मुकाबला बजाज पल्सर से था।

    अपडेट

    समय-समय पर अपडेट हुई है बाइक 

    2006 में आई इस बाइक को होंडा ने कई बार अपडेट किया है। साल 2009 में इसे पहली बार अपडेट किया गया, वहीं 2012 और 2015 में भी इसे अपडेट किया गया।

    2019 में होंडा SP 125 शाइन को होंडा CB शाइन 125 के रूप में पेश किया गया, जिसमें इसके आकार और रूप में थोड़े बदलाव किए गए।

    इसी साल शाइन बाइक को नए 100cc वर्जन में भी लॉन्च किया गया।

    बिक्री

    1 करोड़ से भी अधिक लोग खरीद चुके हैं ये बाइक 

    ग्राहकों के बीच इस बाइक का जबरदस्त क्रेज है। लॉन्च होने के बाद ही यह सबसे ज्यादा बिकने वाली 125cc मोटरसाइकिल बन गई थी।

    2017 में होंडा शाइन 50 लाख यूनिट्स बिक्री पार करने वाली पहली 125cc मोटरसाइकिल भी बनी थी, वहीं 2018 तक इसने 70 लाख यूनिट्स की बिक्री पूरी कर ली थी।

    2020 तक होंडा शाइन 90 लाख से अधिक की बिक्री कर चुकी थी। अब तक इसकी 1.25 करोड़ यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है।

    लुक

    डायमंड-टाइप फ्रेम पर बनी है होंडा शाइन

    होंडा शाइन बाइक को डायमंड-टाइप फ्रेम पर बनाया गया है। इसमें एक्सटेंशन के साथ स्लोपिंग फ्यूल टैंक, पिलियन ग्रैब रेल के साथ स्टेप-अप सिंगल-पीस सीट और साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है।

    इस बाइक के डायमेंशन की बात की जाए तो इसकी लंबाई 2046 मिलीमीटर, चौड़ाई 737 मिलीमीटर और ऊंचाई 1116 मिलीमीटर है। इसका व्हील बेस 1285 मिलीमीटर का है।

    बाइक के डिस्क ब्रेक वेरिएंट का वजन 115 किलोग्राम और ड्रम ब्रेक वेरिएंट का वजन 114 किलोग्राम है।

    इंजन

    बाइक में और क्या फीचर्स?

    होंडा शाइन में 125cc का शानदार इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,500rpm पर 7.5hp की पावर और 6000 rpm पर 8.5Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है।

    बाइक को 5-स्पीड गियर बॉक्स की सुविधा से लैस किया गया है। साथ ही 10.5 लीटर की कैपेसिटी वाला मीडियम आकार का फ्यूल टैंक दिया गया है।

    इसके अलावा होंडा शाइन की लेटेस्ट बाइक लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की अधिकतम रफ्तार हासिल करने में सक्षम है।

    फीचर्स

    बाइक में दिए गए हैं ये फीचर्स 

    राइडर की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए और ब्रेकिंग के दौरान सड़कों पर स्किडिंग से बचने के लिए होंडा शाइन में कंबाइन ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ आगे और पीछे दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

    बाइक के सस्पेंशन का ध्यान रखते हुए इसमें आगे की तरफ टेलीस्कोपिक इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे की तरफ एक गैस-चार्ज मोनो-शॉक यूनिट दिया गया है। यह बाइक अपनी आरामदायक राइड के लिए जानी जाती है।

    जानकारी

    इस कीमत पर आती है बाइक

    देश में होंडा शाइन 100 की कीमत 65,012 रुपये से शुरू है। इस बाइक के 125cc वेरिएंट की शुरुआती कीमत 80,407 रुपये से शुरू है। इस बाइक पर 5 साल की वारंटी मिल रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    #NewsBytesExplainer
    ऑटोमोबाइल
    होंडा
    दोपहिया वाहन

    ताज़ा खबरें

    TVS इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बिक्री में दूसरे महीने भी सबसे आगे, जानिए शीर्ष-5 कंपनियां  इलेक्ट्रिक वाहन
    पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष TMC में जा रहे हैं? जानिए सच पश्चिम बंगाल
    दिल्ली हाई कोर्ट ने मांगी कोरोना वायरस पर स्थिति रिपोर्ट, कहा- अभी खत्म नहीं हुई महामारी कोरोना वायरस
    शेयर बाजार: सेंसेक्स 77 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला शेयर बाजार समाचार

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: ईरान के इजरायल-हमास युद्ध में शामिल होने की कितनी संभावना है?  ईरान
    #NewsBytesExplainer: इजरायल-हमास युद्ध से मिस्र को क्या खतरा और कैसे हो सकता है फायदा? इजरायल-हमास युद्ध
    कृति सैनन की पहली फिल्म हुई थी फ्लॉप, अब जीता राष्ट्रीय पुरस्कार; ऐसा रहा सफर कृति सैनन
    #NewsBytesExplainer: वसा कम करने और वजन घटाने में क्या अंतर है और कौन-सा बेहतर है? वजन घटाना

    ऑटोमोबाइल

    किआ मोटर्स ने पेश की 3 इलेक्ट्रिक SUVs, जानिए क्या हैं खासियत   किआ मोटर्स
    टाटा पंच EV से महिंद्रा XUV.e8 तक, देश में जल्द दस्तक देंगी ये इलेक्ट्रिक SUVs   इलेक्ट्रिक वाहन
    #NewsBytesExplainer: हीरो स्प्लेंडर प्लस की देश में है जबरदस्त मांग, जानिए इसकी कहानी  #NewsBytesExplainer
    निसान मैग्नाइट EZ-शिफ्ट बनाम हुंडई एक्सटर: तुलना से समझिए कौन-सी गाड़ी है बेहतर  निसान

    होंडा

    होंडा SP160 बनाम बजाज पल्सर N160: तुलना से समझिये कौन-सी बाइक है बेहतर   बाइक्स की तुलना
    होंडा सिटी फेसिलफ्ट नए RS वेरिएंट के साथ हुई पेश, जानिए क्या भारत में भी आएगी  होंडा सिटी
    2023 होंडा लिवो भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 78,500 रुपये  दोपहिया वाहन
    हाेंडा एलिवेट डीलरशिप पर पहुंचना शुरू, ADAS सहित कई फीचर्स से है लैस  होंडा एलिवेट

    दोपहिया वाहन

    आइकॉनिक बाइक: हीरो होंडा करिज्मा की रफ्तार और लुक युवाओं को करता था आकर्षित  हीरो मोटोकॉर्प
    आइकॉनिक बाइक: मस्कुलर लुक के कारण हीरो होंडा हंक के दीवाने थे युवा  हीरो मोटोकॉर्प
    नया TVS जुपिटर 125 स्कूटर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 97,000 रुपये    TVS मोटर
    2024 कावासाकी Z650RS बाइक ट्रैक्शन कंट्रोल से हुई लैस, जल्द भारत में देगी दस्तक कावासाकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025