हीरो ने पहली तिमाही में कमाया 33 फीसदी का जबरदस्त मुनाफा
हीरो मोटोकॉर्प ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 33 फीसदी का मुनाफा दर्ज किया है। इस दौरान कंपनी का कुल राजस्व 36 फीसदी बढ़कर 13,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
यह शानदार प्रदर्शन इसलिए संभव हुआ क्योंकि कंपनी ने एक ही तिमाही में 16.8 लाख मोटरसाइकिल बेची हैं, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 23 फीसदी ज्यादा हैं।
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 151 फीसदी का उछाल
कंपनी ने इस तिमाही में प्रीमियम बाइक, स्कूटर और खासकर इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की जबरदस्त मांग देखी। EVs की बिक्री 151 फीसदी उछल गई।
हीरो ने 100cc श्रेणी में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। इसमें उसकी बाजार हिस्सेदारी करीब 86 फीसदी रही है। इसके साथ ही, कंपनी ने 125cc श्रेणी और EVs दोनों में अपनी उपस्थिति बढ़ाई है, जिसमें विदा ब्रांड के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बाजार हिस्सेदारी अब लगभग 11 फीसदी हो गई है।
बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कंपनी अब EVs का उत्पादन तेज कर रही है। साथ ही, बढ़ती लागत का दबाव कम करने के लिए उसने अपनी बाइक्स के दाम में भी थोड़ी बढ़ोतरी की है।