LOADING...
टाटा मोटर्स से लेकर हुंडई ने पिछले महीने कितनी बेची गाड़ियां? जानिए बिक्री के आंकड़े
पिछले महीने ज्यादातर कंपनियों ने बिक्री में बढ़त हासिल की है

टाटा मोटर्स से लेकर हुंडई ने पिछले महीने कितनी बेची गाड़ियां? जानिए बिक्री के आंकड़े

Feb 01, 2026
04:21 pm

क्या है खबर?

भारतीय कार निर्माताओं ने जनवरी के लिए अपने बिक्री आंकड़े जारी कर दिए हैं। मारुति सुजुकी शीर्ष स्थान पर बनी हुई है, जबकि टाटा मोटर्स ने महिंद्रा एंड महिंद्रा और हुंडई मोटर कंपनी को पछाड़कर दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। साल के पहले महीने में ज्यादातर कंपनियों ने बिक्री में बढ़त दर्ज की है, जो सकारात्मक शुरुआत को दर्शाता है। आइये जानते हैं पिछले महीने प्रमुख कार निर्माता कंपनियों की बिक्री कैसी रही है।

#1

टाटा को मिली सर्वाधिक मासिक बिक्री

टाटा मोटर्स ने 2026 के पहले महीने में 71,066 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 47.1 फीसदी की वृद्धि दर्शाती है। पिछले साल जनवरी में यह आंकड़ा 48,076 रहा था। यह कंपनी की अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री भी है। टाटा नेक्सन की मासिक बिक्री अब तक की सबसे अधिक रही, जो 23,000 से अधिक थी। पंच ने भी 19,000 से अधिक की अब तक की सर्वश्रेष्ठ मासिक बिक्री दर्ज की।

#2

महिंद्रा ने बेची 63,000 से ज्यादा SUV

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घरेलू बाजार में पिछले महीने 63,510 SUVs बेची हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 25 फीसदी अधिक है। इसकी तुलना में जनवरी, 2025 में 50,946 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की थी। मासिक आधार पर बिक्री की तुलना करें तो यह दिसंबर, 2025 की 60,659 से करीब 4.7 फीसदी अधिक रही है। कुल निर्यात 5 फीसदी बढ़कर पिछले साल के 3,404 की तुलना में 3,577 पर पहुंच गया है।

Advertisement

#3

60,000 के करीब पहुंची हुंडई की बिक्री 

हुंडई ने अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज करते हुए 2026 की मजबूत शुरुआत की है। जनवरी में उसने 59,107 की घरेलू बिक्री दर्ज की, जो जनवरी 2025 में बेची गई 54,003 की तुलना में 9.45 फीसदी अधिक है। निर्यात सहित कुल बिक्री 73,137 रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 65,603 की तुलना में 11.48 फीसदी अधिक है। दिसंबर, 2025 की तुलना में 42,416 गाड़ियां बेची थीं, जो पिछले महीने से 39.35 फीसदी अधिक है।

Advertisement

#4

नई सेल्टोस से किआ को हुआ फायदा

किआ मोटर्स ने पिछले महीने कुल 27,603 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की गई, जो जनवरी, 2025 में बेची गई 25,025 की तुलना में 10.3 फीसदी की सालाना वृद्धि दर्शाती है। कंपनी ने दिसंबर, 2025 में बेची गई 18,659 की तुलना में 47.9 फीसदी की मासिक वृद्धि भी दर्ज की। बिक्री में एक अहम योगदान नई जनरेशन की सेल्टोस का रहा, जिसे लॉन्च के बाद से ही ग्राहकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। इसके साथ सोनेट ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखा।

Advertisement