EV क्षेत्र की 4 कंपनियों ने जुटाए 3,800 करोड़ रुपये
भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) क्षेत्र की 4 बड़ी कंपनियों ने अपने उत्पादन और बेड़े को बढ़ाने के लिए मिलकर करीब 3,800 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
इस जुटाए गए पैसे में क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन ने QIP के जरिये सबसे ज्यादा 2,000 करोड़ रुपये हासिल किए हैं, वहीं ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए 780 करोड़ रुपये जुटाए।
ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है।
सिंपल एनर्जी, JBM इकोलाइफ ने भी हासिल की फंडिंग
बेंगलुरु की सिंपल एनर्जी को भी सीरीज-B फंडिंग के तहत 250 करोड़ रुपये मिले हैं, जिससे वह अपनी निर्माण क्षमता को बढ़ाएगी।
इसी प्रकार, JBM इकोलाइफ मोबिलिटी ने भी 750 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि वह एक साल के भीतर अपनी इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े को 3,400 से बढ़ाकर लगभग 5,000 कर देगी।
इक्विरस कैपिटल के मुताबिक, ये निवेश और सरकार का लगातार मिल रहा समर्थन भारत को इलेक्ट्रिक वाहनों की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा रहा है।