NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / दमदार इंजन्स के साथ भारत में लॉन्च हुईं नई डुकाटी स्क्रैंबलर नाइटशिफ्ट और डेजर्ट स्लेड
    ऑटो

    दमदार इंजन्स के साथ भारत में लॉन्च हुईं नई डुकाटी स्क्रैंबलर नाइटशिफ्ट और डेजर्ट स्लेड

    दमदार इंजन्स के साथ भारत में लॉन्च हुईं नई डुकाटी स्क्रैंबलर नाइटशिफ्ट और डेजर्ट स्लेड
    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 16, 2021, 12:31 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दमदार इंजन्स के साथ भारत में लॉन्च हुईं नई डुकाटी स्क्रैंबलर नाइटशिफ्ट और डेजर्ट स्लेड

    इटली की लग्जरी बाइक निर्माता कंपनी डुकाटी ने भारत में अपनी स्क्रैंबलर रेंज का विस्तार करते हुए नाइटशिफ्ट और डेजर्ट स्लेड का BS6 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। इन नई बाइक्स को BS4 मॉडल्स से अधिक कीमत में देश में उतारा गया है। साथ ही इनमें पहले के मुकाबले अधिक शक्तिशाली इंजन्स दिए गए हैं। वैसे तो ये दिखने में अन्य स्क्रैंबलर बाइक्स जैसी हैं, लेकिन इनकी डिजाइन में कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं।

    दिखने में कैसे हैं नए मॉडल्स?

    डुकाटी स्क्रैंबलर नाइटशिफ्ट एक स्टील ट्रेलिस फ्रेम पर बनाई गई है। इसमें कैफे रेसर स्टाइल फ्लैट शीट, स्पोक व्हील और एविएटर ग्रे पेंटवर्क दिया गया है। वहीं, डेजर्ट स्लेड में वैरिएबल क्रॉस सेक्शन हैंडलबार लगाए गए हैं। साथ ही इसमें रेड और व्हाइट डिटेलिंग के साथ 'स्पार्कलिंग ब्लू' लिवेरी और गोल्डन रिम्स दिए गए हैं। बता दें कि दोनों बाइक्स डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और फुल LED लाइटिंग सेटअप से लैस है।

    सुरक्षा के लिए दिए गए ये फीचर्स

    राइडर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डुकाटी स्क्रैंबलर नाइटशिफ्ट और डेजर्ट स्लेड में आगे और पीछे के दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं। इसके साथ ही इन दोनों बाइक्स में बेहतर हैंडलिंग के लिए डुअल चैनल एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) भी दिया गया है। नाइटशिफ्ट में आगे 41mm के इंवर्टेड फोर्क्स और पीछे की तरफ एक काबा मोनो शॉक यूनिट लगाई गई है, जबकि डेजर्ट स्लेड में आगे 46mm के USD फोर्क्स लगे हैं।

    बाइक्स में लगे हैं दमदार इंजन्स

    नई डुकाटी स्क्रैंबलर नाइटशिफ्ट और डेजर्ट स्लेड में कंपनी ने एक जैसा इंजन दिया है। इन दोनों नई बाइक्स में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 803cc का L ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,250rpm पर 72bhp की अधिकतम पावर और 5,750rpm पर 66.2Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके साथ ही यह सर्वो असिस्टेड स्लिपर सुविधा के साथ छह स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

    क्या हैं कीमतें?

    भारत में BS6 कंप्लायंट डुकाटी स्क्रैंबलर नाइटशिफ्ट को 9.8 लाख रुपये में उतारा गया है। वहीं, ऑफ रोड फ्रेंडली स्क्रैंबलर डेजर्ट स्लेड की कीमत 10.89 लाख रुपये है। ये दोनों कीमतें एक्स शोरूम की हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस साल की शुरुआत में ही देश में कई बाइक्स लॉन्च करने की घोषणा कर दी थी, जिसमें कुछ BS6 कंप्लायंट मॉडल्स और कुछ नई बाइक्स शामिल हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारत की खबरें
    डुकाटी
    ऑटोमोबाइल

    भारत की खबरें

    भारत-म्यांमार की सीमाओं के बीच स्थित है भारत का यह अनोखा गांव, जानिए इसकी खासियत नागालैंड
    'दिन में 5 बार नमाज पढ़ो', मालेगांव कोर्ट ने रिक्शा चालक को दी अनोखी सजा महाराष्ट्र
    ये हैं भारत के सबसे पॉश इलाके, जहां रहते हैं देश के 6 सबसे अमीर लोग मुकेश अंबानी
    भारत-पाकिस्तान के बीच LoC पर सीजफायर के 2 साल हुए पूरे, जानें क्या हैं हालात  पाकिस्तान समाचार

    डुकाटी

    डुकाटी बाइक्स पर मिल रही 4 लाख रुपये तक की छूट, जानिए कब तक है ऑफर  डुकाटी स्ट्रीटफाइटर V2
    डुकाटी ने 2024 सुपरस्पोर्ट 950 S बाइक को नए रंगों के साथ किया अपडेट  लेटेस्ट बाइक
    नई डुकाटी मॉन्स्टर SP भारत में हुई लॉन्च, कीमत 15.95 लाख रुपये डुकाटी मॉन्स्टर
    ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल RS की तुलना में कितनी बेहतर है डुकाटी मॉन्स्टर SP?  ट्रायम्फ

    ऑटोमोबाइल

    टोयोटा मिराई का नया स्पोर्ट्स वेरिएंट आया सामने, अगले साल उठेगा पर्दा टोयोटा
    #NewsBytesExplainer: हुंडई की सफलता में क्रेटा SUV का है अहम योगदान, पढ़िए इस गाड़ी की कहानी  #NewsBytesExplainer
    किआ सॉनेट के फेसलिफ्ट वेरिएंट में मिलेंगे ये फीचर्स, साल के अंत में होगी लॉन्च   किआ मोटर्स
    छोटी गाड़ियां देती हैं अधिक माइलेज जैसे मिथकों को क्या आप भी मानते हैं सच? कार गाइड

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023