Page Loader
BMW XM लेबल रेड में मिलेगा दमदार हाइब्रिड पॉवरट्रेन और आकर्षक लुक
BMW XM लेबल रेड 37 सेकेंड में 96 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है (तस्वीर: ट्विटर/@ThamiMasemola)

BMW XM लेबल रेड में मिलेगा दमदार हाइब्रिड पॉवरट्रेन और आकर्षक लुक

Apr 12, 2023
11:56 am

क्या है खबर?

BMW की XM हाई-परफॉर्मेंस SUV को आकर्षक लुक में XM लेबल रेड वेरिएंट के रूप में पेश किया जाएगा। यह कंपनी की अब तक की सबसे दमदार कार है, जिससे अगले सप्ताह ऑटो शंघाई 2023 में पर्दा उठाया जाएगा। यह कार 37 सेकेंड में 96 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है, जिसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे बताई गई है। इसमें सैंड मोड दिया गया है, जो रेत के टीलों को आसानी से पार करने में मदद करता है।

इंजन

XM के मौजूदा मॉडल से अधिक शक्तिशाली है इंजन 

नई BMW XM का हाइब्रिड पावरट्रेन अपने मौजूदा मॉडल की तुलना अधिक दमदार है। इसमें एक नया 4.4-लीटर V8 ट्विन-टर्बो इंजन मिलेगा, जो 577hp की पावर और 750Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जबकि इलेक्ट्रिक मोटर 194hp की पावर और 279Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। दोनों संयुक्त रूप से 738hp का पावर और 1,000Nm टॉर्क जनरेट करते हैं, जो 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़े हैं। इस कार में BMW का xDrive ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है।