NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / सन्नी देओल से संजय दत्त तक बॉलीवुड के सितारे हैं इस कार के दीवाने
    अगली खबर
    सन्नी देओल से संजय दत्त तक बॉलीवुड के सितारे हैं इस कार के दीवाने
    बॉलीवुड सितारों के बीच लोकप्रिय लैंड रोवर डिफेंडर (तस्वीरः लैंड रोवर)

    सन्नी देओल से संजय दत्त तक बॉलीवुड के सितारे हैं इस कार के दीवाने

    लेखन देवजीत सिंह
    Oct 09, 2022
    09:00 am

    क्या है खबर?

    लैंड रोवर डिफेंडर दुनियाभर में लोगों के लिए एक आकर्षक कार है। भारत में भी यह लग्जरी SUV अमीरों और मशहूर बॉलीवुड सितारों के बीच काफी लोकप्रिय है।

    बॉलीवुड में सन्नी देओल, अर्जुन कपूर, प्रकाशराज, संजय दत्त और सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा जैसे कई ऐसे सितारे हैं, जिनकी पहली पसंद लैंड रोवर डिफेंडर है।

    यहां आपको इस कार की उन खूबियों को बता रहे हैं, जिनके कारण लोग इसके दीवाने हैं।

    मॉडल्स

    भारत में मौजूद हैं लैंड रोवर डिफेंडर के तीन मॉडल्स

    भारत में लैंड रोवर डिफेंडर तीन मॉडल्स (90, 110 और 130) में मौजूद है। इसके 90 मॉडल में सिर्फ टू-डोर विकल्प मिलता है, वहीं 110 और 130 मॉडल में फोर-डोर विकल्प मिलता है।

    डिफेंडर के टू डोर मॉडल को भारत में पिछले साल ही लॉन्च किया गया है।

    आकार के अलावा बाहरी डिजाइन के मामले में ये तीनों मॉडल्स समान ही दिखते हैं। बॉलीवुड के सितारों के बीच इसके फोर-डोर मॉडल को सबसे ज्याद पसंद किया जाता है।

    डिजाइन

    कैसा है लैंड रोवर डिफेंडर का लुक?

    लैंड रोवर डिफेंडर के सभी वेरिएंट को बेहद शानदार और दमदार लुक दिया गया है। इनमें डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) के साथ मस्कुलर बोनट, मिनिमलिस्ट ग्रिल और आयताकार LED हेडलाइट्स लगाई गई हैं।

    इसके अलावा इस SUV में स्टैंडर्ड रुप से ब्लैक आउट B पिलर्स, ऑटो फोल्ड आउट साइड रियर व्यू मिरर्स (ORVMs) और 20 इंच के एलॉय व्हील दिये जाते हैं।

    इसमें वर्टिकल पोस्टेड LED टेललैंप्स और पीछे की तरफ टेलगेट माउंटेड स्पेयर व्हील मिलता है।

    इंटीरियर

    कैसा है इस लग्जरी SUV का केबिन स्पेस?

    एक्सटीरियर के अलावा इस लग्जरी कार में इंटीरियर भी काफी शानदार मिलता है। इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एयर कंडीशनर वेंट, की-लेस एंट्री और क्रूज कंट्रोल के साथ-साथ मल्टीफंक्शनल पावर स्टीयरिंग व्हील के साथ काफी खुला-खुला केबिन स्पेस मिलता है, जिसमें छह लोगों के बैठने की जगह दी जाती है।

    इतना ही नहीं, इसके केबिन में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला 11.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है।

    इंजन

    कैसी है SUV की इंजन क्षमता?

    लैंड रोवर डिफेंडर में अलग-अलग मॉडल के हिसाब से अलग क्षमताओं वाले इंजन का विकल्प उपलब्ध कराया जाता है।

    इसके 90 मॉडल के बेस वेरिएंट में 295bhp की पावर और 550Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने वाला इंजन दिया जाता है।

    दूसरी और इसके 130 मॉडल के टॉप स्पेक में 394bhp की अधिकतम पावर और 650Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने वाला इंजन मिलता है।

    ये सभी इंजन आठ स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस हैं।

    जानकारी

    ये है लैंड रोवर डिफेंडर की कीमत

    लैंड रोवर डिफेंडर के बेस मॉडल 90 की कीमत 76.57 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि इसके टॉप-एंड मॉडल की कीमत 2.19 करोड़ रुपये तक जाती की गई है। ये सभी कीमतें एक्स शोरूम हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    संजय दत्त
    लग्जरी कार
    सनी देओल

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: तालिबान-भारत की क्या बढ़ रही है नजदीकी, पाकिस्तान से तनाव के बीच कितना अहम अफगानिस्तान? अफगानिस्तान
    सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की रिलीज तारीख का ऐलान, पोस्टर आया सामने  सिद्धार्थ मल्होत्रा
    IPL: RCB के इन बल्लेबाजों ने 2 या अधिक सीजन में बनाए हैं 500+ रन  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    भुज एयरबेस पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- 'ऑपरेशन सिंदूर' ट्रेलर था, समय आने पर पूरी फिल्म दिखाएंगे  राजनाथ सिंह

    संजय दत्त

    'KGF चैप्टर 2' के बाद संजय और रवीना कॉमेडी फिल्म में दिखेंगे आगामी फिल्में
    'KGF चैप्टर 2' में इंदिरा गांधी का किरदार नहीं निभा रहीं रवीना बॉलीवुड समाचार
    12 साल बाद एक कॉमेडी फिल्म में साथ दिखेंगे सुनील शेट्टी और संजय दत्त बॉलीवुड समाचार
    नई फिल्म साइन करने की तैयारी में संजय दत्त, इस निर्माता से मिलाए हाथ बॉलीवुड समाचार

    लग्जरी कार

    फिल्म की सफलता से खुश होकर कमल हासन ने निर्देशक को गिफ्ट की यह शानदार कार कमल हासन
    भारत में अब पुरानी कारें भी बेचेगी पोर्श, सस्ती कीमत में लग्जरी कारें खरीदने का मौका पोर्श कार
    ये हैं टॉप 5 दो-सीटर स्पोर्ट्स कारें, पलक झपकते ही पकड़ लेती है तेज रफ्तार एस्टन मार्टिन
    वरुन धवन ने खरीदी मर्सिडीज बेंज GLS SUV, जानें क्या है कार की कीमत बॉलीवुड समाचार

    सनी देओल

    पंजाब: गुरदासपुर में पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका, 16 लोगों की मौत, 10 घायल भारतीय जनता पार्टी
    कल रिलीज़ होंगी ये तीन बड़ी फिल्में, जानें किसमें क्या है खास बॉलीवुड समाचार
    22 साल पुराने केस में करिश्मा कपूर और सनी देओल को राहत, जानिए क्या था मामला जयपुर
    शाहरुख ने फिर बढ़ाया सनी देओल की ओर दोस्ती का हाथ, सौंप दिए 'दामिनी' के राइट्स बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025