NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / BMW iX1 को जल्द मिलेगा अपडेट, नए जनरेशन प्लेटफॉर्म पर होगी आधारित 
    अगली खबर
    BMW iX1 को जल्द मिलेगा अपडेट, नए जनरेशन प्लेटफॉर्म पर होगी आधारित 
    BMW iX1 को जल्द मिलेगा अपडेट (तस्वीर: BMW)

    BMW iX1 को जल्द मिलेगा अपडेट, नए जनरेशन प्लेटफॉर्म पर होगी आधारित 

    लेखन अविनाश
    Jan 25, 2024
    05:22 pm

    क्या है खबर?

    लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW इस समय अपनी BMW iX1 इलेक्ट्रिक कार के अपडेटेड वर्जन पर काम कर रही है।

    जानकारी के अनुसार, कंपनी इस गाड़ी के डिजाइन में बदलाव कर सकती है। साथ ही कंपनी इसे अपने नए जनरेशन प्लेटफार्म पर बना सकती है।

    इस अपडेटेड मॉडल को इसी साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। यह गाड़ी 440 किलोमीटर तक की रेंज देगी।

    आइये जानते हैं कि इसमें क्या कुछ फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

    लुक

    कैसा होगा BMW iX1 इलेक्ट्रिक कार का लुक? 

    BMW iX1 का डिजाइन और लुक इसके ICE मॉडल के समान ही होगा, लेकिन फ्रंट ग्रिल नया होगा और इंटीरियर में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

    कंपनी इस गाड़ी को अपने आगामी न्यू क्लासे प्लेटफार्म पर बनाएगी, जिससे इस गाड़ी की परफॉरमेंस और डिजाइन दोनों बेहतर होगी।

    इसमें क्लैमशेल बोनट, LED हेडलाइट्स, एक फ्रेमलेस ग्रिल और एयर डैम मिलेंगे। इस SUV के किनारे पर इंडिकेटर-माउंटेड ORVMs, रूफ रेल्स, फ्लेयर्ड व्हील आर्चेस और 18-इंच के नए डिजाइनर अलॉय व्हील्स भी होंगे।

    पावरट्रेन

    440 किलोमीटर की रेंज देगी BMW iX1

    आगामी BMW iX1 इलेक्ट्रिक कार के पावरट्रेन में किसी भी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है। इस गाड़ी में BMW iX1 एक्सड्राइव 30 में ड्यूल-मोटर सेटअप मिलेगा, जो 313hp की पावर और 495Nm टॉर्क पैदा करती है।

    इसमें ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) की सुविधा भी मिलेगी, जो इसे 5.6 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेगी। इसमें 66.5kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलेगा, जो सिंगल चार्ज में 440 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगी।

    केबिन

    नई BMW iX1 के केबिन में मिलेंगे ये फीचर्स  

    फीचर्स की बात करें तो मौजूदा मॉडल की तरह ही आगामी BMW iX1 के केबिन में पावर-एडजस्टेबल वेन्टीलेटेड सीट्स, लेदर अपहोस्ट्री, पैडल शिफ्टर्स, क्रूज कंट्रोल और मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील के साथ पांच सीटों वाला आरामदायक केबिन मिल सकता है।

    इस गाड़ी में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट पैनल और वायरलेस चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स हैं। इसमें एक 12-स्पीकर हरमन-कार्डन ऑडियो सिस्टम भी पेश किया जा सकता है। सुरक्षा के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADAS तकनीक) मिलने की संभावना है।

    जानकारी

    नई BMW iX1 की क्या होगी कीमत?  

    नई जनरेशन की BMW iX1 की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान है कि इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम हो सकती है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    BMW इस साल भारत में BMW मोटरराड के साथ मिलकर 19 नई कार और बाइक लॉन्च करेगी। इनमें नई 5 सीरीज, नई X3, नई मिनी कंट्रीमैन और R1300 GS बाइक शामिल हैं।

    इसके साथ ही कंपनी ने बताया है कि उसने 2023 में कार और मोटरसाइकिल की रिकॉर्ड बिक्री हासिल की है। इस दौरान, 18 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 14,172 लक्जरी कारें बेची, जिनमें से 13,303 BMW की और शेष मिनी की रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    BMW कार
    ऑटोमोबाइल
    इलेक्ट्रिक वाहन
    इलेक्ट्रिक कार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सबसे महंगे खिलाड़ियों का ऐसा रहा प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'मां' ही नहीं, बॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों का भी इंतजार कर रहे दर्शक बॉलीवुड समाचार
    बाढ़ के पानी में डूबी कार की मरम्मत पड़ेगी महंगी, ये तरीके बचाएंगे खर्चा  मानसून
    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025

    BMW कार

    BMW iX1 इलेक्ट्रिक SUV कल होगी भारत में लॉन्च, क्या मिल सकते हैं फीचर्स?  BMW iX
    BMW iX1 इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च, मिलते हैं ये खास फीचर  इलेक्ट्रिक कार
    BMW ने नई X2 का जारी किया पहला टीजर, जल्द हो सकती है लॉन्च  लग्जरी कार
    BMW iX1 है कंपनी की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार, इन गाड़ियाें को देगी टक्कर वोल्वो C40 रिचार्ज

    ऑटोमोबाइल

    #NewsBytesExpainer: क्या होती हैं सेल्फ ड्राइविंग गाड़ियां और ये कैसे काम करती हैं?  #NewsBytesExplainer
    प्रीमियम या साधारण, जानिए आपकी गाड़ी के लिए कौन-सा पेट्रोल है बेहतर कार गाइड
    कावासाकी एलिमिनेटर भारत में हुई लॉन्च, कीमत 5 लाख रुपये से ज्यादा कावासाकी मोटर्स इंडिया
    कावासाकी एलिमिनेटर बनाम रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650: जानिए कौन-सी क्रूजर बाइक है बेहतर  कावासाकी मोटर्स इंडिया

    इलेक्ट्रिक वाहन

    एथर 450 एपेक्स समेत 2024 में लॉन्च होंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, देखें लिस्ट  इलेक्ट्रिक स्कूटर
    टाटा मोटर्स ने 2023 में की रिकॉर्ड बिक्री, दिसंबर में बेची इतनी गाड़ियां  टाटा मोटर्स
    हुंडई क्रेटा से टाटा पंच तक, इलेक्ट्रिक वेरिएंट में आएंगी आपकी ये पसंदीदा गाड़ियां   हुंडई मोटर कंपनी
    दिल्ली ने दिसंबर में तोड़े इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री के सभी रिकॉर्ड, जानिए 2023 के आंकड़े दिल्ली

    इलेक्ट्रिक कार

    मारुति सुजुकी लाएगी उड़ने वाली कार, पेश किया फ्लाइंग कार कॉन्सेप्ट  मारुति सुजुकी
    मारुति सुजुकी गुजरात लगाएगी एक और प्लांट, जानिए कितने करोड़ का करेगी निवेश  मारुति सुजुकी
    होंडा ने इलेक्ट्रिक कारों की नई जीरो सीरीज की घोषित, जानिए पहली कब आएगी  होंडा
    मारुति सुजुकी 2027 तक लाएगी इलेक्ट्रिक हैचबैक, नए प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार मारुति सुजुकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025