Page Loader
BMW iX2 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर से 25 अक्टूबर को उठेगा पर्दा, कंपनी ने जारी किया टीजर 
BMW iX2 डिजाइन में X2 क्रॉसओवर से समानता लिए होगी (तस्वीर: एक्स/@responsejp)

BMW iX2 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर से 25 अक्टूबर को उठेगा पर्दा, कंपनी ने जारी किया टीजर 

Oct 10, 2023
04:11 pm

क्या है खबर?

लग्जरी कार निर्माता BMW ने अपनी आगामी iX2 इलेक्ट्रिक कार के बारे में टीजर जारी कर खुलासा किया है। इस EV को 25 अक्टूबर को टोक्यो में जापान मोबिलिटी शो में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। BMW iX2 कंपनी की X2 क्रॉसओवर का इलेक्ट्रिक वर्जन है। टीजर वीडियो में आगामी कार की शार्प किडनी ग्रिल दिखाई गई है। इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर में X6 जैसी ढलान वाली छत और स्पोर्टी लुक के साथ LED हेडलैंप और टेललाइट मिलेंगी।

खासियत 

नई iX2 के केबिन में मिलेगी ये सुविधा 

टीजर से पता चलता है कि BMW iX2 के केबिन में एक बड़े डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ बड़े इंफोटेनमेंट सिस्टम की सुविधा भी होगी। आगामी EV में क्विकसेलेक्ट के साथ एडवांस BMW आईड्राइव कंट्राेल सिस्टम और इन-कार गेमिंग और वीडियो और ऑडियो स्ट्रीमिंग के लिए एक नया BMW कनेक्टेडड्राइव भी होगा। इसमें 64.7kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया जा सकता है, जाे एक बार चार्ज करने पर 437 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिये टीजर वीडियो