LOADING...
कार की चाबी में छिपे होते हैं कई कमाल के फीचर, ड्राइविंग को बनाते हैं आसान
कार की स्मार्ट की कई कमाल के फीचर से लैस है

कार की चाबी में छिपे होते हैं कई कमाल के फीचर, ड्राइविंग को बनाते हैं आसान

Mar 19, 2026
06:46 am

क्या है खबर?

समय के साथ कार की तकनीक ही नहीं चाबी में भी काफी विकास हुआ है। अब यह केवल लोहे की साधारण चाबी नहीं रह गई है, जो मैनुअल दरवाजों को खाेलने और कार को स्टार्ट करने के काम आती थी। अब की-फॉब आती है, जो कई स्मार्ट फीचर्स से लैस है। बहुत कम लोगों को की-फॉब के सीक्रेट फीचर्स के बारे में पता है। आइये जानते हैं स्मार्ट चाबी के वे फीचर, जो ड्राइविंग को आरामदायक और सुरक्षित बनाते हैं।

सीट एडजेस्टमेंट 

ड्राइवर सीट को नहीं करना पड़ेगा मैनुअल एडजेस्ट 

मेमोरी सेटिंग: प्रीमियम कारों की स्मार्ट चाबी अब आपकी पसंदीदा सीट पोजीशन को याद रखती है। अगर, एक ही कार को अलग-अलग लोग ड्राइव करते हैं तो यह फीचर काफी काम आता है। जैसे ही आप चाबी लेकर कार के पास जाते हैं सीट अपने-आप आपके हिसाब से सेट हो जाती है। डिग्गी खोलने में मदद: हाथ में अगर भारी सामान हो तो डिग्गी खोलना बड़ा मुश्किल होता है। स्मार्ट चाबी से दूर से ही आप इसे खोल सकते हैं।

मिरर फोल्डिंग 

संकरी गली में अपने आप फोल्ड हो जाएगा साइड मिरर

साइड मिरर फोल्ड: कई कारों में बाहर वाले शीशे बिजली से चलते हैं। स्मार्ट की के लॉक बटन को कुछ सेकेंड दबाकर रखने से ये शीशे अपने-आप फोल्ड हो जाते हैं। यह फीचर भीड़ वाली पार्किंग में बहुत काम आता है। खिड़कियां खोलना/बंद करना: कई बार हम जल्दबाजी में कार की खिड़कियां खुली छोड़ देते हैं। अगर, आपके पास स्मार्ट की है तो उसके लॉक बटन को कुछ सेकेंड दबाकर सभी खिड़कियां अपने आप बंद कर सकते हैं।

Advertisement