NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / हीरो एक्सपल्स 200 2V का उत्पादन हुआ बंद, नया मॉडल ले सकता है जगह
    ऑटो

    हीरो एक्सपल्स 200 2V का उत्पादन हुआ बंद, नया मॉडल ले सकता है जगह

    हीरो एक्सपल्स 200 2V का उत्पादन हुआ बंद, नया मॉडल ले सकता है जगह
    लेखन अविनाश
    Dec 16, 2022, 10:47 am 1 मिनट में पढ़ें
    हीरो एक्सपल्स 200 2V का उत्पादन हुआ बंद, नया मॉडल ले सकता है जगह
    हीरो एक्सपल्स 200 2V का उत्पादन हुआ बंद (तस्वीर: हीरो मोटोकॉर्प)

    देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने हीरो एक्सपल्स 200 2V बाइक का उत्पादन बंद कर दिया है। कंपनी ने इसे आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है और अब इस बाइक का केवल 4V वेरिएंट ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस मॉडल को नए हीरो एक्सपल्स 421 मॉडल के साथ रिप्लेस कर सकती है। इसे अगले साल लॉन्च किया जाएगा। आइये इन दोनों बाइक्स के बारे में जानते हैं।

    हीरो एक्सपल्स 200 2V

    डिजाइन की बात करें तो हीरो एक्सपल्स 200 2V में टियर ड्राप के आकार का फ्यूल टैंक, सिंगल-पीस सीट, ग्रैब रेल और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है। इस बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल, LED हेडलाइट और एक LED टेललाइट भी दिया गया है। साथ ही इसमें आगे की तरफ 21 इंच और पीछे की तरफ 18 इंच के स्पोक व्हील लगे हुए हैं।

    इन फीचर्स से लैस है हीरो एक्सपल्स 200 2V बाइक

    हीरो एक्सपल्स 200 2V बाइक में 199.6cc का इंजन दिया गया है, जो 17.8hp की पावर और 16.45Nm का पीक टार्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। राइडर की सुरक्षा और सड़कों पर बेहतर हैंडलिंग के लिए इसमें सिंगल-चैनल ABS के साथ आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। सस्पेंशन के लिए इसमें आगे की तरफ इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनो-शॉक यूनिट दिया गया है।

    एक्सपल्स 200 को रिप्लेस करेगी नई हीरो एक्सपल्स 421 बाइक

    हीरो एक्सपल्स 200 2V को रिप्लेस करने के लिए कंपनी हीरो एक्सपल्स 421 बाइक लॉन्च करने वाली है। इसमें अपडेटेड पेंट जॉब, "4-वाल्व" स्टिकर के साथ डिजाइन किया गया फ्यूल टैंक, सिंगल-पीस सीट, पिलर ग्रैब रेल और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट सिस्टम मिलेगा। बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल, LED हेडलाइट और LED टेललाइट भी उपलब्ध होगा। सस्पेंशन का ध्यान रखते हुए बाइक में आगे की तरफ इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनो-शॉक यूनिट दिया जा सकता है।

    हीरो एक्सपल्स 421 में मिलेंगे ये फीचर्स

    हीरो एक्सपल्स 421 में कंपनी एक नया 421cc इंजन का इस्तेमाल कर सकती है। यह इंजन 27.8hp की पावर और 32.45Nm का पीक टार्क जनरेट करने में सक्षम होगी। वहीं, ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जा सकता है। इसमें मौजूदा एक्सपल्स 200 से बेहतर आउटपुट मिलने की उम्मीद है। राइडर की सुरक्षा और सड़कों पर बेहतर हैंडलिंग के लिए इस बाइक में ड्यूल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) मिलेगा।

    क्या है इन बाइक्स की कीमत?

    हीरो एक्सपल्स 421 बाइक की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये के आस-पास होगी। वहीं, एक्सपल्स 200 2V की कीमत 1.27 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हीरो मोटोकॉर्प
    बाइक सेल
    लेटेस्ट बाइक
    बाइक न्यूज

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'तू झूठी मैं मक्कार' की कमाई में गिरावट, टक्कर देने आई 'भीड़' रणबीर कपूर
    लंदन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानियों के प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया लंदन
    IPL 2023 का आनंद लेने में नहीं आएगी रुकावट, जियो ने लॉन्च किए 3 नए प्लान रिलायंस जियो
    दोषी करार दिए जाने के एक दिन बाद संसद पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस करेगी देशव्यापी प्रदर्शन कांग्रेस समाचार

    हीरो मोटोकॉर्प

    हीरो करिज्मा नए अवतार में जल्द होगी पेश, नए प्लेटफाॅर्म पर होगी तैयार  बाइक न्यूज
    हीरो के दोपहिया वाहन 1 अप्रैल से हो जाएंगे महंगे, कंपनी ने दी जानकारी  दोपहिया वाहन
    हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च की नई सुपर स्प्लेंडर एक्स-टेक, कीमत 83,368 रुपये से शुरू बाइक सेल
    हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक वाहन बनाएगी यह कंपनी, 2024 में लॉन्च होगा पहला मॉडल इलेक्ट्रिक वाहन

    बाइक सेल

    होंडा ने लॉन्च किया वरियो 125 स्कूटर, भारत में भी जल्द आएगा  होंडा मोटर कंपनी
    हार्ले डेविडसन X350 बाइक से जल्द उठेगा पर्दा, डीलरशिप पर हुई स्पॉट बाइक न्यूज
    हीरो मोटोकॉर्प 421 रेस अवतार की भारत में शुरू हुई टेस्टिंग, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स   दोपहिया वाहन
    महेंद्र सिंह धोनी खरीदी TVS रोनिन बाइक, जानिए क्या है इसमें खास  महेन्द्र सिंह धोनी

    लेटेस्ट बाइक

    होंडा शाइन 100 बनाम बजाज प्लेटिना 100, जानिए कौन-सी बाइक है आपके लिए बेहतर   बाइक्स की तुलना
    रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल GT 650 बाइक का 2023 मॉडल हुआ लॉन्च  रॉयल एनफील्ड बाइक
    बजाज पल्सर NS160 और NS200 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, जानिए इनकी खासियत बजाज
    होंडा शाइन 100 भारत में हुई लॉन्च, कीमत 64,900 रुपये से शुरू   होंडा मोटर कंपनी

    बाइक न्यूज

    BMW R18 ट्रांसकॉन्टिनेंटल 31.5 लाख रुपये कीमत में हुई लॉन्च, जानिए क्या है खासियत  BMW मोटरराड
    रॉयल एनफील्ड ने पहले साल 5,000 इलेक्ट्रिक बाइक बनाने का रखा लक्ष्य, सामने आई योजना रॉयल एनफील्ड बाइक
    कावासाकी एलिमिनेटर 400 क्रूजर बाइक से उठा पर्दा, जल्द लॉन्च होने की उम्मीद  कावासाकी
    2023 रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल GT 650 में ये हैं दमदार फीचर्स  रॉयल एनफील्ड बाइक

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023